दो बार फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रह चुके देवानन्द ने 1980 से 2005 तक 14 फिल्में बनाई जिनमें एक भी हिट नहीं हुई।
1969-71 के दौरान 15 सोलो हिट फ़िल्म देने वाले राजेश खन्ना की आखिरी फ़िल्म 'वफ़ा' एक B ग्रेड मूवी थी।
जब आपका शरीर कमजोर होता है तब दिमाग शक्ति चाहता है। मशहूर लोग बुढ़ापे में सामने नहीं देखना चाहते। सामने देखे भी तो क्या ? आगे देखने को कुछ है नहीं। आगे तो सब सन्नाटा है। खुद की होने वाली अनदेखी ही दिखाई पड़ती है और ये देखना कौन चाहता है!
गोविंदा भी अगर बढती उम्र में खुद से दो दशक छोटी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने वाले लीड रोल का लालच छोड़कर अपने अभिनय के दूसरे शेड्स दर्शकों को दिखाते तो अभी तक बॉलीवुड में प्रासंगिक बने रहते।
बाकी उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। आज भी छुट्टी के दिन की शुरुआत गोविंदा के गानों से होती है। 🎂🎉🍻
#HappyBirthdayGovinda