#FireService~Official X account of Kasganj Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
दिनांक 23.10.2026 को थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला भूरा में खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर के आग लगने से फट जाने पर मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅच राहत बचाव करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है।
दिनांक 23.10.2026 को थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला भूरा में खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर के आग लगने से फट जाने पर मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅच राहत बचाव करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है।
उत्तर प्रदेश फायर सर्विस मुख्यालय के निर्देश अनुसार आज दिनांक 6.10.2026 दिन मंगलवार को फायर स्टेशन कासगंज पर साफ सफाई व अग्निशमन वाहनों की साफ सफाई कराई गईl
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा, जनपद कासगंज द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधि०/कर्म०गण को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई।
@PankajP78867541@kasganjpolice@DmKasganj जनपद कासगंज के सभी अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद हैं, @fireserviceup द्वारा अन्यत्र जनपदों के अग्निशमन वाहनों एवं अन्य उपकरणों को घटनास्थल पर अग्निशमन कार्य हेतु भेजा गया है, वर्तमान में आग नियंत्रण में है, अग्निशमन कार्य जारी है एवं कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
FSHQ लखनऊ के निदेशानुसार जनपद कासगंज के अग्निशमन केंद्र कासगंज पर सभी कार्मिकों को वाटर टेंडर के संचालन एवं उपकरणों के रख रखाव का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी कासगंज द्वारा मृतक फायरमैन राजेश कुमार के पैतृक निवास जाकर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कराया गया एवं परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सन् 1997 बैच के फायरमैन तथा वर्तमान में कासगंज में तैनात फायरमैन राजेश कुमार के दुःखद निधन पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
शत्-शत् नमन। 🙏
श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित ILGIM कंपनी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की एवं कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों तथा घटना के दौरान घायल हुए अग्निशमन कर्मियों व उनके परिजनों से भेंट कर दुःख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त की गई उन्होंने घायल कर्मियों के बेहतर उपचार एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
FSHQ लखनऊ के निदेशानुसार जनपद कासगंज में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कासगंज द्वारा सभी कार्मिकों को HAZMAT SUIT के अनुप्रयोग से अवगत कराया एवं HAZMAT SUIT को पहनने का प्रशिक्षण प्रदान किया
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ मार्गों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता एवं विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसके सम्बंध में प्रिंट मीडिया कवरेज।
#कांवड़_यात्रा_2026 #UPFireService #UPPolice #FireSafety #Agnishaman #EmergencyServices
FSHQ लखनऊ के निदेशानुसार जनपद कासगंज में अग्निशमन कार्मिकों को सप्ताहिक ड्रिल कराकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं एडवांस रेस्क्यू उपकरणों और FQRV के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।