Editor, Amar Ujala, Varanasi. Reported extensively on Kashmir/Defence. Born in cleanest city ‘Indore’. Ex Editor, DainikBhaskar Bhopal. [email protected]
Thinking of all our veterans and their families today. Thank you for your service and sacrifice to our country.
Today’s doodle showcases achievement medals across every branch of service.
काशी में बोले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
जब हमारे भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो गोपाल कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।
सीएम बोले, कृष्ण लोकतंत्र के नायक। बोले - भगवान ने द्वारका त्यागी तो अपने पुत्र को सिंहासन पर नहीं बैठाया।
@DrMohanYadav51#Kashi#Varanasi#Bjp#yadav #GovardhanPuja
AI की दुनिया में हनी ट्रैप
Nvidia दुनिया की सबसे क़ीमती कंपनियों से एक है. उसकी GPU चिप से AI की दुनिया चल रही है. यह चिप AI का ब्रेन है . ChatGPT जैसे Chatbot आपको तुरंत जवाब देते हैं उसके पीछे Nvidia के चिप ही होते हैं. इसके संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग कथित रूप से चीन के हनी ट्रैप का शिकार हो गए हैं.
Nvidia के CEO हुआंग ने स्वीकार किया है कि वो अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे. उन्होंने पत्नी , बच्चों और कंपनी से माफ़ी माँगी है. सिंगापुर की कंपनी Mega Speed की CEO एलिस हुआंग से उनके ‘अंतरंग संबंध ‘ रहे हैं. एलिस पर चीन की जासूस होने का आरोप है. उनकी कंपनी पहले Nvidia की ग्राहक बनी. एलिस इस तरह से जेनसन के संपर्क में आई.
अमेरिकी जासूसी एजेंसियों ने साल भर पहले ही एलिस की कुंडली निकाल ली थी. वो कथित रूप चीन की सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करती थीं. अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों को लगता है कि AI से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए चीन ने सिंगापुर में कंपनी बनाई. एलिस को इसका CEO बनाया गया था. वो जेनसन के साथ अलग-अलग जगहों पर मिलते जुलते देखीं गईं थीं.
अब Nvidia ने पूरे मामले पर जाँच बैठा दी है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एलिस किस तरह की जानकारी हासिल करने में कामयाब रही. इतना स्पष्ट है कि AI की दुनिया में भी जासूसी के हनी ट्रैप जैसे पुराने तरीके ही इस्तेमाल हो रहे हैं.
क्योंकि दिवाली सबके हिस्से में घर नहीं लाती।
कुछ लोग सरहद पर तैनात रहते हैं, कुछ सड़कों पर गश्त लगाते हैं
कुछ अस्पतालों में किसी की बुझती सांसों को थामे रहते हैं,
कुछ एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर अपनों को अपनों तक पहुंचाते हैं
और हमारे जैसे कुछ अगली सुबह के अखबार के लिए दिवाली वाली रात दफ्तर में होते हैं।
कुछ के हिस्से में इस रात दीये नहीं, जिम्मेदारी आती है।
आज सलाम, उन सबके नाम, जिनकी दिवाली अपनों से दूर, दूसरों के लिए होती है। ❤
#HappyDiwali #AmarUjala #Varanasi
Wishing you and your dear ones a very happy Diwali 🪔
One 🪔 & one 🫡 for those soldiers standing guard on the borders or fighting terrorists in jungles, and keeping us all safe in our homes celebrating Diwali amongst and with our near and dear ones 🫡
Jai Hind 🇮🇳
@adgpi@IAF_MCC@indiannavy
ये तस्वीर काशी में मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी दर्शन की है।आज सुबह 4 बजे कपाट खुले हैं। मां साल में सिर्फ पांच दिन दिवाली पर दर्शन देती हैं।
काशी में मां अन्नपूर्णा का दरबार सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें अन्न को ही ब्रह्म माना गया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मां अन्नपूर्णा का मंदिर अपनी एक खास परंपरा के लिए भी जाना जाता है। यहां विराजमान मां अन्नपूर्णा को स्वर्णमयी स्वरूप में देखने की प्रतीक्षा श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा काशी में किसी को भूखा नहीं रहने देतीं। भगवान शिव ने भी मां से भिक्षा में अन्न ग्रहण किया था। इसीलिए काशी में अन्नपूर्णा की पूजा का विशेष महत्व है।
इस मंदिर की एक खास बात यह है कि मां के स्वर्णमयी विग्रह के दर्शन साल में सिर्फ एक बार दीपावली के आसपास होते हैं। धनतेरस से अन्नकूट तक चलने वाली इस परंपरा में श्रद्धालुओं को मां के खजाने के रूप में सिक्के और धान का लावा दिया जाता है। मान्यता है कि इसे घर की तिजोरी या अन्न भंडार में रखने से कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती।
काशी की इस परंपरा में एक खूबसूरत बात छिपी है। यहां धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी खरीदने की परंपरा नहीं है, बल्कि मां के दरबार से अन्न और धन का आशीर्वाद लेकर लौटने की भी परंपरा है।
काशी में धन की देवी लक्ष्मी हैं, लेकिन अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा हैं। और शायद इसीलिए यहां समृद्धि की शुरुआत अन्न से होती है।
एक ऐतिहासिक तथ्य: मंदिर के निर्माण और स्वर्ण विग्रह की प्राचीनता को अलग-अलग समझना जरूरी है। मंदिर का निर्माण 1729 का दर्ज है, जबकि विग्रह की प्राचीनता इससे कहीं पुरानी मानी जाती है।
#Kashi #Banaras #Varanasi #Dhanteras #Dhanteras2026 #dhanterasspecial
A moment of immense pride for India!
The inclusion of Rājataraṅgiṇī, Mahābhārata and Arthaśāstra in @UNESCO Memory of the World Asia-Pacific Regional Register is a landmark recognition of India’s extraordinary documentary and civilisational heritage.
These timeless works embody our rich traditions of historical inquiry, philosophical thought and statecraft, whose wisdom continues to inspire humanity.
Under the visionary leadership of Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji, India’s civilisational legacy is receiving unprecedented global recognition and its rightful place on the world stage.
दिल्ली में तीसरी क्लास की एक बच्ची बेहोश होकर क्लास में गिर गई.. अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.. वीडियो मयूर विहार के एक प्राइवेट स्कूल का है.. देखिए कैसे बच्ची चलते हुए आ रही है और एकदम से ज़मीन पर गिर पड़ती है..
For the first time in 47 years, the CRPF has completed 12 consecutive months without an operational death, marking a major milestone for the country's largest paramilitary force.