·अध्यक्ष,विश्व हिंदू परिषद,दिल्ली · केंद्रीय अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान ·अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष,वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गेनाइजेशन · अध्यक्ष,संत ईश्वर फाउंडेशन
भारत भाग्य विधाता" — विशेष स्क्रीनिंग की कुछ खास झलकियाँ! 🇮🇳✨
हमारे समाज के असली और अनकहे हीरोज़ (The Unseen Heroes) को समर्पित फिल्म "भारत भाग्य विधाता" की स्पेशल स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया।
इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य रूप से दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद जी और की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) प्रांत के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।
इस विशेष स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाने के लिए कई अन्य माननीय केंद्रीय व राज्य मंत्री, सांसद (MPs), विधायक (MLAs) और राजनीतिक जगत के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर फिल्म देखी और राष्ट्र व समाज के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
सिनेमा हॉल में सभी माननीय अतिथियों के साथ-साथ देश के असली हीरो — हमारे सम्मानित डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। 🩺🤝
यह फिल्म उन वीर और कर्मठ स्वास्थ्य कर्मियों के निस्वार्थ संघर्ष और सच्ची कहानियों को बयां करती है, जो हर परिस्थिति में देश की सेवा में डटे रहते हैं। उपस्थित सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कपिल खन्ना जी ने हमारे इन 'रियल-लाइफ हीरोज़' के जज्बे को सलाम किया और इस बेहतरीन सिनेमाई प्रयास की खुले दिल से सराहना की। 🙏❤️
जय माँ दुर्गा! 🚩
विश्व हिन्दू परिषद, इन्द्रप्रस्थ प्रांत द्वारा आयोजित दुर्गावाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
यह प्रशिक्षण वर्ग मातृशक्ति के आत्मविश्वास, संगठन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे वर्ग राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रखर बनाते हैं।
सेवा • सुरक्षा • संस्कार के पावन ध्येय के साथ राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु समर्पित सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
🚩 जय माँ भारती
🚩 जय माँ दुर्गा
🚩 वन्दे
#दुर्गावाहिनी #शौर्यप्रशिक्षणवर्ग #विश्वहिन्दूपरिषद #मातृशक्ति #सेवा_सुरक्षा_संस्कार #सनातन #राष्ट्रनिर्माण #VHP #DurgaVahini #HinduUnity
🌿 “श्री अशोक सिंघल अध्ययन - शोध पीठ”🌿
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में “श्री अशोक सिंघल अध्ययन एवं शोध पीठ” के शुभारंभ एवं “राष्ट्र अभ्युदय में सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना” विषयक प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा जी, कुलपति प्रो. नरेश राम बिश्नोई जी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, शिक्षाविद् एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चिंतन हुआ।
विश्वविद्यालय एवं सांस्कृतिक गौरव संस्थान के मध्य शैक्षणिक एवं शोध सहयोग हेतु MoU का संपन्न होना भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं पर्यावरणीय चेतना को नई दिशा प्रदान करेगा।
गुरु जंभेश्वर जी महाराज के पर्यावरण संरक्षण के संदेश तथा पूज्य अशोक सिं्घल जी के राष्ट्रसेवा के आदर्शों को समर्पित यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
🌱 संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र चेतना का सशक्त संगम।
#WorldEnvironmentDay2026 #AshokSinghal #BajrangLalBagra #ProfNareshRamBishnoi #VHP #GJUSTHisar #SanskritikGauravSansthan #EnvironmentalAwareness #CulturalHeritage #NationBuilding #VishvaHinduParishad
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
आइए, प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आधिकाधिक वृक्षारोपण करें।।
॥ प्रकृतिः रक्षति रक्षिता ॥
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर “श्री अशोक सिंघल अध्ययन एवं शोध पीठ” स्थापना हेतु आयोजित ऐतिहासिक *अनुबंध हस्ताक्षर* (MoU)कार्यक्रम एवं प्रथम राष्ट्रीय संगोष्ठी में आपकी समित्र व सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति सादर अनुग्रहित है।
दिनांक: 5 जून 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: चौधरी रणबीर सिंह सभागार, हॉल नं. 1
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार.
