कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में, 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 16/10/2024 को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
महाविद्यालय के संस्थापक श्रद्धेय सेठ श्री कनोहर लाल जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन...बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आत्मविश्वास से पूर्ण एक जिम्मेदार नागरिक बनाने हेतु आपके प्रयासों, नारी शिक्षा एवं समानता के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
दिनांक 09 अक्टूबर 2024 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवागंतुक छात्राओं के लिए* अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ *सुस्वागतम* कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया। आज के अभियान में रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ पूजा राय एवं सदस्य सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
दिनांक 07/10/2024 को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में रोड सेफ्टी क्लब की छात्राओं ने रोड पर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया।
उन्होंने दो पहिया, चार पहिया वाहन एवं पैदल आने जाने वाले यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि त्योहारों की दृष्टिगत सड़कों पर और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है
इसके साथ ही यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों को महाविद्यालय में अलग-अलग जगह पर नोटिस बोर्ड पर लगाकर सबको इस विषय पर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कनिष्का, शैली, सपना, राधिका, अंजलि इत्यादि छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
#roadsafityclub🚸 #Awareness
02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराया गया।
सर्वप्रथम रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ पूजा राय ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर इस अभियान के विषय में छात्राओं को जानकारी दी एवं रोड सेफ्टी क्लब की सदस्य छात्राओं ने यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों से महाविद्यालय की छात्राओं को अवगत कराया।
आज गांधी जयंती के अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया गया तथा इसके तहत परिसर में उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
@AmritMahotsav#GandhiJayanti2024
दिनांक 02-10-2024 को महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस जयंती के रूप में हर्षोल्लास से राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्या अलका चौधरी जी ने ध्वजारोहण किया एवं सभी ने राष्ट्रगान गाकर अपनी सहभागिता प्रदान की।
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित कराए गए भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य जी द्वारा को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
On the occasion of International Day of Older Persons 01/10/2024, under the joint aegis of National Service Scheme and Department of Sociology, volunteers and girl students visited the charitable old age home.
@YASMinistry@_NSSIndia@NSSRDUPUK#SwachhataPakhwada2024
“Check your knowledge about commerce” - exhibition was organized by the first year https://t.co/FAWLzqR9Bq students in the Commerce Department on 01/10/2024
#AtmanirbharBharat
जिसमें छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित मॉडल की व्याख्या की गयी l प्रदर्शनी के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका चौधरी जी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विभाग की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।
दिनांक 01/10/2024 दिन मंगलवार को कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा एक सूक्ष्म प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l