करदो नजरे करम हम पे प्रभु जी ।
हम तुम्हारे ही बालक है नादाँ।।
गर हुआ कोई अपराध मुझसे ।
कर क्षमा हमको हे मेरे कान्हा ।।
लो न अब कोई मेरी परीक्षा।
देदो दर्शन हे मेरे कन्हैया।।
आज सुनके बहुत ही दुःख हुआ फ़िल्म दुनिया का आज एक सितारा इस दुनिया से गुम हो गया आज अपनी देह को त्याग के भी वो पूरी दुनियां में अमर हो गए । उनके लिए भाव भीनी श्रंद्धांजलि ।।
आज मेरे सांवरे से मुलाकात हो गयी ।
मेरे जीवन की एक नयी शुरुआत हो गयी ।।
करो न करो कोई उस पे भरोसा ।
मेरी ज़िन्दगी तो उसके नाम हो गयी।।
जय श्री राधे
जय श्री श्याम
हर और निहारे आँख मेरी ।
तेरा दीदार की है हसरत मेरी ।।
तुम मानो न मानों ये मर्ज़ी तुम्हारी।
हर साँस पुकारे बस बाँके विहारी।।
जय श्री राधे ।।
जय श्री श्याम।।