शाक्य सैनी कुशवाहा मौर्य समाज के सभी नेता अपने लिए और अपने बच्चों के लिए राजनीति कर रहे हैं लेकिन मैं (केशव देव मौर्य) अपने समाज को हक अधिकार और न्याय दिलाने के लिए राजनीति कर रहा हूॅं.!
बिना सुरक्षा मानक पूरा कराये होटल फैक्ट्री एवं कोचिंग संस्थानों को लाइसेंस देने वाले अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए.!
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में कई बच्चों के मृत्यु की सूचना हृदय विदारक है.!
भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी कमीशन लेकर बिना सुरक्षा मानक पूरा किये ही होटल, फैक्ट्री और कोचिंग संस्थानों को लाइसेंस देते हैं और सालाना कमीशन लेते रहते हैं उनके ऊपर हत्या का मुकदमा चलाकर जब तक फाॅंसी की सजा नहीं दी जाएगी तब तक इस प्रकार की घटनाएं होती ही रहेंगी.!
लखनऊ में तमाम ऐसे होटल हैं, जिसके नीचे रेस्टोरेंट है, किचन है और वहाॅं आग लग जाये तो ऊपर होटल में रुकने वालों की जब तक नींद टूटेगी तब तक उनकी सांस में धुआं भर जाएगा और वो कहीं भाग नहीं पायेंगे.!
भाजपा सरकार ऐसी घटनाओं पर क्या केवल संवेदना व्यक्त करके अपना पल्ला झाड़ लेगी और दूसरी घटना होने का इंतजार करेगी या इस घटना से सबक लेकर कोई ठोस कदम उठायेगी.?
सीतापुर
हम सभी कानून का सम्मान करते हैं
वस्तुतः कार्यालय प्रकरण में वैधानिक रूप से हमारा पक्ष कमजोर था.
परन्तु जिस तरह भोर में पाँच-पाँच बुलडोजर लगाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हमारे कार्यालय को जमीदोज किया है उसे हम समाजवादी भूलेंगे नहीं,जनता जरूर इनका गुरूर तोड़ेगी.
और बीजेपी को इसका ख़ामियाजा भुगतना पड़ेगा.
दुर्भाग्यवश..ओवैसी,ओमप्रकाश राजभर और इस कांग्रेसी नेता की भाषा एक है.?
ये तीनों मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय पर भाजपा को घेरने की जगह समाजवादी पार्टी को घेरते हैं.!
राजनैतिक-जोकर की लिखी पोस्ट को यदि समाजवादी पार्टी के समर्थक देखना और कमेंट करना बंद कर दें तो जोकर पोस्ट लिखना बंद कर देगा.!
लेकिन समाजवादी पार्टी के समर्थक राजनैतिक जोकर की पोस्ट पर कमेंट कर करके उसे हाईलाइट करते रहते हैं.!
इसीलिए राजनैतिक-जोकर को मजा आता है और वो रोज कुछ न कुछ उल्टा पोस्ट करता रहता है.!
-केशव देव मौर्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
जोकर से लड़ने के चक्कर में असली मुद्दे पीछे छूट गए हैं.?
भारतीय जनता पार्टी तो यही चाहती है कि प्रदेशवासियों का ध्यान मिलावटी एवं महंगे डीजल पेट्रोल से, महॅंगाई से भ्रष्टाचार से गुंडागर्दी से हट जाए.!
इसीलिए गोदी मीडिया दिन रात राजनैतिक जोकर, जिसकी कोई हैसियत नहीं है उसकी बातों को इतने बड़े प्लेटफार्म पर चला रही है.!
और समाजवादी पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेता नासमझी में बेवजह के मुद्दे पर बहस करने और गाली गलौज करने में मस्त हैं.!
जोकर की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता बल्कि उसकी बातों का आनंद लिया जाता है.!