🚩
विश्व हिंदू परिषद, इन्द्रप्रस्थ प्रांत द्वारा आयोजित
“बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग”
में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति एवं सनातन संस्कारों से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव प्राप्त हुआ।
युवा शक्ति के जागरण एवं हिन्दू समाज के संगठन हेतु ऐसे प्रशिक्षण वर्ग प्रेरणादायी हैं।
जय श्री राम! 🚩🙏
#बजरंगदल #विश्वहिंदूपरिषद #शौर्यप्रशिक्षणवर्ग #जयश्रीराम #सनातन #युवाशक्ति #VHP #BajrangDal
भगवती भागीरथी माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस "गंगा दशहरा" की सभी भक्तजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ गंगा की कृपा से सभी को स्वस्थ और सुखी जीवन की प्राप्ति हो।
#gangadussehra
✨ गौरवपूर्ण अवसर ✨
BrandsCouncil Ratings Conclave & Awards 2026 में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह प्रतिष्ठित मंच देश-विदेश के उत्कृष्ट ब्रांड्स, नेतृत्व एवं नवाचार को सम्मानित करने हेतु समर्पित है।
इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर प्रेरणादायक व्यक्तित्वों एवं उद्योग जगत के अग्रणी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
मंदिर हमारी सांस्कृतिक चेतना और श्रद्धा के जीवंत केंद्र हैं और मंदिरों की स्वाधीनता सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए मंदिरों की व्यवस्था हिंदू समाज के हाथों में हो और संचालन का अधिकार भी समाज को ही मिले।
🕉️🙏
“शिव मुनि योग एवं आयुर्वेद रिसर्च ट्रस्ट आश्रम”
के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में पूज्य
गोविंद देव गिरी जी महाराज के सान्निध्य में सम्मिलित होकर
आध्यात्म, योग एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु
एक दिव्य पहल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह पावन आयोजन समाज में स्वास्थ्य, संस्कार एवं सनातन चेतना को नई दिशा देने वाला है।
महाराज श्री के प्रेरणादायी आशीर्वचनों ने भारतीय संस्कृति, योग और अध्यात्म के महत्व को और अधिक दृढ़ किया। 🌿✨
IFOR Conclave 2026 के पावन मंच पर संत समाज, विद्वानों एवं राष्ट्रहित में समर्पित महानुभावों के साथ मा बजरंग लाल बागड़ा जी संग सहभागिता कर “जल, संस्कृति और मानवता” के संरक्षण का संकल्प लिया। 🙏🇮🇳
भारत की सनातन परंपरा सदैव विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती आई है।
नदियों की अविरलता, संस्कृति की पवित्रता और मानव मूल्यों की रक्षा हेतु यह ऐतिहासिक संगम प्रेरणादायी रहा। 🌊✨
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व…
भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सभ्यतागत स्वाभिमान का वह पावन महोत्सव, जो सहस्र वर्षों के संघर्ष, बलिदान और पुनर्जागरण की अमर गाथा को पुनः स्मरण कराता है। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उस सनातन संकल्प का उत्सव है, जिसने बार-बार हुए आक्रमणों और विध्वंस के बाद भी भारत की आत्मा, श्रद्धा और गौरव को कभी झुकने नहीं दिया।
बहन किरण चोपड़ा द्वारा श्री शंकर सैनी जी के श्रीमुख से वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु हेतु महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन में दिल्ली LG सरदार तरनजीत सिंह संधू जी एवं मेयर श्री प्रवेश वाही जी आदि संग रहना हुआ।
@eOrganiser@ivskdelhi@VHPDigital
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को कोटि-कोटि नमन!
उनका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान सभी देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।