PTI भर्ती एग्जाम 13 सितंबर को नहीं हो पाएगा।
अर्थना में रूल्स से संबंधित कुछ क्लैरिफिकेशन के बाद ही विज्ञप्ति निकलेगी। इसलिए ये परीक्षा 2026 में आयोजित नहीं होगी।
अब एग्जाम अप्रैल 2027 में प्रयास करेंगे!
फ्रेश फिक्स डेट अर्थना में रूल्स क्लैरिटी आने के बाद।
सेवा में,
अध्यक्ष महोदय,
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड,
जयपुर, राजस्थान।
विषय: अध्यापक भर्ती परीक्षा (लेवल-1) में 11 प्रश्नों को डिलीट करने से उत्पन्न अभ्यर्थियों की समस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही के संबंध में।
महोदय,
हम आपका ध्यान अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 (लेवल-1) के प्रश्न पत्र में 11 प्रश्नों को डिलीट किए जाने के निर्णय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। बोर्ड अध्यक्ष के हालिया बयानों से यह स्पष्ट है कि यह त्रुटि स्वीकार की गई है।
इस संदर्भ में, हम निम्नलिखित बिंदु आपके समक्ष रखना चाहते है-
1. अत्यधिक त्रुटियां: एक ही परीक्षा में 11 प्रश्नों का डिलीट होना इस बात का प्रमाण है कि प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया में या तो अयोग्यता बरती गई है या गुणवत्ता नियंत्रण का पूर्ण अभाव है।
2.परीक्षार्थियों का नुकसान: इन प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों का बहुमूल्य समय व्यर्थ हुआ और अंतिम परिणामों में आए इस अनपेक्षित बदलाव ने उन हजारों छात्रों का भविष्य अनिश्चित कर दिया है जो कट-ऑफ के करीब थे।
3.प्रशासनिक जवाबदेही: अध्यक्ष महोदय द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई सफाई कि "सेटर्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है," अभ्यर्थियों के वास्तविक नुकसान की भरपाई नहीं करती। भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सेटर्स और संबंधित अधिकारियों पर ठोस और पारदर्शी दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस परीक्षा प्रक्रिया का पुनरावलोकन करें और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाएं। हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि भविष्य की परीक्षाओं में प्रश्न-पत्र की गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
धन्यवाद।
भवदीय,
समस्त पीड़ित अभ्यर्थी
लेवल 1
@alokrajRSSB@BhajanlalBjp@hanumanbeniwal@RajCMO@GovindDotasra@madandilawar
"केवल इन दो सवालों की बात नहीं है, बल्कि पीछे छोड़े गए एक सवाल के अलावा सभी 10 सवाल बिना किसी कारण के डिलीट कर दिए गए हैं। सच्चाई यह है कि सभी 10 सवाल बिल्कुल सही हैं, इसलिए न्याय के लिए अपनी आवाज़ उठाएं।
रीट परिणाम के बाद अब मेरिट और डिलीट हुए 11 प्रश्नों पर चर्चा जोरों पर है। 📉 क्या आपके हिसाब से इन डिलीट हुए प्रश्नों ने कट-ऑफ पर बड़ा असर डाला है?
मेरिट उम्मीद से ऊपर गई या नीचे, आपका क्या अनुभव रहा? आइए चर्चा करते हैं🤔 क्या कोर्ट केस करना चाहिए? हा या ना
#REETResult#REETExam
@alokrajRSSB dubra result nikalo nd jis student k delete question right h ..usko bonus do jiske ni h usko kis baat ka bonus usko three options pta ni tha esliye vh use attempt ni kr paya tha Naa ki glt question ki vjh s 👈शाम 7 बजे trand
#रीट_लेवन_वन_दुबारा_अपडेट्स_परिणाम_दो
अध्यापक भर्ती लेवल 1 में फिर से 11 सवाल डिलीट 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
पिछली भर्ती में बोर्ड ने यही सब किया जिसके लिए दो साल लड़ाई लड़ी बोर्ड को गलती स्वीकार करनी पड़ी पुनः रिजल्ट आया लगभग 3000 युवाओं को बाद में नौकरी देनी पड़ी और ये आश्वासन दिया गया की भविष्य में ये सब नहीं होगा लेकिन पुनः ये सब पीड़ा देना हजारों अभ्यर्थियों के साथ जानबूझकर अन्याय करना है ।।
वर्षो की मेहनत और इस प्रकार से उस पर पानी फेरना बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है ।।
ऐसे एक्सपर्ट जिनसे 150 सवाल सही नहीं बनते ये संभव नहीं है कुछ और ही मामला है वरना इस युग में इस प्रकार की गलती बार बार करना समझ से बाहर है
सिस्टम और सरकार को इन सब से कोई मतलब नहीं लेकिन मेहनती पढ़ने वाले बच्चे के सपने को इसकी आड़ में तोड़ना बहुत पीड़ा दायक है ।।
41 सवाल डिलीट करने आप महान नहीं बन सकते 😢😢😢😢😢😢😢😢
@RajCMO@BhajanlalBjp
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष साहब श्रीमान आलोक राज @alokrajRSSB जी 3rd Grade L-1 मे 11 प्रश्न डिलीट होने से पीड़ित बेरोजगार स्टूडेंट इस प्रश्न का जवाब मांग रहे है 👇
पूरा जरूर पढ़े...👇
रिट्वीट अधिक से अधिक करे
सवाल यह नहीं है कि 11 प्रश्न क्यों हटाए गए, बल्कि यह है कि उन अभ्यर्थियों के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा जिनका भविष्य इन 11 प्रश्नों से प्रभावित हुआ है?
@alokrajRSSB Ji
नमस्कार आलोक राज सर
ये जो 11 प्रश्न डिलीट किए है बोर्ड ने जो कि पहले बोर्ड ने इनके उतर प्रारंभिक उत्तरकुंजी में सही माने थे
वो सही उतर किस आधार पर सही माने थे और अब अंतिम कुंजी में किस आधार पर डिलीट कर दिए
इसका वाजिब कारण ऑफिसियल वेबसाइट पर कब तक अपलोड होगा सर @alokrajRSSB
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित Reet L 1 परीक्षा में 11 प्रश्न डिलीट हो सकते हैं तो
चयन बोर्ड का एक अध्यक्ष डिलीट क्यों नहीं हो सकता है..!!
पुछता है युवा..??
जिम्मेदारी किसकी है.... ?
आप किसलिए कुर्सी पर बैठे हो जब आप 150 प्रश्न ढंग से तैयार नहीं कर सकते को तो..!!