@AdvRajendraPal जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, अनुभव और जनसरोकारों के प्रति समर्पण से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ।
उत्तर प्रदेश में मेरे कार्यकाल के दौरान मेरी बात को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया जगत के सभी साथियों, पत्रकार मित्रों, कैमरा पर्सन्स, संपादकों, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया के साथियों और कांग्रेस की संचार एवं सोशल मीडिया टीम का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
लोकतंत्र में संवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आपने सदैव हमारे विचारों, जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया। आपके सहयोग, सुझाव और आत्मीय व्यवहार के लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।
उत्तर प्रदेश की यह यात्रा मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अध्याय रहेगी।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏
हर आंदोलन के पीछे मंच पर दिखने वाले चेहरे ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले अनगिनत साथी होते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पीसीसी कर्मचारी परिवार, कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी, ड्राइवर साथियों, सुरक्षा कर्मियों, तकनीकी टीम और व्यवस्था संभालने वाले सभी साथियों का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके समर्पण ने हर यात्रा और हर कार्यक्रम को सफल बनाया। आप सभी का स्नेह और सहयोग सदैव स्मरण रहेगा। 🙏
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के बारे में इतना बड़ा ज़मीन घोटाले और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ
कितने चैनल पर डिबेट हुआ? 0
कितने चैनल पर हैडलाइन बना? 0
कितने कमांडो वारियर एंकर ने चीख चीख कर जवाबदेही माँगी? 0
किसी मीडिया ने इस बड़े खुलासे का फॉलो किया ? 0
अगर कोई पार्टी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है और हम भी 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं ,
तो बताओ डबल तैयारी हो रही कि नहीं हो रही ?
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों 403 सीटों पर डबल तैयारी कर रहे हैं और डबल तैयारी से हम बीजेपी को हरा देंगे।
— अखिलेश यादव , पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 🔥🔥🔥
🚨 ब्रेकिंग न्यूज —
सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने ममता बनर्जी उनके आवास पहुंची।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने उनके आवास पर ममता बनर्जी पहुंची हैं।
टीएमसी और कांग्रेस के बीच दूरियाँ घट गई है।
टीएमसी के चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अब समझ गई हैं की एकता में ताक़त है।
“हम तो तबाह हो गए हैं - और सुनने वाला कोई नहीं।”
कल दोपहर के खाने पर एक ऑटो चालक भाई ने यह कहा। एक वाक्य में देश के लाखों ग़रीबों की पूरी कहानी आ गई।
आमदनी का मीटर बंद। महंगाई का ब्रेक फेल। और सुनने वाली सरकार बहरी।
CNG से LPG तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर, सीधा वार है।
महंगाई मानव मोदी जी सलाह देते हैं - “public transport इस्तेमाल कीजिए।” और जो लोग public transport की रीढ़ हैं वो आज महंगाई के बोझ तले टूट रहे हैं।
आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है - कल की रोटी कहाँ से आएगी?
“देश की जनता 15 लाख रुपए खाते में आने का इंतज़ार करती रही और
नरेंद्र मोदी के दोस्त ‘राजेश भाई’ 15 लाख करोड़ का घोटाला कर के निकल लिए
मेहुल भाई, विजय भाई, नीरव भाई, ललित भाई, राजेश भाई ये सब नरेंद्र भाई के दोस्त हैं !
ये भाईचारा देश पर बहुत महंगा पड़ रहा है”
@Pawankhera ji 🔥
राजेश एक्सपोर्ट घोटाला और नरेंद्र मोदी
👉एक और घोटालेबाज़ राजेश मेहता के साथ मोदी जी का पुराना नाता सामने आ रहा है
▪️जिस राजेश मेहता ने 15 लाख करोड़ से ऊपर का स्कैम कर के लाखों छोटे shareholders की लुटिया डुबो दी - उसके मोदी जी से प्रगाढ़ संबंध हैं - खूब सारे पुराने फोटो वगैरह भी हैं
▪️ खैर, राजेश एक्सपोर्ट्स, एक भारतीय ज्वेलरी कंपनी ने FY21 से FY25 के बीच 5 वर्षों में ₹15.15 लाख करोड़ का फर्जी राजस्व मतलब revenue दिखाया - सीधे साफ़ शब्दों में, उसकी 99% कमाई फर्जी थी!
