गावो विश्वस्य मातरः गौ सेवा परमो धर्मः॥
छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आज रायपुर में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
गौधन का संरक्षण हमारी आस्था के साथ ग्रामीण समृद्धि, जैविक खेती और सतत विकास का भी आधार है। नई पीढ़ी में गौसेवा, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति बढ़ती जागरूकता अत्यंत सुखद है।
हमारी सुशासन सरकार सुरभि गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन को निरंतर सशक्त कर रही है। शासन के प्रयासों के साथ जनभागीदारी इस अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
अन्नदाता की समृद्धि ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देने हेतु प्रतिबद्ध है। बेहतर समर्थन मूल्य, किसान हितैषी योजनाएं, आधुनिक कृषि सुविधाएं और समयबद्ध आर्थिक सहयोग के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है।
सुशासन सरकार का संकल्प - हर किसान समृद्ध हो, हर खेत खुशहाल हो।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #FarmerWelfare #KisanKalyan #Annadata #Agriculture #Sushasansarkar
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 विद्यार्थियों ने UPSC की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि हमारे युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।
- श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 कार्यक्रम
📍स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव-एम, दुर्ग
@narendramodi@vishnudsai
#VishnuDeoSai #NarendraModi #ViksitBharat2047 #ViksitChhattisgarh #UPSC #UPSC2026 #TribalYouth
बच्चों को विज्ञान, नवाचार और बेहतर अवसरों से जोड़ रही है सुशासन सरकार।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विद्यालय की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोल से जुड़े मॉडलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “वैज्ञानिक सोच और नवाचार ही भविष्य के भारत की पहचान होंगे और राज्य सरकार बच्चों में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #ShalaPraveshotsav #ScienceEducation #Innovation #Astronomy #SchoolEducation #GoodGovernance #ViksitChhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने 'मेरा परिवार गौव्रति परिवार' अभियान का शुभारंभ किया तथा गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त आधार है। प्रदेश सरकार सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं के लिए बढ़ी सहायता राशि, गोबर आधारित उत्पादों को प्रोत्साहन और डेयरी विकास जैसी पहलों के माध्यम से गौ संरक्षण को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रही है।
#GauSanrakshan #MeraParivarGauvratiParivar #GauVigyanPariksha #SurabhiGaudhamYojana
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh
शिक्षा जब संस्कृति और संस्कारों से जुड़ती है, तो उसका उद्देश्य और प्रभाव दोनों बढ़ जाते हैं।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 में आज शिक्षा और लोकसंस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर हमारे बच्चे नए सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यही शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का समन्वय विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति है।
हर नया शैक्षणिक सत्र नए सपनों, नई उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत लेकर आता है। शाला प्रवेशोत्सव इसी विश्वास का उत्सव है, जहाँ हर बच्चे का स्वागत शिक्षा, संस्कार और नए अवसरों के साथ होता है।
मेरा विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों से समृद्ध यही नई पीढ़ी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला बनेगी।
प्रदेश में पशुपालन को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 'सुरभि गौधाम योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 10-10 सुरभि गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जिससे गौ-संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों की आजीविका को नई मजबूती मिलेगी।
- श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
गौ सेवा संगम कार्यक्रम
📍कृषक सभागार, इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. जोरा, रायपुर
#SurabhiGaudhamYojana #Gaudham #Pashupalan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #SushasanSarkar
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान देने हेतु प्रतिबद्ध है। बेहतर समर्थन मूल्य, किसान हितैषी योजनाएं, आधुनिक कृषि सुविधाएं और समयबद्ध आर्थिक सहयोग के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है।
#VishnuDeoSai#Chhattisgarh
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू नई शिक्षा नीति-2020 शिक्षा को ज्ञान, संस्कार और कौशल से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।
इसी के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं मूल्यपरक शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
@narendramodi
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया, साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तकें, गणवेश एवं साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Education #Sushasansarkar #Durg
सशक्त नारी, विकसित छत्तीसगढ़
महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में 45% की उल्लेखनीय वृद्धि, 50% पंजीयन शुल्क छूट का सकारात्मक परिणाम है। वर्ष 2025 से 2026 में महिलाओं की भागीदारी 32% से बढ़कर 41% हुई है, वहीं ₹50.14 करोड़ का प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ भी मिला है।