#रायसिंहनगर। हनुमान मंदिर के नजदीक स्कूटी चालक को एक तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर।कार में सवार तीन लोगों ने स्कूटी चालक के साथ की जमकर मारपीट। मारपीट कर कार सवार तीनों आरोपी हुए फरार। कार का नंबर HR 44 D 1461 बताया जा रहे है।
@sgnrpolice@IgpBikaner
#रायसिंहनगर। राज. गर्ल्स स्कूल के सामने दो बच्चों की आपसी कहासुनी के बाद हुआ हंगामा। एक बच्चे के साथ कहासुनी के बाद अपने साथी लड़कों को बुला कर की मारपीट।विवाद बढ़ने पर पुलिस पहुंची मौके पर।परीक्षा के चलते गर्ल्स स्कूल के आगे बना भय का माहौल, मौके पर भारी भीड़ जमा।
@sgnrpolice
रायसिंहनगर। हनुमानगढ़ जिले में जिला कलेक्टर ने शीत लहर के चलते 12 जनवरी के आदेश को आगे बढ़ाते हुए 13 जनवरी से आगामी आदेश तक 8वी तक बच्चों की छुट्टी के दिए निर्देश, जबकि श्री गंगानगर जिले के केंद्रीय विद्यालयो के लिए जिला कलेक्टर की ओर से अब तक नहीं आया कोई आदेश।
@SriGanganagarDM
#रायसिंहनगर। शहर में चोरों का बढ़ रहा है आतंक। आज फिर एक चोर ने तहबाजारी से एक दुकानदार का नगदी रखने वाला गल्ला किया पार। पिछले दो घंटे से फुटेज के सहारे दुकानदार खुद ही चोर की कर रहा है तलाश। इससे पहले भी चोर कई दुकानदारों को झांसा देकर नगदी भी कर चुके है पार।
@sgnrpolice
#रायसिंहनगर। सड़कों से उख़ाड़े जा रहे पुराने पेवर ब्लॉक (चकले) चोरी छुपे पहुंच रहे है अवैध कॉलोनी में। पुराने पेवर ब्लॉक पालिका के स्टॉक में पहुंचने की जगह मिलीभगत से बिना ऑक्शन के ही सीधे ही चोरी छुपे बेचकर पालिका को पहुंचाया जा रहे हजारों रुपए का नुकसान।
@SriGanganagarDM
#रायसिंहनगर। बस स्टैंड के सामने एक दुकानदार को चकमा देकर दो हजार की लूट कर मौके से आरोपी हुआ फरार। पीड़ित दुकानदार ने थाने में दिया परिवाद। दुकान से सामान व खुले पैसे मांगने के बहाने से दुकानदार से दो हजार रुपए लेकर आरोपी मौके से हो गया रफूचक्कर।
@sgnrpolice@IgpBikaner
सेल्फ बुकिंग के दौरान लेबल प्रिंटिंग में रिसीवर व सेंडर के नहीं हो रहे मोबाइल नंबर प्रिंट। जिससे डाक डिलीवर में आ रही है बड़ी परेशानी। डाक विभाग से इस समस्या को ठीक करने की उठ रही है मांग। बड़ी संख्या में पार्सल न तो रिसीवर के पास पहुंचे, न सेंडर के पास।
@IndiaPostOffice
#रायसिंहनगर। रेलवे स्टेशन के नजदीक बड़ा हादसा टला। पेड़ों के काटने के दौरान लापरवाही आई सामने। कीकर का बड़ा पेड़ धराशाई होकर दुकानों पर गिरा। गनीमत रही पेड़ काटने वाला व्यक्ति मौके से फरार। पेड़ काटने वाली मशीन नीचे दबी। स्टेशन पर भी खड़ी थी भारी भीड़।
@RailwaySeva@WesternRly
रायसिंहनगर रेलवे स्टेशन बना अय्याशी का अड्डा। स्टेशन पर लगे बैंच पर एक युवक व युवती का खुलेआम रंगरेलियां मनाते हुए का वायरल हुआ वीडियो। सीसीटीवी के अभाव में स्टेशन पर अवांछित गतिविधियों में हुई वृद्धि।
@WesternRly@RailMinIndia@Central_Railway@rpfner@sgnrpolice
#रायसिंहनगर। लगातार अनैतिक धंधों की मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन। एलआईसी रोड, दूरदर्शन एरिया सहित शहर के कई होटलों व कैफे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही। मौके से अनैतिक धंधों में लिप्त युवतियों व युवकों को किया गिरफ्तार।
@sgnrpolice@IgpBikaner#raisinghnagar
रायसिंहनगर। ब्राह्मण सभा भवन के नजदीक नकाबपोश बदमाशो ने लूट की वारदात को दिया अंजाम। बाइक सवार दो लोगों ने घर के बाहर खड़ी महिला के गले से छीनी सोने की चैन। शहर के शास्त्री कॉलोनी का सबसे का पोस एरिया कहे जाने वाला एरिया में महिलाएं भी नहीं है सुरक्षित।
@sgnrpolice@IgpBikaner
सूरतगढ़। खाद बीज से जुड़ी फैक्ट्री पर एक फिर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी। PWD कॉलोनी IFFCO बाजार के गोदाम में हुई है कार्रवाई। कृषि मंत्री की कार्रवाई से व्यापारियों में मचा हुआ है हड़कंप। अल सुबह ही मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने फैक्ट्री पहुंचकर मारा छापा।