ये दिल बर्बाद कर के इसमें क्यूँ आबाद रहते हो,
कोई कल कह रहा था तुम, इलाहाबाद रहते हो,
ये कैसी शोहरतें मुझको अतः कर दी मेरे मौला,
मैं सब कुछ भूल जाता हूँ, मगर तुम याद रहते हो..।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दशहरा मैदान में आयोजित श्री महाकाल वन मेले का शुभारंभ कर विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन एवं एम.एफ.पी. पार्क द्वारा निर्मित प्राकृतिक “होली रंग गुलाल” और “महाकाल स्मृति उपहार” का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन मेले में वन औषधियों एवं प्राकृतिक उत्पादों के सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से वन आधारित आजीविका को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
@DrMohanYadav51@minforestmp #CMMadhyaPradesh
उज्जैन में आज से वन मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। आयुर्वेदिक औषधियों की प्रदर्शनी के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सकों की भागीदारी इस मेले को और भी विशेष बनाती है : CM
@DrMohanYadav51@minmpwrd#CMMadhyaPradesh
म. प्र. शासन के कर्मचारियों की वर्षो से स्थगित पदोन्नति की प्रक्रिया को पुनः गतिमान करने की दिशा में उठाए गए अत्यंत साहसिक निर्णय के लिए आदरणीय मुख्यमंत्रीजी श्री @DrMohanYadav51 का हृदय से आभार 💐
@CMMadhyaPradesh@minforestmp
ये किसी व्यक्ति की हानि नहीं है, ये किसी जाति की हानि नहीं है, ये किसी समाज की हानि भी नहीं है। ये हानि है सदियों से चले आ रहे सनातन धर्म की। समय की पुकार है महाभारत में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कहे वचनों को सार्थक करने की।
अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा तथैव चः।
#Pahalgam
योग की चिर साधना के पुण्यफल से,
हिमालय की जल तरंगिणी के सुजल से,
भारती के भाल पर रुधि तिलक छाया,
धरा के उत्कर्ष हेतु नरेंद्र आया।
#SwamiVivekananda#bharat
ठहाका कवि सम्मेलन में काव्यपाठ 🎙️
रजत जयंती समारोह 🥈🩶
युग युग बीते जाएं किंतु युग की अमर कहानी है,
मुस्कानों के संकल्पों की बहती हुई रवानी है।
दो चार नहीं ये काव्य की महफिल पच्चीस बरस पुरानी है,
ये ठहाका उज्जयिनी के हास्य की अमिट निशानी है।
#thahaka#kavi
आत्मशुद्धि के पर्व पर्युषण पर गत वर्ष में मेरे द्वारा मन-वचन-काया से, जान कर या अनजाने में, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भूल हुई हो या किसी प्रकार से आपका मन दुखाया हो, मेरे कारण किसी भी प्रकार का उद्वेग हुआ हो तो मैं नतमस्तक होकर आपसे क्षमा मांगता हूं 🙏#मिच्छामि_दुक्कड़म