अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से घटकर 56.75 करोड़ कैसे हो गई? इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जमा होने वाली रकम भी 227 करोड़ से घटकर 2.27 करोड़ रह गई. क्या कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा गया? देखिए पूरी खबर इंडियन एक्सप्रेस हिंदी पर.
E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।
नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
- IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell - सरकारी हों या प्राइवेट - सब सीमा से ऊपर
- और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं
मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।
आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं - मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।
और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है - चुनने का कोई विकल्प नहीं।
मोदी जी, बताइए - देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?
और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे - आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
ना खायूंगा ना खाने दूंगा😂
डस्टबिन ₹1 लाख का, 1 बल्ब ₹11000 का, 1 फिनाइल की बोतल ₹36,000 की!
मोहन सरकार के राज में विकास नहीं, सरकारी खजाने की खुली लूट चल रही है।
उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा - और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का एक और नमूना है।
Global Investors Summit का ढिंढोरा पीटा गया: 1,779 MoU, ₹3.56 लाख करोड़। रोडशो पर जनता के लगभग ₹100 करोड़ ख़र्च हुए | फिर सरकार ने ₹1 लाख करोड़ को "ज़मीन पर उतरा निवेश" बताया।
Newslaundry ने जाँचा कि यह निवेश किसका है:
* आटा चक्कियाँ, खाद-बीज की दुकानें और छोटे क्लीनिक "निवेशक" गिन लिए गए। कुछ को पता तक नहीं था।
* ₹35,279 करोड़ - यानी 35% - सरकारी बिजली कंपनियों के हैं।
* CSR और दान से चलने वाले एक स्कूल को ₹24.49 करोड़ का "निवेशक" बताया गया।
* ₹1,200 करोड़ के "निवेशक" की कमाई चार साल से शून्य है, और रिकॉर्ड में उसका एक भी कर्मचारी नहीं।
* दुबई-लंदन के रोडशो से ₹27,975 करोड़ का दावा हुआ, पर "ज़मीन पर उतरे" निवेशकों की सूची में इन दोनों शहरों की एक भी कंपनी नहीं।
और समिट से सिर्फ़ सात दिन पहले, 1 दिसंबर 2023 को, "निवेश" की परिभाषा ही ढीली कर दी गई। इसे कहते हैं: पहले नियम बदलो, फिर आँकड़े बताओ।
मुख्यमंत्री 3,300 "निवेशकों" की पूरी सूची सार्वजनिक करें।
निवेश कागज़ पर। रोज़गार नारों में। और उत्तराखंड के युवाओं के हिस्से - पेपर लीक।
@newslaundry@Basantrajsonu
https://t.co/Iz2ZtQWycQ
पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग!
पंजाब में गंगैस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग
2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग
और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?
आज सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है जहाँ कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं।उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलके पंजाब को बर्बाद करने आ गए?
जनता जानती है कि आपकी गंदी नज़र पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले क़ानून लाना चाहते हो?
पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन का मार्च
🗓️ 12-10-2026
📍बाराखंभा रोड, नई दिल्ली
Video: Abhinav Saha, Indian Express
सशस्त्र बल जिन बेहद ख़तरनाक हथियारों से लैस करके जंतर-मंतर पर भेजे गये, उसे देखकर तो लगता है कि अब केवल टैंक आना बाक़ी है।
सत्ता जितनी डरी होती है, उसकी बंदूक उतनी बड़ी होती है।
ज्ञानेश कुमार लोगों का मताधिकार छीनने, निर्वाचन आयोग की संस्थागत स्वायत्तता को कमजोर करने और एक लोकतांत्रिक संस्था में जनता के विश्वास के क्षरण के अपराधी हैं।
