Heartiest congratulations and best wishes to Shri Hemang Joshi Ji.
Your dedication, energy and commitment towards public service and the organisation are truly inspiring. May you continue to serve society with the same passion and dedication.
Best wishes for continued success. 🙏
@drhemangjoshimp
वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के विचार, उसकी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव का प्रश्न है।
इसी विषय पर आज पायनियर के ‘अभिमत’ में मेरा लेख “वन्दे मातरम्, भारत के विचार का प्रश्न”।
भारत को समझना है तो वन्दे मातरम् के भाव को समझना होगा।
@shivprakashbjp@blsanthosh@NitinNabin@myogiadityanath@poonam_mahajan@narendramodi
गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर संगोष्ठी
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. योगेश धस्माना ने विभाजन की मानवीय त्रासदी और हिमालयी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।
@spsinghdu
#MinistryOfEducation #PartitionHorrorsRemembranceDay #VibhajanVibhishika #HNBGRU #NationalUnity #SocialHarmony #IndianHistory #AzadiKaAmritMahotsav
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति श्रीप्रकाश सिंह जी की तरफ से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
#80thIndependenceDay#IndependenceDay2026#स्वतंत्रतादिवस#स्वतंत्रतादिवस2026
#HarGharTiranga
#हरघर_तिरंगा
#Tiranga
#VandeMataram
#VandeMataram150
#DevelopedIndia
#ViksitBharat
#राष्ट्रनिर्माण
#राष्ट्रभक्ति
#HNBGU
#GarhwalUniversity
#HNBGUOfficial
#Uttarakhand
#UttarakhandUniversity
#JaiHind
#MeraBharatMahan
@spsinghdu
'देश के प्रति समर्पण भाव से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्सव'
@OfficialHnbgu कुलपति आदरणीय प्रो० श्री प्रकाश सिंह(@spsinghdu)सर की विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं।🇮🇳
https://t.co/p8JzFWVYu7
https://t.co/wK3JYDft0t
https://t.co/3P87WzVwOB
https://t.co/15R8Wywhow
@PMOIndia
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं हिमपुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों का अभिवादन किया तथा एनसीसी एवं एनएसएस की टीम का अभिवादन ग्रहण कर ध्वजारोहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का तिरंगा देश को निरंतर आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का संदेश देता है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने इसे राष्ट्रीय चेतना एवं देशभक्ति की भावना का सशक्त प्रतीक बताया। समारोह में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कुलपति ने उत्तराखंड की विशिष्ट भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं का जोश और जज्बा देश की सेना के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन का संरक्षण भी राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से गढ़वाल की संस्कृति, भाषा, व्यवहार एवं आचरण को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें भारत का गौरव बताते हुए स्क्रीन टाइम कम करने, माता-पिता के साथ संवाद बढ़ाने और परिवार से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने नशे को देश के सामने गंभीर चुनौती बताते हुए युवाओं से महात्मा गांधी के आदर्शों का अनुसरण करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति ने पिछले 14 महीनों में विश्वविद्यालय में हुए विभिन्न सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश हमें बहुत कुछ देता है, इसलिए ‘देश ने हमें क्या दिया’ के साथ-साथ ‘हम देश को क्या दे रहे हैं’ की भावना भी विकसित करनी होगी। विद्यार्थी शिक्षकों के भरोसे विश्वविद्यालय आते हैं, इसलिए शिक्षकों को अपने दायित्व-बोध को समझते हुए केवल कक्षाओं तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों की मेंटोरिंग, समस्याओं की समझ और उनके समाधान में सहयोग को भी अपनी जिम्मेदारी का हिस्सा बनाना चाहिए।
विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम में दो सीट तथा सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक सीट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ के ध्येय के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उत्तराखंड के वीर महापुरुषों एवं स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कुलपति ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, श्रीदेव सुमन द्वारा राजशाही के विरुद्ध 84 दिनों तक की गई ऐतिहासिक भूख हड़ताल तथा स्वतंत्रता सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा के राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
#80thIndependenceDay
#IndependenceDay2026
#स्वतंत्रतादिवस
#स्वतंत्रतादिवस2026
#HarGharTiranga
#हरघर_तिरंगा
#Tiranga
#VandeMataram
#VandeMataram150
#DevelopedIndia
#ViksitBharat
#राष्ट्रनिर्माण
#राष्ट्रभक्ति
#HNBGU
#GarhwalUniversity
#HNBGUOfficial
#Uttarakhand
#UttarakhandUniversity
#JaiHind
#MeraBharatMahan
@spsinghdu
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह जी के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया और तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया। यह उत्साहपूर्ण भागीदारी एकता, देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना को दर्शाती है
