JPSC प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट में सुमन सौरभ (Roll No. 2601101105) को "Qualified" दिखाया गया है।
लेकिन उपलब्ध आंसरशीट के अनुसार, उनके पेपर-2 में केवल 45 प्रश्न सही हैं।
मतलब ऐसे में कटऑफ (144) पार करने के लिए उन्हें पेपर-1 में 99 सही उत्तर चाहिए, जबकि पेपर-1 में कुल 98 प्रश्न (दो प्रश्न हटा दिया गया था) ही हैं।
यानी पेपर-1 में 100% प्रश्न भी सही हो तब भी यह किसी तरीके से संभव ही नहीं है।
In sync with the vision of Honourable CM @HemantSorenJMM ji, @Jsr_police is working towards making policing With People, For the people and By the people. @JmmJharkhand
हाले-दिल @BJP4Jharkhand और लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर 😉
12 फरवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए स्पष्टीकरण मांगा प्रदेश महामंत्री ने ओर फिर आज बधाई।
वैसे पार्टी के आधार पर चुनाव कराने की माँग के पीछे की मंशा भी यही थी ना? लोकसभा और विधानसभा की तरह मोदी मोदी करवाते करवाते ( झारखंड में वह भी नहीं चला ) क्योंकि बाक़ी सारे प्रयोग तो आप लोगों ने इन निकाय चुनावो में कर लिया।
जनता ने तो मठाधीशों का कब्जा हो चुके आपकी पार्टी का घमंड पहले ही तोडा है। बहुत जल्द खदेड़ेगी। अभी और दुर्गति होनी बाक़ी है। @JmmJharkhand@HemantSorenJMM
Big breaking news 🚨
NCP के कई बड़े नेताओं अजित पवार के विमान हादसे की घटना की CBI जांच की मांग की है।
इस हादसे पर सबसे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल उठाया था और जांच की माँग की थी
उसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना को लेकर जांच की मांग की थीं।
अब ख़ुद अजित पवार का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, पार्थ पवार सहित अन्य नेताओं ने
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अजित पवार विमान हादसे की CBI जांच की मांग वाला पत्र सौंपा।
अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने इस हादसे के बाद कई चौंकाने वाले ख़ुलासे भी किए हैं।
इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
#ट्रांसफर
'जल जीवन मिशन' के नवनियुक्त एमडी को पदभार सौंपकर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी!💐
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव एवं जल जीवन मिशन के एमडी के रूप कार्य करने का अवसर देने के लिए सरकार का, कार्यकाल के दौरान मार्गदर्शन, सहयोग के लिए माननीय विभागीय मंत्री, सभी उच्चाधिकारी, पदाधिकारी और कर्मियों को धन्यवाद !
#जोहार 🙏🏻
झारखण्ड विधानसभा के ऐतिहासिक 25वें वर्ष पर आप सभी को कोटि-कोटि नमन!
आज रांची में आयोजित झारखण्ड विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। यह 25 वर्षों का सफर केवल एक इतिहास नहीं—हमारे पुरखों के संघर्ष, जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के आंदोलन, और झारखण्ड की अस्मिता के लिए दी गई अनगिनत शहादतों का जीवंत दस्तावेज़ है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा झारखण्ड के संघर्षों को जिस तरह रेखांकित किया गया, उसने एक बार फिर याद दिलाया कि यह राज्य हमारे त्याग और तपस्या से बना है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे, मेरे पिता पूर्व मंत्री श्री योगेंद्र साव जी, तथा मेरी माता पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला देवी जी को सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल हमारा नहीं, बल्कि उन सभी झारखण्डवासियों का है जो अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आज भी संघर्षरत हैं।
मैं झारखण्ड की एक युवा जनप्रतिनिधि होने के नाते यह संकल्प लेती हूँ कि आने वाले वर्षों में हम अपने राज्य को
और अधिक सशक्त, शिक्षित, न्यायपूर्ण, और समृद्ध झारखण्ड बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर माननीय राज सिन्हा जी को हार्दिक बधाई।
जय झारखण्ड!