यह संविधान के अनुच्छेद 324(5) के अर्थ में सिद्ध कदाचार हैं इसलिए हम भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जो अब मुख्य चुनाव अभियुक्त है को पद से हटाए जाने की मांग करते हैं।
#GyaneshKumarMustGo
‘जाँच’ निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी…
ध्यान से देखा जाए तो भाजपा सरकार आने के बाद, नर्सिंग भर्ती में ये कोई पहला संदिग्ध मामला नहीं है। इसके पहले भी 500 क्या 700 तक, उन कोचिंग संस्थानों के अभ्यर्थियों को नौकरी मिली है जिनके अवैध तार ‘अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड’ लोगों से सीधे जुड़े हैं।
ये घपलेबाज़ संगी-साथियों के आपसी लेन-देन का पुराना ख़ुफ़िया रिश्ता है, जिसका पैटर्न एक जैसा है। भाजपा सरकार आने के बाद चाहे लोहिया इंस्टीट्यूट हो, पीजीआई, सैफई मेडिकल और अब केजीएमयू नर्सिंग व पैरामेडिकल टेक्नीकल स्टाफ़ का भर्ती घपला, इस पैटर्न के पीछे ‘संगी-साथियों’ की आपराधिक संलिप्तता है। देखते हैं जाँच एजेंसियाँ इस पहलू को उजागर करती हैं या ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करनेवालों के झूठे वादे-दावे की तरह, यहाँ भी आपस में हिसाब-किताब करके और दोषियों को क्लीन चिट देकर पतली गली से ये गुनगुनाते हुए निकल लेती हैं कि ‘तेरा-मेरा साथ अमर, फिर मुझको काहे का डर’
भाजपा चिकित्सा के क्षेत्र में अपने अयोग्य लोगों को पिछले दरवाज़े से लाकर लोगों के जीवन से बेहद ख़तरनाक खिलवाड़ कर रही है।
भाजपा और उनके संगी-साथियों के बेइंतहा लालच का अंतरिक्ष जितना असीमित खुला मुँह देखकर तो सुरसा भी शर्म के मारे अपना मुख बंद कर लेती है।
लानत है ऐसे भाजपाई लालच पर जो जनता की ज़िंदगियों को दांव पर लगा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया एक पूरी तरह बिका हुआ अखबार है, जिसमें विपक्ष के इतने बड़े प्रोटेस्ट को 10 वें पन्ने पर जगह मिली, वह भी BJP के टुटपुँजिया वक्तव्य के साथ!
जबकि पहले पेज पर बकवास खबरें भरी हुई हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया को भी लोकतंत्र का हत्यारा ही माना जाएगा, क्योंकि उसने पत्रकारिता के धर्म से मुँह मोड़ लिया है.
आज ही @TOI बंद करा रही हूँ, हमेशा के लिए.
इतना बड़ा Health Budget, इतने अधिकारी, Drug Inspectors, Regulatory Mechanism और पूरा स्वास्थ्य विभाग होने के बावजूद दवाइयों की कीमतों में इतना बड़ा अंतर कैसे आया?
मरीज दवाई खरीदे या अपनी बीमारी का इलाज कराए?
साहब कहते थे “न खाऊँगा, न खाने दूँगा।”
हमें क्या पता था कि बात दवाई की हो रही है मरीज न दवाई खा पाएगा, न महंगी दवाई खरीद पाएगा।
मजबूरी में खरीदेगा तो शायद जमीन, घर या जमा-पूंजी तक बेचनी पड़े और बेचनी पड़ती ही ह
सवाल ये है इस पूरे खेल में कमा कौन रहा है और मरीज को राहत कब मिलेगी?
और ये हालत किसी एक राज्य की नहीं है !
स्वास्थ्य विभाग बताए कि अब तक कितनी कार्रवाई हुई? कितनों पर कार्रवाई हुई? और अगर ये समस्या आज की नहीं, लंबे समय से चल रही थी तो इतने सालों तक निगरानी कहाँ थी?
@JPNadda जी बोलो सब चंगा सी 😤
26 सितंबर को ECI ने दावा किया कि SIR वाला Form 6 सुप्रीम कोर्ट से मंजूर है।
आज CJI ने साफ कहा—“संशोधित Form 6 को हमने मंजूरी नहीं दी।”
तो सवाल है: ECI ने ऐसा दावा क्यों किया?
देश जवाब मांगता है,
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार RTO मे है पूरे देश मे है हर राज्य के मुख्यमंत्री अच्छी तरह जानते है ।
वहाँ का सीधा फार्मूला जितना गर्वमेंट रशीद उसका 200% से 500% तक रिश्वत है।किसी किसी राज्य मे इससे भी ज्यादा है।आप खुद से RTO मे कोई कार्य करा ही नही सकते।
चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो
@sanjukgupta1987 वही कल्याण जवेलर्स जिसका विज्ञापन अभिताभ बच्चन सरीखे महान अभिनेता करते है
आज भी करोड़पति मे कर रहे है
वैसे मेरा बीस साल का अनुभव है टाइटन से जेवर खरीदना सुरक्षित है।