अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड में भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित गाँव गड़ैया ग्राम (लैलोखर पंचायत) में चल रहे शाहजादा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। बिहार के कई टीमों के साथ नेपाल की टीम भी इसमें भाग ले रही थी।
आज फाइनल मुकाबला नेपाल के कटहरी टीम और भारत के अररिया के फारबिसगंज टीम के बीच हुआ, जिसमें फारबिसगंज की टीम जीती। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
राजद का एजेंडा “सुनवाई” के तहत आज जनता की सरकार, महागठबंधन की सरकार के तरफ़ से सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी और हम ने जनसरोकरों के मामलों की 'सुनवाई' पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में की।
बांका जिले के बौंसी मेला मैदान में शनिवार को मंदार महोत्सव-2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य के माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री श्री शाहनवाज ने उद्घाटन किया। इस मौके पर लघु जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज भी मौजूद थे।
आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री श्री शाहनवाज ने प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने छठ घाट पर तैनात आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों और सहयोगियों से अपील की वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करें ।
#BiharDisasterManagementDept@ShahnawazRJD
@SAgarwal_IAS