समुत्कर्ष 0.5, देवयानी इंटरनेशनल स्कूल, महेन्द्रगढ़ में सम्पन्न यह आयोजन अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों में शिक्षा-महत्व, जीवनमूल्यों और राष्ट्रीय चेतना की नई ऊर्जा जगाने वाला सिद्ध हुआ।
#yuvaandsewafoundation#sewa#samutkarsh#schedulecastwelfare
उत्कृष्ट कोचिंग सेंटर , जहाँ शिक्षा जीवनमूल्यों से जुड़ती है।
सरकारी नौकरी की तैयारी, समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व के साथ।
#yuvaandsewafoundation#sewa#utkrisht
आज का युवा ही भविष्य के भारत की दिशा तय कर रहा है।
संस्कारित, संकल्पित और संवेदनशील मेधावी विद्यार्थियों को "समुत्कर्ष" भी आगे बढ़ने का अवसर देता है, ताकि आज की युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ बने।
#yuvaandsewafoundation#sewa#samutkarsh#schedulecastwellfare
समुत्कर्ष जैसे कार्यक्रम समाज के पिछड़े परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने की वास्तविक शक्ति देते हैं।
यहाँ हमें केवल सहायता नहीं, आत्मविश्वास और सही दिशा भी मिलती है।
सचिन सिंह (11th class) | समुत्कर्ष 4.0
#yuvaandsewafoundation # sewa #schedulecastwelfare#samutkarsh
महेन्द्रगढ़ में समुत्कर्ष कार्यक्रम दिसंबर 2025 में भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा महत्व, जीवनमूल्य के संस्कार और राष्ट्रीय बोध की एक नई ऊर्जा जगाई।
#yuvaandsewafoundation#sewa#samutkarsh
समुत्कर्ष 4.0 को मिली मीडिया की सराहना—कई प्रमुख समाचार पत्रों ने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और प्रोत्साहन राशि वितरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। शिक्षा, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की इस पहल ने पूरे महेंद्रगढ़ को गर्व से भर दिया।
#yuvaandsewafoundation#sewa#samutkarsh
समुत्कर्ष 4.0 उन विद्यार्थियों की सच्ची प्रेरणा है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी शिक्षा को अपना धर्म समझकर आगे बढ़ने का साहस दिखाया।
— श्री महेश जी जोशी
महासचिव, रेड क्रॉस हरियाणा | मुख्य वक्ता, समुत्कर्ष 4.0
#yuvaandsewafoundation#sewa#samutkarsh
राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य -
पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को एवं समस्त देश को न्याय दिलाने हेतु हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान एवं हिम्मत को बढ़ाया है।
हमारा यह भी मानना है कि पाकिस्तान में आतंकियों, उनका ढॉंचा एवं सहयोगी तंत्र पर की जा रही सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं अपरिहार्य कदम है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में संपूर्ण देश तन-मन-धन से देश की सरकार एवं सैन्य बलों के साथ खड़ा है।
पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों एवं नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें। समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना एवं नागरी प्रशासन के लिए जहाँ भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे।
मोहन भागवत
सरसंघचालक
दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
हिमांशी नरवाल के साथ पूरा देश खड़ा है निश्चिंत रहो,
तुम खुद वैचारिक संभ्रम के शिकार हो, ज़िद न करो,
क्यों अपनों के दुख दर्द का मखौल उड़ा रहे हो,
बेगानो की शादी में कठपुतली बन खुशियां मना रहे हो।।
#वैचारिकसंभ्रम#IndiaPakistanWar#भारत_विरोधी
अनंतनाग के अक्षबल शहर स्थित विवेकानंद केंद्र आश्रम में बड़ी संख्या में सिख और हिंदू समाज ने पहलगाम में शहीद हुए लोगों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।
https://t.co/muvFwzI8B6
कश्मीरी हिंदुओं की एकता और सांस्कृतिक विरासत का जश्न
"कश्मीरी हिंदुओं की एकता और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए जम्मू में नवरेह महोत्सव 2025 आयोजित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर रामेश्वरदास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। #कश्मीरी_हिंदू#नवरेह_महोत्सव
नवरेह महोत्सव की शुभकामनाएं! कश्मीरी हिंदुओं द्वारा आयोजित इस महोत्सव में नववर्ष प्रतिपदा का स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर रामेश्वरदास जी और अरविंद करवानी की उपस्थिति में प्रख्यात पत्रकार प्रफुल्ल केतकर ने एक ओजस्वी भाषण दिया। #नवरेह_महोत्सव#कश्मीरी_हिंदू#नववर्ष_प्रतिपदा"
कुल्लू दशहरा और आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, दोनों ही भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। हालांकि, इन दोनों का संगम सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से हुआ है।
#कुल्लू#कुल्लुदशहरा
https://t.co/s40grYSmoz