स्वीडन के स्टॉकहोम में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर स्वीडिश कंपनियों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मोबिलिटी, जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी और टिकाऊ शहरी विकास में साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।
उन्होंने 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी और KMP एक्सप्रेस-वे के साथ विकसित होने वाले पांच नए शहरों में निवेश के अवसरों को भी रेखांकित किया।
कैबिनेट मंत्री श्री @VipulGoelBJP भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
#Haryana #NayabSinghSaini #Sweden #SustainableDevelopment #InvestInHaryana
व्यस्तता भरी ज़िंदगी से थोड़ा समय चुराकर आज अपनों के साथ सुखना लेक की सैर पर निकला…
ठंडी हवा, शांत झील, उगता सूरज और अपनों का साथ —
इन सबसे सुंदर कोई सुबह नहीं हो सकती।
🧘♂️ योग और प्राणायाम ने केवल शरीर नहीं,
मन और आत्मा को भी तरोताज़ा कर दिया।
आज यमुनानगर जिले के गांव अम्बवाला में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" सम्मेलन में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान की मूल भावना – समानता, सामाजिक न्याय और बंधुत्व – को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
सम्मेलन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और उनके संघर्षों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी साझा की और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और समाजसेवी उपस्थित रहे। लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और सामाजिक न्याय के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
"हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" जैसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करते हैं और लोकतंत्र की नींव को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
शौर्य के प्रतीक और धर्म के दीप सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं!
उन्होंने समाज को धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संयम और साहस का मार्ग दिखाया। उनका मार्गदर्शन मानव सभ्यता के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।🙏
आज भिवानी में विभिन्न स्थलों पर संत कबीरदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इन कार्यक्रमों में समाज सुधारक संत कबीरदास जी की शिक्षाओं – सत्य, समानता, और सामाजिक समरसता – पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री विजेन्द्र बड़गुजर जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संत कबीरदास जी की विचारधारा आज भी समाज को एकजुट रखने के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संत कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन..।
संत कबीरदास जी सामाजिक समरसता, समानता, मानवता, समाजवाद एवं आपसी भाई-चारे के प्रतिक थे। वे आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं..।
आज अंबाला शहर के सेक्टर-09 स्थित अग्रवाल भवन में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारतीय संविधान की मूल भावना – समानता, सामाजिक न्याय और समरसता – पर बल दिया। इस जनसभा में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री विजेंद्र बड़गुजर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभा के दौरान भाजपा द्वारा देश और प्रदेश में वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनसे समाज के अंतिम पायदान तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा शुरू की गई “बिना खर्ची, बिना पर्ची” मुहिम पर भी प्रकाश डाला गया, जिसके माध्यम से आमजन को पारदर्शी, सरल और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आज दिल्ली स्थित कार्यालय में आकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेणु भाटिया जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा, सशक्तिकरण तथा जागरूकता से जुड़े विविध पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ। श्रीमती भाटिया द्वारा आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई, वहीं महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई पर भी बल दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश को एकता के सूत्र में बाँधने के उल्लेखनीय प्रयास किए। संत रविदास जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर हमें सदैव निष्काम भाव से कर्म करना चाहिए।
कृषि एवं किसान कल्याण श्री मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य सरकार की किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व वाली "डबल इंजन सरकार" आगामी बजट में किसानों के कल्याण पर विशेष फ़ोकस करेगी।