▪️ कंपनी ने अपनी विदेशी कंपनियों, खासकर स्विस इकाई Valcambi SA से भारी राजस्व दिखाया. पर उसके पास न तो कोई इनवॉइस था, न ग्राहक का डिटेल, न इन्वेंटरी, न ही खरीद फरोख्त की कोई पुष्टि
▪️ प्रमोटर से जुड़ी कंपनियों में बिना मंजूरी या खुलासे के धड़ल्ले से फंड डायवर्ट किए गए
▪️ 3 जून 2026 को SEBI ने अपने 109 पन्नों के आदेश में कंपनी के मालिक और चेयरमैन राजेश मेहता के साथ ही साथ कंपनी पर भी Indian market में ट्रेडिंग करने से बैन लगा दिया
▪️ स्टॉक 80% गिर गया - एक ही दिन में shareholders की ₹12,726 करोड़ की संपत्ति बर्बाद हो गई. हमेशा की तरह छोटे निवेशक ने ही इन बड़े घोटालों की कीमत चुकाई
▪️ LIC ने कंपनी में ₹2,000 करोड़ से ज्यादा निवेश किया था और स्टॉक क्रैश होने पर उसने करीब ₹1,600 करोड़ का नुकसान उठाया - जो आम भारतीयों का पैसा है
▪️ यह घोटाला 5 साल तक मोदी सरकार की नाक के ठीक नीचे चला - प्रधानमंत्री राजेश मेहता के साथ फोटो खिंचवाते रहे
👉 इस स्कैम से एक भारत में क्रोनी कैपिटलिज्म, conflict of interest और मोदी सरकार तथा प्रधानमंत्री के रिकॉर्ड भ्रष्टाचार का पता चलता है
👉 करोड़ों का चूना लगा कर बड़े बड़े ठग नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे से विदेश फरार हो गए. और पिछले 12 साल में उनमें से एक को भी यह सरकार भारत वापस नहीं ला पाई
👉 राजेश मेहता के साथ फोटो खिंचवाने के अलावा - प्रधानमंत्री ने इस घोटाले में लाखों छोटे निवेशकों की मेहनत की कमाई को बचाने और वापस दिलाने के लिए क्या कदम उठाए?
👉👉 उनका खोखला और फर्जी नारा “ना खाऊँगा, ना खाने दूँगा” एक बार फिर जोर से गूंज रहा है!
👉👉15 लाख करोड़ में 12 ज़ीरो होते हैं, गिनते गिनते उँगलियाँ थक जायें
👉👉लेकिन मोदी जी की कृपा है - चौतरफा घोटाले पनप रहे हैं - और सबसे साहेब का पुराना नाता है!
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
मेरे साथ जुड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
अंडमान और निकोबार हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इसके विनाश के खिलाफ हम सभी दृढ़ता से खड़े हैं। प्रकृति के विनाश की कीमत हमारी पीढ़ियां चुकाएंगी। इसलिए हम सबका फर्ज है कि हम अपनी उन प्राकृतिक धरोहरों को बचाकर रखें जो हमें सांसें मुहैया कराती हैं।
मैं अंडमान और निकोबार में प्रकृति व पर्यावरण के विनाश के पूरी तरह खिलाफ हूं। आप भी इस याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और अपनी प्रकृति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#GreenOverGreed
#NicobarMatters
#WorldEnvironmentDay
Sign the petition - https://t.co/pq8EJBaNNR
तमिलनाडु गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर असमंजस में क्यों हैं?
तुरंत BJP के एक अकेले निर्वाचित MLA को सरकार बनाने का न्यौता दें
डबल इंजन की सरकार बनवायें, दिल्ली के आका ख़ुश होंगे
इसलिए तो जिसके पास जनादेश है, उसे वापिस भेजा जा रहा है, उससे नाम मांगे जा रहे हैं
संविधान के पहरेदार?!
भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी सीख है कि "घृणा को सिर्फ प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।" भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, मानवता, दया और करुणा जैसे महान मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी एवं संसार को शांति, समरसता व समृद्धि का मार्ग दिखाया।
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।