A Father, Husband & Son. IPS - UP Cadre. Interested in Studies of Physics, Law, National Security & Astrology. B. Tech (Mech Engg) IIT Roorkee. Views Personal.
The unwavering dedication, quiet courage and countless sacrifices of a Police Constable standing guard on the road form the bedrock of public trust and the very essence of policing !!
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद चन्दौली में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा।
आज दिनांक 06.11.2026 को श्री वैभव कृ��्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा श्री आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चन्दौली एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के दृष्टिगत थाना मुगलसराय क्षेत्र के प्रमुख एवं संवेदनशील बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान बाजारों में पुलिस बल की तैनाती, पिकेट ड्यूटी एवं सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का नि���ीक्षण किया गया। साथ ही सर्राफा व्यवसायियों, दुकानदारों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
इस दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन योजना की समीक्षा करते हुए पार्किंग व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों एवं वन-वे यातायात व्यवस्था की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया। साथ ही विगत 10 वर्षों में दीपावली एवं भैया दूज पर घटित लूट एवं डकैती की घटनाओं की समीक्षा कर सक्रिय अपराधियों पर सतर्क निगरानी एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीआईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों को बाजारों में नियमित पैदल गश्त, प्रभावी चेकिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्���वस्था एवं व्यापारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
#UPPolice
#FestivalSecurity
#PolicePatrolling
#PublicSafety
#communitypolicing
🟠आगामी धनतेरस,दीपावली एवं छठ पर्व के दृष्टिगत डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद गाजीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई।
आज दिनांक 05.11.2026 को श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर की उपस्थिति में आगामी धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के दृष्टिगत जनपद गाज़ीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस क्रम में थाना कोतवाली, गाजीपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों तथा लूट की दृष्टि से संवेदनशील सर्राफा मार्केट में पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता तथा सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए सर्राफा व्���वसायियों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। व्यापारियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई तथा अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने, सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
तत्पश्चात थाना कोतवाली, गाजीपुर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि���ों एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सर्राफा दुकानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, बाजारों में पुलिस की नियमित उपस्थिति तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और प्रभावी बनाने के संबंध में विस्ता�� से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त आगामी धनतेरस पर्व दिनांक 06.11.2026 के दृष्टिगत जनपद की यातायात प्रबंधन योजना की समीक्षा की गई। प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या से निजात पाने के उपायों, पार्किंग की समुचित व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा आवश्यकतानुसार वन-वे यातायात व्यवस्था लागू किए जाने की व्यवहार्यता का परीक्षण किया गया, जिससे त्योहार के दौरान आम��न एवं व्यापारियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साथ ही विगत 10 वर्षों में धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के अवसर पर घटित लूट एवं डकैती की घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इन घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति (जेल में निरुद्ध अथवा बाहर सक्रिय) का विवरण प्राप्त कर सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आवश्यक निरोधात्मक एवं प्रभावी वैधान���क कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सर्राफा बाजारों में नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस चेकिंग सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क निगरानी, यातायात का सुचारु संचालन तथा व्यापारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा ज��ए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया एवं सतर्कता सुनिश्चित की जाए।
#UPPolice
#FestivalSecurity
#PolicePatrolling
#PublicSafety
#CommunityPolicing
🟠 आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व के दृष्टिगत डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद जौनपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ की गई बैठक।
आज दिनांक 04.11.2026 को श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा डॉ0 यशवीर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर की उपस्थिति में आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व के दृष्टिगत जनपद जौनपुर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान सद्भावना पुल से अशोक टॉकीज तिर��हा, सर्राफा मंडी एवं चहारसू चौराहा होते हुए कोतवाली तिराहा तक पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतर्कता एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। साथ ही व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार के दौरान सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।
तत्पश्चात थाना कोतवाली परिसर में सर्राफा व्यवसायियों एवं अन्य व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सर्राफा दुकानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी संदि��्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
डीआईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पैदल गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#PolicePatrolling
#PublicSafety
श्री राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन पर श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
#UPPolice#DGPUP
एयर शो के दृष्टिगत डीआईजी ने यातायात प्रबंधन एवं मोटरबोट से घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
आज दिनांक 24.10.2026 को वाराणसी में आयोजित एयर शो के दृष्टिगत श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, श्री चंद्रमोहन गर्ग, जिलाधिकारी,चंदौली एवं श्री आकाश पटेल,पुलिस अधीक्षक,चंदौली द्वारा यातायात प्रबंधन एवं मोटरबोट से वाराणसी के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को घाटों पर भीड़ प्रबंधन,सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
#UPPolice
#AirShow
#SecurityArrangements
एयर शो के दृष्टिगत DIG वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा जनपद चंदौली में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण।
आज दिन��ंक 22.10.2026 को श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो के दृष्टिगत जनपद चंदौली में सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
🔹 वॉच टावर के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
🔹 मोटर बोट के माध्यम से जल क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया।
🔹 अनिल ब���बा आश्रम स्थित निर्धारित कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।
#UPPolice
#AirShow
#SecurityArrangements
एयर शो के दृष्टिगत डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र की जनसामान्य से अपील।
आज दिनांक 22.10.2026 को श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा एयर शो के दृष्टिगत वीडियो बाइट के माध्यम से आमजन से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
🔹 पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🔹 निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
🔹 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 पर दें।
आपका सहयोग, सुरक्षित आयोजन की पहचान। आइए, सतर्क रहें और एयर शो को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दें।
#UPPolice
#AirShow
#PublicSafety
#TrafficAdvisory
वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पीडीडीयू जंक्शन एवं बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल तथा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में दिनांक 22, 24 एवं 25 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत श्री वैभव कृष्ण @Krishna_VK12 पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली श्री आकाश पटेल की उपस्थिति में पीडीडीयू जंक्शन एवं बहादुरपुर स्थित पार्किंग स्थल तथा घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान DIG द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा आमजन एवं यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। संभावित भीड़ के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण, वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन तथा आवागमन को निर्बाध बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात रेलवे एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। DIG द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें, जिससे एयर शो के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
#AirShow2026
#TrafficManagement
#UPPolice
"The attempt to eliminate all uncertainty from your future is an exercise in chronic anxiety. We map out contingencies, over research decisions, and seek endless advice in a desperate bid to ensure we make no mistakes.
But the future is unscripted, and no amount of planning can insulate you from the unexpected.
Confidence is not the belief that you have eliminated all risk; it is the quiet, grounded trust in your ability to respond thoughtfully to whatever turns up when you get there."
- Oliver Burkeman
Trust is what holds our societies together. But trust has increasingly been shifting from humans to AI. What happens when we stop trusting each other completely?
From @TheEconomist interview with @zannymb: https://t.co/tVmVSuU3S8