मैंने कुछ दिन पहले ही लिखा था कि मध्य प्रदेश की राजनीति दोनों ही पार्टियों में दूसरी पीढ़ी के हाथ में है।कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी बोल रहे हैं कि,दिग्विजय सिंह की यात्रा निजी है।तो वहीं बीजेपी ने दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है।
LDC परीक्षा पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि परीक्षा धांधली को लेकर युवाओं की आशंकाएँ निराधार नहीं थी। घटना के दिन ही इस मामले को उठाया गया लेकिन 3 दिन बाद एफआईआर दर्ज करना मामले में कई सवाल खड़े करता है।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस मामले की उच्चस्तरीय एजेंसियों से जाँच करवाई जाए। मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और अंतिम कड़ी तक जांच होनी चाहिए तथा इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कठघरे तक लाया जाए।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
एक बेरोजगार युवा प्रदेश व देश की जिम्मेदार संस्थाओं के भरोसे अपने जीवन का बेशकीमती वक़्त और परिवार की उम्मीदें दांव पर लगाकर भर्ती परीक्षा की तैयारी करता है। लेकिन जब जिम्मेदार ही गैरजिम्मेदाराना रवैया रखते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेंगे तो उम्मीद किससे की जाए?
रविवार को LDC भर्ती परीक्षा के दौरान जैसलमेर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर सामने आई कथित धांधली और नकल कराने की घटनाएँ बेहद गंभीर हैं। लाखों युवाओं ने वर्षों की मेहनत और उम्मीदों के साथ परीक्षा दी, लेकिन हर बार उनकी मेहनत पर सवाल खड़े हो जाते हैं।
सरकार को मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच करानी चाहिए। यदि परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई है, पेपर बाहर गया है या संगठित तरीके से नकल कराई गई है तो इसकी पूरी सच्चाई प्रदेश की जनता और अभ्यर्थियों के सामने रखी जाए। दोषी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
@BhajanlalBjp
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी आज आपका देश के सीमावर्ती थार क्षेत्र के दौरे पर आगमन हुआ। आपने अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें जोधपुर एयरपोर्ट भी शामिल है। जोधपुर एयरपोर्ट राष्ट्र की सुरक्षा का वह प्रहरी है जिसने हर चुनौतीपूर्ण समय में देश की रक्षा के लिए अपना अद्वितीय योगदान दिया है। जैसलमेर एयरबेस की तरह ही जोधपुर एयरबेस भी भारतीय वायुसेना की सामरिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है जहाँ से अनगिनत वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा का संकल्प निभाया और अनेक सैनिकों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी जोधपुर एयरबेस ने देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाई। थार सहित राजस्थान और देशवासियों को यह अपेक्षा थी कि इस ऐतिहासिक धरती पर पहुँचकर आप उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यदि विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ उन अमर बलिदानियों को दो मिनट का नमन भी कर दिया जाता तो वह पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी संदेश होता।
दुर्भाग्य यह है कि आज देश में शौर्य से अधिक उसके श्रेय की राजनीति दिखाई दे रही है। पहले संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच से यह कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन बाद में 6 वीर सैनिकों के शहीद होने की बात सामने आई। यह केवल तथ्यों का प्रश्न नहीं है वरन् उन परिवारों की भावनाओं का भी प्रश्न है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने बेटे, पति और पिता को खो दिया।
राष्ट्र की सुरक्षा केवल सफल सैन्य अभियानों से नहीं बल्कि उन अमर बलिदानों से सुनिश्चित होती है जो हमारे सैनिक सीमाओं पर देते हैं। इसलिए किसी भी विजय का उत्सव तभी पूर्ण माना जा सकता है जब उसमें उन शहीदों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र का सिर भी श्रद्धा से झुका हो।
देश की जनता विकास भी चाहती है और राष्ट्रीय सुरक्षा भी लेकिन सबसे पहले वह अपने शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान पर देखना चाहती है। क्योंकि विकास की इमारतें दोबारा बन सकती हैं लेकिन मातृभूमि के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूत कभी वापस नहीं आते।
आज हम स्वतंत्र हैं, सुरक्षित हैं और गर्व से सिर उठाकर खड़े हैं, क्योंकि हमारे लिए किसी ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं में से एक पचपदरा रिफाइनरी के इतिहास को बदलने का प्रयास न करें। यह अफ़सोस की बात है कि अपने ही प्रदेश के अति महत्वपूर्ण उपक्रम के शिलान्यास की बुनियादी जानकारी आपको नहीं है।
मीडिया के सामने आपका यह कहना कि वर्ष 2018 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था, तथ्यात्मक रूप से गलत है। वास्तविकता यह है कि पचपदरा रिफाइनरी का शिलान्यास वर्ष 2013 में ही यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री वीरप्पा मोइली जी द्वारा किया जा चुका था। संलग्न तस्वीरें उसी ऐतिहासिक अवसर की हैं।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि 2013 में परियोजना का शिलान्यास हो चुका था तो आपकी पार्टी की राज्य एवं केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रीय महत्व की परियोजना को लगभग पाँच वर्षों तक ठंडे बस्ते में क्यों डाले रखा? वर्ष 2018 में उसी परियोजना का पुनः शिलान्यास कर दिया गया, जबकि इस दौरान हजारों-लाखों लोगों के संभावित रोजगार समय पर शुरू नहीं हो सके और परियोजना की लागत लगभग दोगुनी हो गई। इसका बोझ अंततः जनता और देश के संसाधनों पर ही पड़ा।
मुख्यमंत्री जी, इतिहास को बदला नहीं जा सकता। यदि किसी तथ्य को लेकर संशय हो तो सार्वजनिक मंच से गलत जानकारी देने के बजाय संबंधित विभाग से आधिकारिक अभिलेख मंगवाकर उनका अध्ययन कर लेना अधिक उचित होगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, थार क्षेत्र की मेरी विधानसभा बायतु में आपका हार्दिक स्वागत है।
कल आपका देश के अत्यंत महत्वपूर्ण उपक्रम HRRL रिफाइनरी के दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
