सामाजिक स्तर पर गरीबी, अशिक्षा, बेरोज़गारी और असमानता के परिणाम से उत्पन्न होने वाली बाल श्रम जैसी समस्या की जागरूकता हेतु "विश्व बाल श्रम निषेध दिवस" मनाया जाता है।
#WorldDayAgainstChildLabour
धर्म एवं शौर्य के प्रतीक सिख पंथ के छठवें गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका जीवन बलिदान, सेवा, धर्मरक्षा और साहस का अप्रतिम उदाहरण है जो आज भी संपूर्ण मानवता को धर्म के साथ वीरता से जीने की प्रेरणा देता है।
मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो
प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कान्तिमय हो
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी एवं साहित्यकार व उत्कृष्ट कवि राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय।
औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होय।।
अपनी अमृतवाणी से संपूर्ण विश्व को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले महान संत कबीरदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
#संत_कबीर_दास_जयंती#SantKabirDasJayanti
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।
ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार के अवसर पर कौशल्या नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चंद्र जी के अनन्य भक्त भगवान श्री हनुमान जी समस्त देशवासियों का कल्याण करें।
जय श्रीराम🚩
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व उपलब्धियों और सफलताओं सहित केंद्र में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।🙏
उन्होंने मातृभूमि के सम्मान और गौरव की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया।
#भगवान_बिरसा_मुंडा_जी#BhagwanBirsaMundaJi
विश्व महासागर दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए, हम संकल्प लें कि प्रकृति के इस अमूल्य उपहार को प्रदूषण से मुक्त रखें और महासागर संरक्षण के लिए सजग व सतत प्रयास करें।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस'
आइए हम संकल्प लें कि खाद्य पदार्थों की बर्बादी पर अंकुश लगाएंगे एवं सुरक्षा मानकों के मुताबिक सदैव पौष्टिक आहार ग्रहण करेंगे।
#WorldFoodSafetyDay2025
"ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
आप सभी प्रदेशवासियों को जगत पालनहार भगवान विष्णु जी की उपासना स्वरूप किए जाने वाले 'निर्जला एकादशी व्रत' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहे।
आप सभी को "विश्व पर्यावरण दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी यह प्रण लें कि "आओ मिलकर पेड़ लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।"
#WorldEnvironmentDay2025
गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां।।
गंगा दशहरा के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं। मां गंगा आप सभी की मनोकामनाएं पूरी कर, अपनी अविरल धारा के समान जीवन में सुख, शांति, संपन्नता प्रदान करती रहें, जीवनदायिनी मां गंगा से यही प्रार्थना है।
ऊर्जावान व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
@myogiadityanath
वाराणसी हरहुआ में देवेन्द्र सिंह जी के पुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।
अयोध्या के पूर्व सांसद माननीय श्री लल्लू सिंह जी के बेटे के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को मंगलमय दांपत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।
@LalluSinghBJP
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के अध्यक्ष परम् पूज्य श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चंद्र जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ShriRamTeerth
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं...
संकटमोचन बजरंगबली आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
#BadaMangal
आध्यात्मिक नवचेतना को जगाने वाले भारत के प्रसिद्ध आध्यात्म शास्त्री, दार्शनिक एवं "अखिल भारतीय गायत्री परिवार" के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#AcharyaShriRamSharma