थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में 02 पक्षों के मध्य घटित मारपीट व फायरिंग की घटना मे पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा आमजन से जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु एएसपी हापुड श्री विनीत भटनागर का आधिकारिक वक्तव्य/अपील..!
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने त्वरित प्रभावी कार्यवाही कर पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
@Uppolice
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं…
कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐
ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा…
🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है।
आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन।
सस्वर पाठ
अमिताभ बच्चन
संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव
अभिनेता : करण आनंद
निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी
संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक
#KhakiKaSitara #UPPolice
@SrBachchan पुलिस के जवानों के प्रति आपका सम्मान और स्नेह देखकर सचमुच दिल गर्व से भर गया। अपनी नींद, आराम और खुशियों की परवाह किए बिना दिन-रात हमारी सुरक्षा में डटे रहने वाले इन वीर जवानों को दिल से सलाम।
ख़ाकी का सितारा⭐
आस्था भी। अकीदत भी। अमन भी।
एक ओर पवित्र सावन की कांवड़ यात्रा, दूसरी ओर उर्स-ए-रज़वी में अकीदत से उमड़ते ज़ायरीन। बरेली में दो बड़े धार्मिक आयोजन, विशाल जनसमूह और कई साझा रास्ते—लेकिन तस्वीर बनी आपसी सम्मान और सौहार्द की।
सुदृढ़ रूट प्लानिंग, प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी और दोनों समुदायों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से बरेली पुलिस ने दोनों आयोजनों का शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया।
सामुदायिक सहभागिता ने इस प्रयास को और मजबूत बनाया। ज़ायरीनों की ओर से साझा मार्गों पर मांसाहारी भोजन वितरित न करने की अपील ने भी संवेदनशीलता और परस्पर सम्मान का संदेश दिया।
क्योंकि जब आस्था के साथ सौहार्द चलता है, तो हर रास्ता अमन की ओर जाता है।
#UPPolice #BareillyPolice #CommunityPolicing
@digrangemeerut श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे #ऑपरेशन_शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद।
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जाति विशेष को लेकर अमर्यादित भाषा की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद~
पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत हापुड़ पुलिस द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद व कांवड़ मार्गों, शिविरों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जा रही है।
@Uppolice
#CrackDownHapur
➡️ थाना हापुड़ देहात व थाना हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बदमाश से हुई मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 50 हजार रुपये का ईनामी बदमाश ढेर।
➡️ दिनांक 18/19.06.2026 की रात्रि में थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम द्वारा बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसके द्वारा पुलिस को देखकर देकर भागने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए मसैज फ्लैश किया तो हापुड़ देहात पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाश को ग्राम गोदी की साईड से घेर लिया दोनो तरफ से खुद को पुलिस टीम द्वारा अपने आप को घिरता देख टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु सीएससी नगर भेजा गया, जहां पर चिकित्सों द्वारा बदमाश को मृत घोषित किया गया तथा मौके से एक अवैध पिस्टल मय जिन्दा व खोखा कारतूस व एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ मृतक बदमाश की पहचान श्याम पुत्र वीरेन्द्र निवासी सुरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर के रूप में हुई है, के रुप में हुई है, जिसके द्वारा दिनांक 01.06.2026 को थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत मौ0 गिरधारीनगर निवासी व्यापारी के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की घटना में वांछित था, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 310(2), 311, 317(3), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा जिसकी गिरफ्तारी पर 50,000/- रुपये का इनाम घोषित था।
➡️ मुठभेड़ में एक हैड़ का0 138 मनोज कुमार घायल हुआ है जिसका उपचार हेतु सीएससी नगर में चल रहा है।
➡️ मृतक बदमाश के विरूद्ध जनपद मुरादाबाद में डैकती व गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत थे।
बाइट~एसपी हापुड़ श्री कुँवर ज्ञानंजय सिंह
@Uppolice
नाना पाटेकर का #DigitalArrest?
क्रांतिवीर मोड ON -> स्कैमर की स्क्रिप्ट फेल
याद रखिए, फ़ोन कॉल पर कोई भी सरकारी एजेंसी ‘गिरफ्तार’ नहीं करती।
ऐसी कॉल्स से डरें नहीं,
तुरंत कॉल काटिये और 1930
या https://t.co/HCCy4vFg33 पर शिकायत दर्ज करिये ।
@nanagpatekar
https://t.co/rUOGwje5d6
दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत, प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु माननीय मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किए गए हैं:
1.सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
2.महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
3.वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए — साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।
4.एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
5.सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
6.भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाय।
7.यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें ।
8- सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय।
नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत, संज्ञेय अपराध होने पर राज्य के किसी भी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है, चाहे वह अपराध उस पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार में हुआ हो या न हुआ हो।
#NewCriminalLawUPP#BNSUPP#BNSSUPP#BSAUPP
नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग जैसे अपराधों में धारा 304 के अंतर्गत अधिकतम 03 वर्ष तक की सजा हो सकती है। यदि अपराधी किसी स्नैचिंग गैंग का सदस्य है, तो धारा 112 के अनुसार कम से कम 01 वर्ष और अधिकतम 07 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
#NewCriminalLawUPP
#BNSUPP
#BNSSUPP
#BSAUPP