एक दिन आयेगा जब मेरी आंखे तुम्हारी प्रतीक्षा में थक जाने लगेगी, और तब आत्मा बहाना ढूंढ निकल जायेगी मेरी देह तुम्हारी खोज में, मेरा प्रेम तब अपने अंतिम चरण में होगा...
#sapna_rah_gya_sapna
प्रेमिका की याद आने पर प्रेमी चॉकलेट खा लेते है जबकि प्रेमिकाओं को इस स्थिति में शिखर या बिमल खाना पड़ता है। आखिर कब बंद होगा ये लिंगभेद...! महिला सशक्तिकरण का दम्भ भरने वालों से आज मुझे और पूरे देश को दो टूक में उत्तर चाहिए।😏☝️
सच पूछो तो
मेरा प्रेम तुम्हारा मोहताज नहीं है...
तुम्हारे बगैर भी जीवित है वह,
क्यों कि मैंने कभी तुम्हे केवल
देह नहीं समझा.
मेरे लिए देह से परे कल भी थे तुम
और आज भी हो...
मेरा प्यार इसलिए जियेगा
सर्वदा तुम्हारे लिए
और तुम्हारे बगैर भी.❣️
जन्मदिन की असीम शुभेच्छा "M"
मैं एक आम इंसान हूं,आम जिंदगी जीता हूं,
मुझे ये भी पता है कि मरने के बाद मुझे कोई याद नहीं रखेगा। पर मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि
मैंने किसी लड़की से सच्चे दिल से प्रेम किया, उसे खुश रखा, उसे स्पेशल फील कराया।
और बदले में उसने भी मुझे प्रेम किया, मुझे स्पेशल फील कराया।
जो मोहब्बत से महरूम रह गया,
उसकी ज़िंदगी में एक ख़ालीपन हमेशा बाकी रह गया।
माना कि उसने दुनिया की हर ख़ुशी समेट ली होगी,
हर मंज़िल को अपने नाम कर लिया होगा,
लेकिन जिस दिल को बेपनाह मोहब्बत नसीब न हुई,
उसकी हर मुस्कान के पीछे
एक अधूरा दर्द ज़रूर रह गया।
लोगों के दिल में कुछ है... लेकिन जुबाँ पर कुछ और है, हर कोई लगता है अपना... पर हकीकत कुछ और है, सच रह जाता है खामोश यहाँ... झूठ का बड़ा शोर है, जरा संभल कर रहना यारों... आज-कल दिखावे का दौर है😜
देखता हूं समझता हूं पर
मैं जवाब नहीं देता
सबको नजरंदाज कर देता हूँ
इसलिए नहीं कि
जवाब देने नही आते
बल्कि इसलिए कि
मुझे लिहाज तोड़ कर बात करना नहीं आता ...,🙏😌
दुनियादारी की समझ रखने वाले पुरुष जब प्रेम में पड़ते है,
एक साधारण सी स्त्री के चेहरे का फरेब नहीं समझ पाते है..
और जब समझ जाते है तो चुपचाप quite कर जाते है❤️🌻
लोग अक्सर कहते हैं _
तुमने अभी देखा ही क्या है...?
मैंने देखा है घर कैसे बिखरता है,
अपने कैसे एक पल में पराए हो जाते हैं,
मोहब्बत कैसे मुंह मोड़ लेती है,
जरूरत खत्म हो जाने पर लोग किस तरह बदल जाते हैं..