2014 में सत्ता संभालते समय जिस मनरेगा योजना को भाजपा ने बोझ बताकर कोसा था, वही योजना आज भी मजबूरी बनकर जारी है क्योंकि यह करोड़ों गरीब परिवारों के लिए 100 दिनों की रोज़गार गारंटी है। तो सवाल साफ़ है: अगर योजना ज़रूरी है, तो फिर महात्मा गांधी जी का नाम हटाने की हठ क्यों?
महात्मा गांधी कोई प्रतीक भर नहीं, बल्कि देश की आत्मा और राष्ट्रपिता हैं। उनके नाम को मिटाने की कोशिश दरअसल उस विचारधारा पर हमला है जो गरीब, श्रमिक और आख़िरी पंक्ति में खड़े इंसान के साथ खड़ी होती है।
:— कांग्रेस महासचिव, आदरणीय श्री @SachinPilot जी
“अरावली बचाओ, भविष्य बचाओ!”
Bjp सरकार द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला को नष्ट करने से संबंधित आदेश के विरोध में NSUI राजस्थान द्वारा आगामी 26 दिसंबर, प्रातः 11 बजे, शहीद स्मारक पुलिस कमिश्नरेट से कलेक्ट्रेट सर्किल तक ‘अरावली बचाओ पैदल मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है।
मेरा तमाम प्रकृति प्रेमियों से निवेदन है कि आप इस विरोध मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे और अरावली को बचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
#SaveAravalli
#vinodjakhar #NSUI
📍- 26 दिसंबर 2025
प्रातः 11 बजे
शहीद स्मारक पुलिस कमिश्नरेट से कलेक्ट्रेट सर्किल तक
#अरावली_बचाओ_पैदल_मार्च
दलित–पीड़ित–शोषित समाज की मज़बूत आवाज़, संघर्षशील, वडगाम के लोकप्रिय विधायक, बड़े भाई श्री जिग्नेश मेवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रकृति से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और जनसेवा की निरंतर ऊर्जा प्रदान करे। आपका संघर्ष, आपकी सोच और आपका नेतृत्व यूँ ही देश की लोकतांत्रिक आवाज़ को और मज़बूती देता रहे।
@jigneshmevani80
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन🙏
बाबा साहेब के संघर्ष, विचार और समता के संदेश ने भारत को नई दिशा दी। हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज में न्याय, समानता और मानवता को मजबूत करें।
जय भीम जय भारत 🇮🇳
#बाबासाहब_परिनिर्वाण_दिवस#BabasahebAmbedkar
परबतसर विधानसभा की पीह ग्राम पंचायत स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर लगी उनकी प्रतिमा को रात्रि में किसी असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह कृत्य न केवल समाज की मर्यादा को आहत करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और शांति को भी गहरा प्रभावित करता है।
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर राष्ट्र-निर्माण, संविधान-निर्माण और सामाजिक न्याय के सर्वोच्च प्रतीक हैं—उनकी प्रतिमा को क्षति पहुँचाना पूरे समाज का अपमान है।
मैं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की ओछी हरकत करने का साहस न कर सके।
@RajCMO@PoliceRajasthan
Cancer Markers You Should Know
Cancer doesn’t appear overnight.
Long before symptoms show, your body gives small signals.
These are the markers we track
not to create fear, but to catch trouble early.
Here are the most common ones:
🩸 1. AFP (Alpha-Fetoprotein)
Liver cancer, testicular cancer.
🩸 2. CEA (Carcinoembryonic Antigen)
Colon, pancreas and some lung cancers.
🩸 3. CA-125
Ovarian cancer.
🩸 4. CA 19-9
Pancreatic and bile duct cancers.
🩸 5. PSA (Prostate-Specific Antigen)
Prostate cancer.
🩸 6. CA 15-3 / CA 27-29
Breast cancer.
🩸 7. β-hCG
Testicular cancer.
🩸 8. LDH
A general stress marker rises in many cancers and severe illnesses.
🩸 9. Thyroglobulin
Thyroid cancer recurrence.
🩸 10. B2-microglobulin
Multiple myeloma and some lymphomas.
बाड़मेर जिले के सरली ग्राम निवासी श्री भोमाराम मेघवाल को JNU, दिल्ली छात्रसंघ चुनाव में काउंसलर पद पर विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
Dearest @AshwiniVaishnaw ji,
Why should a RAC passenger bear full charge for 50% of a side lower seat? Isn't it unfair?
Once the chart is prepared, Railways must refund 50% of the fare with interest for RAC passengers. The same source of payment can be used for the refund.
Pls implement this immediately. I see many ladies and senior citizens who travel by RAC, without sleep and they pay full charge.
If any of you reading this feel that this should be implemented immediately, comment with your thoughts and share until Railways makes it a fair deal for passengers.
This is long long overdue.
On behalf of Indian Passengers,
#FI
जैसलमेर बस हादसे में मेघवाल समाज के पूरे परिवार की दर्दनाक मृत्यु ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है। आज मैंने अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही, साथियों के सहयोग से परिवार को 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की !
सरकार द्वारा इस परिवार के प्रति दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। जहाँ अन्य मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति ₹10 लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है, वहीं इस परिवार के पाँच सदस्यों की मृत्यु के बावजूद उन्हें मात्र ₹25 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है । यह अन्यायपूर्ण और असमान व्यवहार है, जो सरकार की दोहरी नीति को उजागर करता है।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस परिवार को प्रति मृतक ₹10 लाख के अनुसार कुल ₹50 लाख का उचित मुआवज़ा तत्काल प्रदान किया जाए, ताकि न्याय हो सके और परिवार को आर्थिक राहत मिल सके !
#VinodJakhar
राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस की शस्त्र पूजा कार्यक्रम के विरोध में आवाज़ उठाने के कारण मुझे और मेरे साथियों को जेल में डाला गया था। आज 18 दिन बाद माननीय हाई कोर्ट ने न्याय करते हुए हमें जमानत दी है।
अपनी रिहाई के बाद सर्वप्रथम मैं राजस्थान विश्वविद्यालय पहुँचा, यह विचारों की पावन भूमि है। वहाँ पहुँचकर मैंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और संकल्प लिया कि आरएसएस के खिलाफ हमारी यह लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। हम राजस्थान के किसी भी शैक्षणिक संस्थान को आरएसएस की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे।
#VinodJakhar
@RahulGandhi@INCIndia@nsui