@spsinghdu@narendramodi@PMOIndia@JoshiPralhad@PIB_India@airnewsalerts@DDNewslive
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। विभिन्न वर्गों में शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
@spsinghdu
#MinistryOfEducation #HarGharTiranga #HNBGRU #TirangaAbhiyan #Sports #NationalPride #YouthEngagement #IndianEducation
एचएनबीजीयू में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित, 32 छात्रों ने दिखाया बौद्धिक हुनर
राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) में एक भव्य क्विज़ (प्रश्नमंच) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय जागरूकता और भारत के गौरवशाली इतिहास व समसामयिक विषयों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और स्तरों - स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) तथा पीएचडी (Ph.D.) के कुल 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बहुविकल्पीय प्रश्नों और तीव्र प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों ने अपने उत्कृष्ट सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय चेतना और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. एम. एस. नेगी ने उपस्थित विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर बल दिया।तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जब स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध छात्र एक साथ ऐसे बौद्धिक मंचों पर आते हैं, तो यह न केवल उनके ज्ञान को निखारता है बल्कि उनमें राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजगता भी पैदा करता है।"
इस सफल प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. नरेंद्र कुमार एवं डॉ. कौशल ने कार्यक्रम संयोजक (Convenors) की भूमिका निभाई और संपूर्ण प्रतियोगिता का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रंजन, डॉ. धीरज एवं डॉ. रहमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया, उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल निष्पादन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कड़े मुकाबले के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया:
प्रथम स्थान (1st Position): आलोक कुमार (बी.ए. 5वां सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान (2nd Position): मो. आतिफ खान (बी.ए. 5वां सेमेस्टर)
तृतीय स्थान (3rd Position): सुनिधि सिंह (बी.टेक. 3रा सेमेस्टर)
कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी, संयोजकों एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा विजेताओं को प्रतिभागियों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर संगोष्ठी
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. योगेश धस्माना ने विभाजन की मानवीय त्रासदी और हिमालयी क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला।
@spsinghdu
#MinistryOfEducation #PartitionHorrorsRemembranceDay #VibhajanVibhishika #HNBGRU #NationalUnity #SocialHarmony #IndianHistory #AzadiKaAmritMahotsav
“विभाजन की विभीषिका : इतिहास का सच और युवा भारत की दिशा” महत्वपूर्ण विषय पर मुख्य वक्ता आदरणीय प्रो. श्री प्रकाश सिंह सर(@spsinghdu), कुलपति, एच. एन. बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय रहेंगे।
@OfficialHnbgu
@ministryofeducation
@govtuttarakhand@pmoindia
#HNBGU गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली आयोजित हुई। NCC, NSS एवं छात्रों ने सहभागिता की। रेनबो स्कूल की बैंड प्रस्तुति आकर्षण रही। वक्ताओं ने राष्ट्रध्वज सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के HEFA परियोजना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हुई चर्चा, कुलपति ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का जताया आभार
नई दिल्ली में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में HEFA के अंतर्गत लगभग ₹459.095 करोड़ की लागत से शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना को सुदृढ़ करने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और HEFA परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उनका सतत सहयोग अत्यंत सराहनीय है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सहयोग एवं राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों से यह परियोजना शीघ्र मूर्त रूप लेगी, जिससे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
@spsinghdu
#HEFA #HigherEducation #MinistryOfEducation #EduMinOfIndia #PMOIndia #DharmendraPradhan #ViksitBharat2047 #NewIndia #NationalEducation #NEP2020 #ResearchAndInnovation #AcademicExcellence #InfrastructureDevelopment #CentralUniversity #HNBGU #GarhwalUniversity #Uttarakhand #HigherEducationIndia #CampusDevelopment #FutureReadyCampus #EducationForAll #AtmanirbharBharat #DigitalEducation #Innovation #UniversityDevelopment
Caste and Beyond: Bankipur and the New Grammar of Indian Politics
Bankipur isn't end of caste politics but indicative of weakening assumption that caste alone can guarantee loyalty.
Do read my Opinion Published with @TheQuint
https://t.co/TMjWSGQ462