गठबंधन किसी भी पार्टी से हो, हमारी निष्ठा अप��े नेता के प्रति थी, है और हमेशा रहेगी। हम अपने नेता के साथ थे, साथ हैं और आखिरी दम तक साथ रहेंगे।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा गठबंधन
जय भीम, जय संविधान!
@BhimArmyChief जी गठबंधन का चेहरा और सीएम पद के उम्मीदवार होंगे @VinayRatanSingh
अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने का दौर खत्म होगा, अब अधिकारी गांव में आकर करेंगे जनता के काम। – चंद्रशेखर आज़ाद ने दिया बड़ा भरोसा। #TheAazadVoice
@MyIndianBank@RBI आपकी ओर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, इसके लिए धन्यवाद। कृपया मेरी शिकायत ��र गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एटीएम में फँसे कार्ड को सुरक्षित वापस दिलाने तथा एटीएम की व्यवस्था में सुधार करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।
सिर्फ हेल्पलाइन नंबर बताना समाधान नहीं है,
जनपद मेरठ के रिठानी स्थित @MyIndianBank की ब्रांच के एटीएम में पैसे निकालने के दौरान एटीएम कार्ड मशीन में फँस गया जो निकल नहीं पाया।
बैंकों और एटीएम की व्यवस्था ख़राब है बैंक प्रबंधन तत्काल संज्ञान लेकर एटीएम की व्यवस्था दुरुस्त कराए@MyIndianBank@RBI#Meerut#IndianBank#ATM
@MyIndianBank@RBI नमस्कार, मैं��े ट्वीट जनहित में किया है, क्योंकि आपके बैंक के रिठानी, मेरठ स्थित एटीएम में मेरा कार्ड फँस गया था और एटीएम की व्यवस्था बेहद खराब है। मेरा उद्देश्य किसी भी ग्राहक की व्यक्तिगत जानकारी साझा करना नहीं, बल्कि बैंक की लापरवाही और खराब सेवाओं को उजागर करना है।
नमस्कार जी, ग्राहकों की गोपनीयता के हित में, कृपया कोई व्यक्तिगत विवरण साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। कृपया ट्वीट को हटा दें। हमने 7 नवंबर 2026 को आपके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर आपसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश संपर्क स्थापित नहीं हो सका। अधिक सहायता के लिए कृपया इंडियन बैंक राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1800 1700 पर संपर्क करें।
थाना परतापुर पुलिस से अनुरोध है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर की निष्पक्ष एवं तत्काल जाँच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो और न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाए।@Uppolice@meerutpolice@CommissionerMe3@DmMeerut
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं कि “बेटी, बहन की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह है, या तो जेल होगी या जहन्नुम।” लेकिन राजधानी लखनऊ में ही 15 वर्षीय छात्रा के पिता 18 दिनों तक पुलिस के चक्कर काटते रहे, न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन ��ोहदे के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ। आखिरकार बेटी की जान चली गई। यह घटना महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत बयां करती है।
स्मृति शेष बिटिया को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
साथ ही प्रदेश की मृतप्राय कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के महिला सुरक्षा के खोखले दावों को भी श्रद्धांजलि!