-केशव देव मौर्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
भास्कर ने तो सूरज ही डूबो दिया।
भाजपा तो अपनी सहयोगी पार्टियों का ही काला चिट्ठा खुलवा रही है क्योंकि भाजपा को इन दलों के नेताओं से नहीं, उनसे जुड़े जो भी दो-चार हज़ार वोट हैं, बस उनसे मतलब है। जब ये तीनों बदनाम हो जाएंगे तो भाजपा, इनसे जुड़े समाजों से कहेगी कि देखो तुम्हारे नेता कितने भ्रष्ट हैं, ये तुम्हारा ख़्याल नहीं रखेंगे, इसलिए तुम इन्हें नहीं, सीधे हमें वोट दो। सच तो ये है कि भाजपा भी ग़लतफ़हमी में है क्योंकि अब ‘पीडीए समाज’ एकमुश्त रूप से पीडीए की जीत के लिए हमें ही वोट देगा।
भाजपा ने आज फिर साबित कर दिया है कि वो किसी की सगी नहीं है।
जो करते हैं अपने कबीले से दगा
उनका भला और कौन होगा सगा
तीनों की राजनीति ख़त्म, भविष्य भस्म!
हार के डर से भाजपाई बौखला गए हैं.!
उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत का कोई फार्मूला नहीं मिल रहा है.!
इसलिए वो अपने चेले-चपाटों से समाजवादी पार्टी को डराने का प्रयास कर रही है.!
-केशव देव मौर्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
[अत्यंत दु:खद]
जनपद-बदायूॅं कछला घाट के नजदीक बड़ा हादसा हो गया, ई-रिक्शा और ट्रेक्टर की टक्कर में ई-रिक्शा सवार 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.!
महान दल परिवार घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आ. योगी आदित्यनाथ से माॅंग करता है कि तत्काल घायलों का समुचित इलाज कराया जाये और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की जाये.!
लगभग 100 पार्टियों का मालिक गाॅंधी परिवार है.!
देश की कुछ बड़ी पार्टियों से लेकर मध्यम आकार की लगभग 100 पार्टियों का मालिक गाॅंधी परिवार है और गाॅंधी परिवार की ये गुलाम राजनीतिक पार्टियाॅं षडयंत्र में फॅंसाकर स्वतंत्र क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त कर उनका स्थान लेती जा रही हैं.!
जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष दिखावे का होता है और अपने मालिक के आदेश पर काम करता है.!
उसी प्रकार जिन पार्टियों का मालिक गाॅंधी परिवार है उन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गाॅंधी परिवार के आदेश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक्टिंग किया करते हैं.!
-केशव देव मौर्य 'बुद्धाॅंश'
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
दि0-16 जून 2026
थोड़ा दिमाग लगाओ तो इन सबके रिश्ते दूर से ही नजर आ जायेंगे.!
सपा गठबंधन में रहते लोकसभा चुनाव-2024 में गाॅंधी परिवार के खामखास नेता इमरान मसूद ने चंद्रशेखर रावण को नगीना में समर्थन करके चुनाव जिताया.!
मजे की एक बात ये भी है कि जो इमरान मसूद अखिलेश यादव जी और बहन जी के खिलाफ जहर उगलते हैं वो इमरान मसूद चंद्रशेखर रावण पर प्यार लुटाते हैं.!
लगता है दोनों भाई एक ही मालिक के सिपाही हैं.?
भाजपा गठबंधन दल के किसी भी नेता की क्या ऐसी औकात है कि वो घुटने भर पानी मे लाखों लोगों को जुटाकर रैली करा ले.!
महान दल ने दो-तीन वर्ष पूर्व लखीमपुर-खीरी में रैली का आयोजन किया था, रैली के दो दिन पहले मौसम खराब हुआ जबर्दस्त बारिश हुई, जिस मैदान में रैली होनी थी उसमें घुटने भर पानी भर गया फिर भी महान दल के समर्थकों ने अपने पैसे से लाखों की संख्या में एकत्रित होकर महान दल की रैली को न सिर्फ सफल बनाया बल्कि घंटों पानी मे खड़े होकर मेरे (केशव देव मौर्य) विचारों को सुना और समर्थन किया.!