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@GAMIR_INC@KRajuINC@INCIndia@INCWestBengal@INCJharkhand@priyankagandhi
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren से झारखण्ड की बेटी एवं बॉलीवुड गायिका श्रीमती @shilparao11 ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी
कई सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और चौक चौराहों पर @HemantSorenJMM सरकार के द्वारा झारखंड साहित्य अकादमी बनाने के निर्णय को ग़लत तरीक़े से प्रस्तुत कर लोगों को यह बता कर दिग्भ्रमित किया जा रहा है कि जनजातीय भाषाओं को अब सरकार बढ़ावा नहीं देंगी।
ऐसा नहीं है और इसमें अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने की कोशिश हो रही है।
पहले से राज्य के जनजातीय भाषाओं के विकास के लिए कल्याण विभाग अंतर्गत साहित्य अकादमी ( स्थापना की अनुमित कैबिनेट द्वारा 19 जून 2024 को दी गई थी ) काम कर रही हैं और झारखंड साहित्य अकादमी के माध्यम से अन्य वैसी भाषाओं पर विशेष फ़ोकस करने का निर्णय लिया गया है जो इन अकादमी के कार्यक्षेत्र से बाहर है लेकिन राज्य के कई क्षेत्रों में बहुतायत बोली जाती है। @JmmJharkhand
यह तस्वीर हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की है। मुझे नहीं पता इनके दादा, परदादा ने अपने जीवन में क्या-क्या किया, लेकिन आज इन्हें सिर्फ एक पुत्र के रूप में देखकर गर्व महसूस हो रहा है। अक्सर सुनते हैं कि किसी का बेटा विदेश में था, और जब माता-पिता का निधन हुआ तो पड़ोसियों ने अंतिम संस्कार किया। परंतु यहां एक पुत्र अपने पिता के जीवन के अंतिम क्षणों से लेकर अंतिम संस्कार तक हर कदम पर साए की तरह साथ खड़ा रहा।।यह सच में प्रेरणादायक है।
आज हेमंत सोरेन जी अपने पैतृक गांव में हैं और अपने स्वर्गीय पिता श्री शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर के साथ लोक परंपरा से लेकर सनातन परंपरा तक का पूर्ण निष्ठा से पालन कर रहे हैं।
ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श पुत्र के लिए हृदय से आभार और सम्मान। ईश्वर आपको सदैव सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
साथ ही, आपके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई, माननीय मुख्यमंत्री जी हेमंत सोरेन जी🎉🎉💐💐
#हेमंतसोरेन
@ExamsFighters@HemantSorenJMM@Kalpanasoren76
सवाल पूछना गुनाह नहीं है, पर सच बोलना आज साजिश बना दिया गया है!😐
JMM के ऑफिशियल हैंडल का यह पोल देखकर एक बात साफ़ हो गई कि जो भी सच की बात करेगा, उसे बदनाम किया जाएगा।।
आपके पोल में हर कोई दोषी है, सिर्फ आप नहीं!
क्या इसलिए ताकि आप दोषियों को बचा सको?
क्यों आपने खुद का नाम विकल्प में नहीं दिया,अगर हिम्मत होती आंख से आंख मिलाकर बात करने की तो देते ना?
कुछ भी कर लीजिए हम नहीं डरेंगे साहब🙏💪
अगर सच्चाई की लड़ाई लड़ना गुनाह है, तो हम झारखण्डी युवाओं के लिए बार-बार ये गुनाह करेंगे!
आज मैं आपको भी चुनौती देता हूँ अगर पेपर लीक नहीं साबित हुआ, तो में अपना ये सोशल मीडिया अकाउंट खुद डिलीट करूँगा और आप सोशल मीडिया के लोगो से सार्वजनिक माफी मांगूंगा पर अगर मैं सही साबित हुआ, तो यही काम @JmmJharkhand के इस ऑफिशियल हैंडल को भी करना होगा।।
क्या हिम्मत है सच्चाई से आंख मिलाने की?
आप जैसे सोशल मीडिया के हैंडलर्स ने ही अब तक मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM
को अंधेरे में रखा हुआ है और पेपर लीक की सच्चाई से अवगत नहीं कराया हैं।अगर हिम्मत है तो बोलिए सरकार को की CBI जांच का आदेश दे और अगर मैं गलत साबित हुआ तो सरकार मुझे जेल में डाल दे और मेरे ऊपर करोड़ों का मानहानि का मुकदमा हो में उफ्फ तक नहीं करूंगा🙏🙏
अब फैसला झारखण्ड के युवा करें की
झूठ का ताज किसके सिर रहेगा,
और सच्चाई की मशाल कौन उठाएगा।
@Surjit_Lagatar@lagatarIN भैया आपसे भी विनम्र निवेदन है कि अपने न्यूज में इस बात को छा पीए की एक शिक्षक ने पेपर लीक के मुद्दे पर jmm के सोशल मीडिया को खुला चैलेंज दिया है।🙏🙏
बाकी भूल चूक माफ
#सत्यVsसत्ता
#पेपरलीक_जवाबदो
#paperleak
#HimmatHoToJawabDo
@Lawyer_Kalpana@yourBabulal@amarbauri@dasraghubar@INCJharkhand_@RahulGandhi@sunny_sharad@prabhatkhabar@DainikBhaskar @The_Bharatmitra @BikerGirlkancha@MithileshJMM@mahuamajilive@JbkssArmy@JairamTiger@bjpcpsingh@navinjaiswal4@BJP4India@The_FollowUp@MrityunjayS7@ajaysahspeaks@KunalSarangi
गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत बिरहोरटांडा में आज आयोजित विशेष शिविर में शामिल हुआ।आदिवासियों का विकास प्रशासन के एजेंडे में सबसे ऊपर है। जिले के सभी 04 पीवीटीजी गांवों को जिला प्रशासन गोद लेकर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा। टीम को 15 दिनों में परिवारों का सर्वे करने को कहा है। प्रशासन आपके साथ हैं, आपके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@JharkhandCMO@prdjharkhand@RanchiPIB
@ddnewsranchi
@airnews_ranchi