दिखावे से पोस्ट करने से सच्चाई नहीं बदलती इमरान प्रतापगढ़ी तुम कितनी नफरत करते हो हो श्रीनिवास जी से यह मैं अच्छे से जानता हूं
एक तरफ झुंझारू साथी भी कहते हैं और दूसरी तरफ उसी साथी को नजर अंदाज भी करते हैं @srinivasiyc
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@mamta_bhupesh
पहले NEET का पेपर लीक, फिर CBSE के मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी और अब महाराष्ट्र TET का पेपर लीक होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को सम्भालने में नाकाम साबित हो रही है।
भाजपा सरकार में अब तक 90 से ज़्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार को छात्रों की गूँज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज देश का हर युवा इस पेपर लीक वाली व्यवस्था से त्रस्त है और सड़कों पर उतरा हुआ है। सरकार को निर्णायक फ़ैसला लेना ही पड़ेगा, वरना युवाओं का आक्रोश सरकार सहन नहीं कर पाएगी…
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
एक और पेपर लीक।
एक और परीक्षा रद्द।
इस बार महाराष्ट्र का TET।
देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।
यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,
यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।
श्री बी.मणिकम टैगोर जी को तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व से तमिलनाडु कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।
@manickamtagore
ब्रिटिश शासन के दौरान 1923 में जब हिंदुस्तानी सेवा दल की स्थापना हुई और 1924 में पंडित जवाहरलाल नेहरू इसके प्रथम अध्यक्ष बने, तब इसका उद्देश्य था:
कांग्रेस के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना, हर परिस्थिति में समाज और देश की सेवा करना, राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना, भारत की आज़ादी की लड़ाई को संगठित शक्ति देना और ऐसा कैडर तैयार करना जो स्वयं से पहले देश को रखे और हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर खड़ा हो।
102 वर्ष पुराने इस संगठन का भारत की आज़ादी और उसके बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान अपने आप में एक गौरवशाली इतिहास है।
मेरा मानना है कि आज की चुनौती आज़ादी के आंदोलन से भी बड़ी है। तब सामने विदेशी हुकूमत थी, और आज संविधान और Idea of India पर हमला करने वाली ताकतें सत्ता में हैं। नफ़रत और विभाजन की राजनीति हमारे देश की आत्मा को चुनौती दे रही है।
जिस संगठन का नेतृत्व कभी पंडित नेहरू ने किया, उसकी इस ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की है।
इस विश्वास के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, मेरे नेता श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी और संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी का हृदय से आभारी हूँ। साथ ही, श्री लालजी देसाई जी द्वारा वर्षों तक कांग्रेस सेवा दल को मजबूत बनाने के लिए किए गए समर्पित कार्यों की सराहना करता हूँ।
कांग्रेस सेवा दल आप सभी का संगठन है। हमारा पहला लक्ष्य इसे नए स्वरूप में देश के गांव-गांव तक पहुँचाना, सेवा और संगठन की नई संस्कृति स्थापित करना, तथा संविधान और देश की एकता की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ा करना होगा। नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना ही हमारी पहचान होगी।
कांग्रेस सेवा दल इस देश का बल है।
मैं कांग्रेस के हर युवा और वरिष्ठ साथी से अपील करता हूँ, आइए, इस गौरवशाली विरासत का हिस्सा बनिए और आने वाले भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाइए। यह संगठन आपसे है, आपके लिए है।
Let's build an organisation that every Congress worker and every generation is proud of. 💪
सभी की शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
हम टोपी भी पहनेंगे,
हम लाठी भी खाएंगे।
हम गांधी का रास्ता भी चुनेंगे,
भगत सिंह का इंकलाब भी जिएंगे।
हम बाबा साहेब के संविधान की रक्षा करेंगे,
और राहुल गांधी के बब्बर शेर बनकर हर चुनौती के सामने फौलाद बनकर भी खड़े होंगे।
लड़ाई अब शुरू हुई है। ✊
@kharge@INCIndia@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@CongressSevadal
कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक के रूप में @srinivasiyc जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा संकल्प को सेवा दल के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी लगन और निष्ठा के साथ करेंगे।
आपके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
श्री संजय दत्त जी को हरियाणा, श्री लाल जी देसाई जी को ओड़िशा एवं श्री राजेंद्र पाल गौतम जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी इस नवीन जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पित भाव के साथ निभाएंगे और संगठन को एक नई शक्ति एवं मजबूती प्रदान करेंगे।
@SanjaySDutt@LaljiDesaiG@AdvRajendraPal
मोहर्रम का महीना इंसाफ और नेकी की राह पर चलने वाले हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद दिलाता है।
यह दिन हमें इंसाफ, ईमान एवं इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर में आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रभारी महासचिव श्री @SachinPilot और प्रदेश अध्यक्ष श्री @DeepakBaijINC वहां मौजूद रहे।
वेणुगोपाल जी यहां पार्टी के DCC अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होगें।
📍 छत्तीसगढ़