हर क्षेत्र के अधिकतर प्रसिद्ध-व्यक्तित्व अर्थात (Famous Personalities) अब आरएसएस के गुलाम बन चुके हैं.!
क्योंकि आगे बढ़ने के प्रत्येक रास्ते पर RSS का कब्जा हो चुका है और वो उन्हीं व्यक्तियों को आगे बढ़ने की छूट देती है जो आरएसएस की गुलामी स्वीकार कर लेता है.!
आरएसएस से संघर्ष कर रहे सभी राजनैतिक पार्टियों और उनके स्वतंत्र मालिकों को ऐसे प्रसिद्ध व्यक्तियों (famous personalities) से और उनकी राय से बचना पड़ेगा तभी वो आरएसएस की चाल से बच सकते हैं.!
-केशव देव मौर्य 'बुद्धाॅंश'
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
भाजपा-काॅंग्रेस दोनों 'आरक्षण' विरोधी हैं.!
भाजपा-काॅंग्रेस दोनों मनुवादी सामंतवादी विचारधारा की पार्टी हैं, दोनों मिलकर दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज को गुलाम बनाना चाहती हैं.!
इसीलिए मान्यवर काॅंशीराम साहब ने भाजपा को साॅंपनाथ और काॅंग्रेस को नाॅंगनाथ कहा था.!
-केशव देव मौर्य 'बुद्धाॅंश'
राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
आज 10 जून 2026 श्री शिवकुमार यादव मुख्य प्रचारक महान दल के नेतृत्व मे जनपद-शाहजहाॅंपुर से आये महान दल के विशेष- प्रचारक श्री हरीराम मौर्य, श्री नन्हकूलाल मौर्य, श्री सुभाष मौर्य, श्री रामगोपाल मौर्य एवं श्री दिलीप मौर्य से मुलाकात कर महान दल को मजबूत करने की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया.!
सभी पदाधिकारियों ने महान दल को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर महान दल की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया.!
ये सारे खिलाड़ी आरएसएस के हैं.!
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का विलय कांग्रेस में होने की चर्चा जोरों पर है, जो टीएमसी इतनी मजबूत थी वो एक चुनाव हारते ही इतनी कमजोर बिल्कुल नहीं हो सकती है.!
लेकिन ममता बनर्जी(ब्राह्मण)की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की स्थापना आरएसएस ने कम्युनिस्ट पार्टियों को कमजोर करने, समाप्त करने के लिए किया था, जो अब हो चुका है इसलिए अब केवल भाजपा और कांग्रेस ही रहेगी जिससे RSS के पुराने खेल कांग्रेस से नाराज जनता को भाजपा की तरफ और भाजपा से नाराज जनता को कांग्रेस की तरफ आसानी भेजा जा सके.!
आज 09 जून 2026 श्री पारसनाथ मौर्य मुख्य- प्रचारक महान दल के नेतृत्व मे जनपद-जौनपुर, प्रतापगढ़ एवं सीतापुर से आये महान दल के विशेष- प्रचारक श्री जगदीश मौर्य, श्री अरविंद कुमार मौर्य, श्री शुभम मौर्य, श्री रंजीत मौर्य एवं श्री रामनिवास मौर्य से मुलाकात कर महान दल को मजबूत करने की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया.!
सभी पदाधिकारियों ने महान दल को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर महान दल की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया.!
08 जून 2026 जनपद-फर्रुखाबाद एवं शाहजहाॅंपुर से आये महान दल के विशेष-प्रचारक श्री विष्णु दयाल शाक्य, डा. नेत्रपाल शाक्य, श्री अमर सिंह शाक्य, श्री रविंद्र शाक्य, श्री अमरनाथ शाक्य, श्री राजकुमार कुशवाहा, श्री मदनपाल कुशवाहा एवं श्री राधेश्याम कुशवाहा से मुलाकात कर महान दल को मजबूत करने की रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया.!
सभी पदाधिकारियों ने महान दल को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर महान दल की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया.!