चूँकि स्थानीय विधायक होने के बावजूद मुझे आपके इस दौरे के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, इसलिए इस औद्योगिक उपक्रम से जुड़े आपके दौरे के मद्देनज़र मैं थार क्षेत्र के निवासियों की कुछ माँगें इस प्लेटफार्म के माध्यम से आपके समक्ष रखना चाहता हूँ-
1. देश में काम करने वाली व्यवसायिक कंपनीज पर जिम्मेदारी है कि CSR के तहत वे अपने मुनाफे का 2.5% हिस्सा उस क्षेत्र के विकास कार्यों पर लगाए, इसे केंद्र की सरकार द्वारा अब .25% कर दिया गया है। इस निर्णय से लाखों-करोड़ों रुपए जिनसे क्षेत्र में विकास कार्य किए जा सकते थे उनमें कटौती हुई है। इस क्षेत्र के प्रभावितों के हितों पर कुठाराघात करने वाले इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।
2. रिफायनरी से जुड़े पेट्रोकेमिकल जोन की स्थापना करते हुए क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने हेतु देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर कर में छूट (Tax Rebate) दी जाए। जिससे क्षेत्र में निवेशकों की संख्या बढ़े तथा इस क्षेत्र से जुड़े छोटे-छोटे रोजगार के अवसर भी बढ़े।
उम्मीद है थार वासियों की इन माँगों पर विचार करते हुए जल्द आमजन के हित में उचित निर्णय हो।
मध्यप्रदेश में लंबे समय तक संगठन में हमारे साथी रहे @SanjaySDutt जी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर आज इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में थार की हमारी पहचान “पट्टू” ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यह मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि संगठन में मेरे साथ कार्य कर चुके एक समर्पित साथी को पार्टी ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से आत्मीय जुड़ाव के बल पर आप इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस विश्वास के लिए मैं @INCIndia के हमारे शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ।
जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण के अध्यक्ष एवं विधायक @DrVikasAjmer जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।
जयपुर में अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से महापड़ाव कर रहे घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु (डीएनटी) समुदाय के लोगों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्वक रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बैठे समाज के वंचित और उपेक्षित वर्ग पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और बलपूर्वक कार्रवाई करना सरकार की असंवेदनशील कार्यशैली को उजागर करता है।
जब जनता अपनी पीड़ा लेकर सड़क पर बैठने को मजबूर हो जाए, तब सरकार का पहला दायित्व संवाद स्थापित करना और समाधान निकालना होना चाहिए, न कि दमन का रास्ता अपनाना। सरकार को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल डीएनटी समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत करनी चाहिए, दोषी अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए तथा समुदाय की लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
लोकतंत्र में आवाज़ों को दबाने से समस्याएँ समाप्त नहीं होतीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता से ही उनका स्थायी समाधान निकलता है।
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा @srinivasiyc जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय मुख्य संघटक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और युवा ऊर्जा के साथ सेवादल अपनी इस गौरवशाली विरासत को और अधिक सशक्त करेगा, नए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा तथा सेवा, समर्पण और संगठन की परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
थार की मिट्टी सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और सौहार्द की मिसाल रही है। सर्व धर्म शांति सभा में उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रमाण है कि सरहद का भाईचारा, एकता और आपसी सम्मान अटूट है।
#थार_की_अपणायत
बाड़मेर में डीएपी और यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। खेती को अचानक जैविक पद्धति पर लाना संभव नहीं है। खाद की कमी और दूसरे जिलों में आपूर्ति भेजे जाने से किसानों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है। विभाग को जमीनी हकीकत समझकर ठोस समाधान करना चाहिए...
आज जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल, बाड़मेर में
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होकर जिले के विकास एवं आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
सरकार जनता के लिए होती है, लेकिन मध्यप्रदेश में ऐसा लगता है कि पूरी सरकारी मशीनरी मुख्यमंत्री और उनके करीबी लोगों के हितों की रखवाली में लगी हुई है।
उज्जैन में विकास की योजनाएँ सरकार बनाती है, मास्टर प्लान सरकार तैयार करती है, सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार बनाती है, लेकिन जब उन्हीं इलाकों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर ज़मीन खरीद की खबरें सामने आती हैं, तो सवाल सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी और भाजपा सरकार की नीयत पर खड़े होते हैं।
मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि क्या सरकार का विकास मॉडल जनता की तरक्की के लिए है या फिर सत्ता से जुड़े लोगों की संपत्तियों को करोड़ों का फायदा पहुँचाने के लिए?
महाकाल की पावन नगरी उज्जैन को सत्ता और संपत्ति के खेल का मैदान बनाना प्रदेश की जनता और आस्था दोनों का अपमान है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता ने उन्हें प्रदेश चलाने का जनादेश दिया है, अपनी जमीनों और कारोबारों का मूल्य बढ़ाने का नहीं।
आज मध्यप्रदेश पूछ रहा है
क्या सरकार जनता के लिए चल रही है, या मुख्यमंत्री के लिए?
क्या विकास जनता का अधिकार है, या सत्ता के करीब बैठे लोगों का विशेषाधिकार?
@DrMohanYadav51
गत रात्रि देताणी शिव में पूर्व विधायक श्री अमीन ख़ान जी के आवास पहुँचकर उनसे मुलाकात की तथा हाल ही में हुए ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।