#Jaipur: सरकारी कर्मियों की दीपावली पूर्व बोनस की मांग शुरू
सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक चौधरी ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी से मिलकर की मांग, कर्मचारियों को दीपावली बोनस की सम्पूर्ण राशि नगद भुगतान करने की मांग की, साथ ही परिवीक्षाकाल में कार्यरत कार्मिकों को भी दीपावली बोनस का लाभ देने की मांग का दिया ज्ञापन
#RajasthanWithFirstIndia #JaipurNews @RajGovOfficial@rituraj9999
#Kota में जलदाय विभाग के एक ऑफिस में महिला जेईएन और एलडीसी के बीच विवाद
टेबल पर रखा लेडीज बैग हटाने की बात को लेकर हुई कहासुनी, आरोप- विवाद बढ़ने पर एलडीसी ने बैग उठाकर महिला जेईएन पर फेंका, महिला जेईएन ने महावीर नगर थाने में दी शिकायत, पुलिस के अनुसार शिकायत की जांच शुरू और एलडीसी को पाबंद करवाया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
@JournoSamkit #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने एक आदेश जारी कर राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबन्ध के क्रम में दिनांक 19.06.2026 से दिनांक 05.07.2026 की अवधि के बीच उक्त प्रतिबन्ध हटाया है। आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन शृंखला के अध्यापकों तथा वर्षा काल में सम्भावित बीमारियों के दृष्टिगत चिकित्सा विभाग के कार्मिकों हेतु स्थानान्तरण प्रतिबन्ध अग्रिम आदेशों तक यथावत रहेगा। स्थानान्तरण में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, मेडिकल बोर्ड अथवा सक्षम स्तर द्वारा प्रमाणित असाध्य रोग (यथा कैंसर, मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, किडनी के गंभीर अथवा अन्य प्राण घातक रोग) से ग्रसित कार्मिक, दीर्घावधि सेवा, दिव्यांग कर्मियों तथा राजकीय सेवारत पति-पत्नी प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी।
राजस्थान में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों को लंबे समय से सरकार द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण गंभीर स्थिति बन गई है। कई अस्पतालों ने कैशलेस उपचार सीमित या बंद करना शुरू कर दिया है, जिससे प्रदेश के लाखों सरकारी कार्मिक, पेंशनर्स और उनके परिवारजन इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं। बीमार व्यक्ति को उपचार के समय आर्थिक और प्रशासनिक परेशानी झेलनी पड़े, यह किसी भी व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। आरजीएचएस जैसी योजना का उद्देश्य राहत देना था, लेकिन अस्पतालों के बकाया भुगतान लंबित रहने से इसका लाभ प्रभावित हो रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को अस्पतालों के लंबित भुगतान को नियमानुसार शीघ्रता से जारी करवाने हेतु आवश्यक निर्देश देने चाहिए ताकि राज्य सरकार के कर्मचारियों व पेंशनर्स को बिना किसी बाधा के उपचार मिल सकें |
जन - स्वास्थ्य से जुड़े विषय को अनावश्यक रूप से लंबित रखना सरकार की नकारात्मक सोच को दर्शाता है |
@RajCMO
राजस्थानी में कहावत है कि
" बहुओं सूं चोर मरवा रिया हो, जबकि चोर बहुओं के भाई हैं"
यही कहावत शिक्षा विभाग की इस प्रस्तावित ऑडिट के लिए चरितार्थ हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के अंतर्गत चयनित JEN खुद पेपर लीक से बने हैं और उन्होंने पहले ही विभागीय कार्यों की गुणवत्ता का भट्टा बैठा रखा है जिसको लेकर विभाग खुद चिंतित है। यहां तक की Arts बैकग्राउंड के लोग फर्जी डिग्रियां लेकर PWD में पेपर लीक से JEN बन बैठे हैं। इन बेईमानी से चयनित JENs में से अधिकतर AEN में पदोन्नत भी हो गये ।
अब एक ही शर्त पर यह ईमानदारी से ऑडिट हो सकती है वो कि कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 से चयनितों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाये
गंगानगर में इंजीनियर पर ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्र व्यवहार और फिर झूठे आरोप यह खुला अन्याय है।
FIR तक दर्ज न होना प्रशासन की विफलता है।
यदि तुरंत SC/ST Act के तहत FIR दर्ज नहीं हुई, तो इंजीनियर समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा
@RajCMO@PMOIndia@sgnrpolice@RajPoliceHelp
गंगानगर में इंजीनियर पर ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्र व्यवहार और फिर झूठे आरोप यह खुला अन्याय है।
FIR तक दर्ज न होना प्रशासन की विफलता है।
यदि तुरंत SC/ST Act के तहत FIR दर्ज नहीं हुई, तो इंजीनियर समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा
@RajCMO@RajPoliceHelp@PMOIndia
जयपुर से बडी खबर.. 🔊
SOG की बडी कार्रवाई...
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 प्रकरण SOG ने आरोपी भीम सिंह को किया गिरफ्तार..!!
भीम सिंह है कोचिंग संचालक..!!
माननीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी से पत्र लिखकर गुजारिश की है कि केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 से लागू होने वाले #DA और #DR को तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए। ताकि कर्मचारियों में हताशा या निराशा व्याप्त न हो और न ही वे इसे असम और बंगाल के विधानसभा चुनावों से जोड़ें। कर्मचारी और पेंशनर्स अब तक इसकी घोषणा न होने के कारण कोरोना काल के दरम्यान फ्रीज किए गए #DA या #DR से जोड़कर आशंकित भी हो रहे हैं। जिससे उनमें सरकार के प्रति नकारात्मकता बढ़ रही है।
#ManjeetSinghPatel
देश भर के कर्मचारी और पेंशनर्स जनवरी से बढ़ने वाले #DA का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब इतनी देरी हुई हो #DA अनाउंसमेंट करने में। कर्मचारियों में इस आशंका की सुगबुगाहट है कि सरकार अमेरिकी ईरानी युद्ध के चलते कोरोना काल की तरह #DA को फ्रीज करना चाहती है। अगर सरकार की नीयत साफ है तो उसे तुरंत इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि इतनी देरी की वजह क्या है और कब तक ऐलान हो जाएगा।
#ManjeetSinghPatel
अक्सर मेरी अभियांत्रिकी जमात के कुछ बेईमानी से चयनित JEn साथियों द्वारा अक्सर कहा जा रहा है कि JEn भर्ती परीक्षा पेपर लीक से संबंधित कोई सबूत नहीं है तो @Sog_Rajasthan क्या ही बिगाड़ लेगी ? उनको अपनी आर्थिक ताकत पर भी पूरा भरोसा है कि वो किसी भी जांच को manipulate कर सकते हैं और यह उनके पिछले दिनों के कुछ अंदाज भी बता रहे हैं!
मेरा उन सभी के लिए स्पष्ट संदेश है कि आपकी गोबी खोदने के लिए सबूतों की भी कमी नहीं है और धरती ने अपना बीज गंवाया नहीं है तो अभी तक व्यवस्था में 4-5% ईमानदार लोग भी हैं। For eg:- अगर आर्थिक ताकत ही सब कुछ तय करती है तो @RPSC1 के सचिव राम निवास मेहता जी को अपने कर्तव्य पथ से डिगाकर बतायें तो ऐसे लोग @Sog_Rajasthan में भी है।
उम्मीद है कि अब JEn भर्ती की जांच भी रफ्तार पकड़ेगी।