राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, त्याग एवं अदम्य पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
महाराणा प्रताप का अद्वितीय साहस, मातृभूमि के प्रति समर्पण एवं रक्षा हेतु किया गया संघर्ष युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
#MaharanaPratapJayanti
On the occasion of World Blood Donor Day, Karmanya Foundation organised a Blood Donation Camp at an industrial unit in Bawal, in collaboration with Red Cross Society and Rewari Civil Hospital.
Thank you to all the brave hearts who came forward and gave the gift of life. ❤️
किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके बच्चे होते हैं। बाल श्रम मुक्त समाज का निर्माण और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित करना हमारे उज्ज्वल भविष्य की अनिवार्य शर्त है। आइए, इस दिशा में अपने संकल्प को और मजबूत करें।
#WorldDayAgainstChildLabour#KarmanyaFoundation
दादा जी अपने जीवन भर गरीब किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की एक छोटी सी कोशिश है। हवन की पावन अग्नि के साथ, गाँव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज दादा जी स्व. प्रो. श्योताज सिंह जी की 8वीं पुण्य तिथि के अवसर पर ग्राम जैनाबाद में एक प्रेरणा सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और हवन का आयोजन किया गया।
विद्या बिना मति गयी, मति बिना नीति गयी।
नीति बिना गति गयी, गति बिना वित्त गया।
वित्त बिना शुद गये,
इतने अनर्थ एक अविद्या ने किये ॥
महात्मा ज्योतिबा फुले
सामाजिक क्रांति के जनक, सत्यशोधक, नारी शिक्षा के अग्रदूत को जयंती पर सादर नमन
#JyotibaPhule
जला अस्थियाँ बारी-बारी,छिटकाई जिनने चिंगारी,
जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर,लिए बिना गर्दन का मोल।
क़लम आज उनकी जय बोल !
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को शत-शत नमन।
उनका साहस और त्याग सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा। 🇮🇳
#ShaheedDiwas#BhagatSingh#Rajguru#Sukhdev
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
चैत्र नवरात्रि के मंगल अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ शैलपुत्री आप सभी के जीवन को आनंद, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण करें।
#चैत्र_नवरात्रि#नवरात्रि#जय_माता_दी#KarmanyaFoundation
थके कदमों के लिए थोड़ी सी ठंडक,
श्रद्धालुओं के लिए हमारी छोटी सी सेवा। 🙏
उड़िया जैतपुर में खाटू धाम पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए आइसक्रीम वितरण कर सेवा का सौभाग्य मिला।
हमारा संकल्प — सेवा, समर्पण और समाज के साथ निरंतर जुड़ाव।
जय श्री श्याम ❤️
*कोई बड़ा आयोजन नहीं, बस एक छोटी सी सोच। 🥜*
आज हमने मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न वितरण किया, यह कोई बड़ी योजना नहीं थी - बस सर्दियों का थोड़ा सा सुकून बांटने का एक छोटा सा तरीका।
जब भी संभव हो, जो भी कर सकते हैं, करना ही हमारा लक्ष्य है।
#heartforservice#momentsofkindness
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे।
#RepublicDay#RepublicDay2026
भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा में सदैव कर्तव्यनिष्ठ हमारी भारतीय सेना के समस्त जांबाज जवानों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद 🇮🇳 #ArmyDay#IndianArmy