Hello good people on Twitter! One on our fellow colleagues, a brother from the legal fraternity needs our aid to save the life of his only son! So an appeal to everyone who can, please donate as much as you can. Your donation can save a life and save a family.
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरा
गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः
आपको सभी को गुरु पूर्णिमा के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
#GuruPurnima2023
पिता सूर्य होते हैं
स्वभाव से गरम ज़रूर
मगर उनके बिना
जीवन अंधकारमय होता है
पिता साहस होते हैं
जताते नहीं
मगर उनके बिन
आत्मविश्वास का गढ़ चिटक जाता है
सुनो बाबा !
तुम भी मेरे जीवन का सूर्य हो
दुनिया भर का अंधकार मिलकर भी
तुम्हारे साहस के प्रताप को नहीं बुझा सकता ।
- मेहनाज़
ज़िंदगी उस गुलाब की पंखुड़ी के समान है जो मुरझा कर गिरती भी है... तो उसी मिट्टी में मिल जाती है जो खाद बनकर दूसरे गुलाब को जन्म देती है ।
मुरझाकर गिरना और फिर खिलकर, एक नए बेहतरीन व्यक्तित्व को जन्म देना ही तो ज़िंदगी है ।
1/2
अपनी कमियों को अपने हित में इस्तेमाल करो । गिरकर हमेशा के लिए मिट जाने से अच्छा है, गलतियों को खाद की तरह इस्तेमाल कर खुद में एक नए व्यक्तित्व का सृजन.. जो पहले से ज़्यादा खूबसूरत, बेहतर और मज़बूत हो... ।
यही ज़िंदगी है... इस चक्र को ऐसे ही चलना है...
- मेहनाज़
#डायरी