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्रबंधन की बद���ाली का यह आलम है कि PET की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह से ही परेशान होना पड़ रहा है। आगरा के RBS मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी सुबह से इंतजार कर रहे हैं।
विडंबना देखिए, इस परीक्षा से सीधे किसी को नौकरी नहीं मिलने वाली, बल्कि इसे पास करने के बाद भी युवाओं को सिर्फ परीक्षा पास करने का आभास होगा, नौकरी की गारंटी नहीं।इसके बावजूद लाखों बेरोजगार युवा���ं को ��ितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर न होते तो शायद अभ्यर्थियों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की कृपा है कि महीनों से तैयार मेट्रो के इस खंड का उद्घाटन करने के लिए अभी तक समय नहीं निकाल पाए, जिसके चलते कम से कम अभ्यर्थियों को बैठने के लिए एक स्थान तो मिल गया।
यह परीक्षा व्यवस्था केवल सरकार के कुप्रबंधन का परिचय नहीं ���ै, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या पहले से ही विकराल है। युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर भर्तियां, पारदर्शी परीक्षाएं और रोजगार के अवसर तक नहीं मिलते।
हम आप सभी युवाओं को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पहले ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव ��ाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े।
सरकार युवाओं को केवल परीक्षाओं में उलझाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। युवाओं को परीक्षा की औपचारिकताओं में नहीं, सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर चाहिए।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा के ग्राम छपार में क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।
उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और परीक्षा प्र���ंधन की बदहाली का यह आलम है कि PET की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को सुबह से ही परेशान होना पड़ रहा है। आगरा के RBS मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 3 बजे की शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी सुबह से इंतजार कर रहे हैं।
विडंबना देखिए, इस परीक्षा से सीधे किसी को नौकरी नहीं मिलने वाली, बल्कि इसे पास करने के बाद भी युवाओं को सिर्फ परीक्षा पास करने का आभास होगा, नौकरी की गारंटी नहीं।इसके बावजूद लाखों बेरोजगार युवाओं को कितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर न होते तो शायद अभ्यर्थियों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
प्रधानमंत्री @narendramodi जी की कृपा है कि महीनों से तैयार मेट्रो के इस खंड का उद्घाटन करने के लिए अभी तक समय नहीं निकाल पाए, जिसके चलते कम से कम अभ्यर्थियों को बैठने के लिए एक स्थान तो मिल गया।
यह परीक्षा व्यवस्था केवल सरकार के कुप्रबंधन का परिचय नहीं है, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या पहले से ही विकराल है। युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर भर्तियां, पारदर्शी परीक्षाएं और रोजगार के अवसर तक नहीं मिलते।
हम आप सभी युवाओं को विश्वास दिलाते हैं कि हमारी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में सभी लंबित भर्तियों को पह��े ही वर्ष में पूरा करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही, प्रतिवर्ष नियमित और समयबद्ध भर्तियां सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए वर्षों तक इंतजार न करना पड़े।
सरकार युवाओं को केवल परीक्षाओं में उलझाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। युवाओं को परीक्षा की औपचारिकताओं में नहीं, सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर चाहिए।
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#बहुजन_स्वरा���_संकल्प_महारैली
आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सम्मानित सदस्य बड़े भाई संजय हरित जी के पूजनीय पिताजी के निधन पर ग्राम शीपुरा पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 💐
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कुप्रबंधन और नाकामी ने खाद की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के जरिए किसानों को संकट में डाल दिया है। एनपीके के दाम में प्रति बोरी 550 रुपये की बढ़ोतरी, 1,350 रुपये की डीएपी का 2,000 रुपये और 266.50 रुपये की यूरिया का 500 रुपये में बिकना किसानों पर पड़ रही आर्थिक मार को दर्शाता है। गेहूं, आलू और सरसों की बुआई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।
वहीं, सहका��ी समितियों के सचिव, अकाउंटेंट, चौकीदार और कंप्यूटर ऑपरेटर बकाया वेतन और मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आठ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने के बजाय उनके खिलाफ नोटिस और निलंबन की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। हड़ताल का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है और खाद वितरण बाधित हो रहा है।
@UPGovt कर्मचारियों के बकाया वेतन और मानदेय का तत्काल भुगतान करे और उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। नोटिस और निलंबन की कार्रवाई के बजाय सार्थक बातचीत के जरिए हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास किया जाए। साथ ही, सहकारी समितियों पर खाद वितरण तत्काल बहाल कराया जाए तथा कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
किसानों को समय पर खाद और कर्मचारियों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
एटा : नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान
➡️भाजपा के खिलाफ जमकर साधा निशाना
➡️विपक्ष से एकजुट होने का किया आह्वान
➡️गठबंधन के दरवाजे आज भी खुले- चंद्रशेखर
➡️विपक्षी आपसी मतभेद भुलाकर साथ आएं’
➡️बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की
➡️छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर उठाए सवाल
#Etah #ChandrashekharAzad #UPPolitics @BhimArmyChief
छात्रसंघ बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर बनारस के BHU और मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही है।
छात्रसंघ चुनाव बहाल न करके सरकार युवाओं की राजनीतिक भागीदारी के रास्ते बंद कर रही है, ताकि आम परिवारों से आने वाले युवाओं को नेतृत्व का अवसर न मिले और राजनीति में केवल अपने राजकुमारों को स्थापित किया जा सके।
छात्रसंघ केवल चुनाव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की आवाज, अधिकारों और नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने ��र सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राएं अपने ��्रतिनिधि चुन सकें और अपने अधिकारों एवं हितों की आवाज बुलंद कर सकें।
छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं। युवाओं को उनका लोकतांत्रिक अधिकार और नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।
जय भीम! जय भारत!
#ASP_K_Mission2027