एक इंडिया एक आवाज़
अब नहीं सहेंगे अत्याचार
‘संविधान’ पर यूं आघात
‘आरक्षण’ पर घोर-प्रहार
‘किसान’ से विश्वासघात
‘नारी-युवा’ पर गहरी मार
हम मिलके करें तार-तार
‘वोट चोरी’ का मायाजाल
एकरंगी सोच की हर चाल
हों बेनक़ाब ये गिरोहबाज़
एक इंडिया एक आवाज़
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!!!
‘जंतर-मंतर’ को शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित करना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी हार है।
शुक्र तो ये मनाइए कि प्रदर्शन करने के लिए ‘किसी भूमिगत’ जगह पर जाने को नहीं कहा गया, जहाँ भाजपा और उनके अंडरग्राउंड संगी-साथी अपनी ख़ुफ़िया मीटिंग करते हैं।
भाजपा बेहद डरी-सहमी हुई है। वो जनाक्रोश से बचने के लिए उन जगहों से जनता को दूर करना चाहती है जहाँ सत्ताधीश बैठते हैं। अच्छा तो ये होता कि लोकतंत्र में लोक के कल्याण के लिए प्रदर्शन हेतु ‘लोक कल्याण मार्ग’ पर ही कोई जगह दे दी जाए। इससे नामकरण को सही साबित करने का तर्क भी मिल जाएगा। सर्वोच्च सत्ता तक जब बात सीधे पहुँचेगी तो समाधान भी तुंरत निकलेगा।
मित्राचार भेंट!
उप्र की आंवला लोकसभा सीट से दो बार के सांसद श्री धर्मेंद्र कश्यप जी से मिलकर ‘पीडीए आंदोलन’ को और भी समर्थ, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई।
पीडीए ही हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
मानवता की रक्षा है सामूहिक ज़िम्मेदारी
जब भेदभाव के शूल का चुभना रहे जारी
अपमानों का बने निशाना दुखी माँ-नारी
युवाओं के सपनों पर तलवार चले दुधारी
जब सत्ता करे अत्याचार वंचितों पर भारी
तब तू उठा त्रिशूल और बन सुदर्शनधारी!
देश और प्रदेश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के लिए ‘अनुभव का दिशा-निर्देशन’ और ‘युवा उद्यमी ऊर्जा’ संयुक्त रूप से राज्यसभा में हमारी सशक्त और सार्थक आवाज़ बने, इसके लिए अपने दोनों प्रत्याशियों को विजयभाव से भरी हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ!
@proframgopalya1@DhanrajNathwani
माननीय शिवपाल सिंह यादव जी की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है।
साथ ही ये भी कहना है कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वो सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है और ये भी कहता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस पर अहंकार किया जाए।
मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
जनता सब समझ रही है…
‘सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन करानेवाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!
#मेला_होबे
स्वामी प्रसाद मौर्य और श्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफ़ों ने यूपी में भाजपा की कमर तोड़ दी है।योगी सरकार के जुल्म और ज़्यादती से आजिज़ अन्य मंत्रियों और विधायकों से भी आम जन को ऐसी ही उम्मीद है।
२२ में बदलाव तय, अखिलेश का सत्ता में आना तय।