मेरा जूता
जगह-जगह से फट गया है
धरती चुभ रही है
मैं रुक गया हूँ
जूते से पूछता हूँ—
'आगे क्यूँ नहीं चलते?'
जूता पलटकर जवाब देता है—
'मैं अब भी तैयार हूँ
यदि तुम चलो!'
मैं चुप रह जाता हूँ
कैसे कहूँ कि मैं भी
जगह-जगह से फट गया हूँ।
-सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
अनुपस्थिति में प्रेम अपने सबसे विराट रूप में होता है।जब व्यक्ति सामने होता है, तब प्रेम सीमाओं में बँधा रहता है, शब्दों में, नजरों में, मिलने की औपचारिकता में।पर जैसे ही वह चला जाता है, प्रेम आकारों से मुक्त होकर फैल जाता है—हवा में, रातों में, यादों में, दर्द में।