आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी उपस्थित रहे।
@BJP4UP
आज लखनऊ में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित कर संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विपक्ष आज भी जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रम फैलाने की राजनीति में उलझा हुआ है, जबकि जनता विकास, सुशासन और जवाबदेही चाहती है। जिन दलों ने वर्षों तक उत्तर प्रदेश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और कुशासन की राजनीति में जकड़े रखा, जनता उन्हें लगातार नकार रही है और आने वाले समय में एक बार फिर एनडीए पर अपना भरोसा जताकर प्रदेश में सुशासन और विकास की सरकार को पुनः जनादेश देगी।
@BJP4UP
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
आज लखनऊ के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री हनुमान सेतु मंदिर में बजरंगबली के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोमती नदी के तट पर स्थित यह पावन धाम संकटमोचन हनुमान जी की असीम अनुकंपा और सनातन चेतना का जीवंत प्रतीक है।
पवनपुत्र हनुमान जी से देश एवं प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और निरंतर प्रगति की मंगल कामना करता हूँ।
भारतीय लोककला की साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को अपनी अद्भुत साधना से वैश्विक पहचान दिलाने वाली तीजन बाई जी ने भारतीय संस्कृति और महाभारत की पंडवानी परंपरा को देश-विदेश तक पहुँचाकर हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
आज लखनऊ में पद्मश्री सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विद्याबिंदु सिंह जी के आवास पर प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विभूतियों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान पद्मश्री सम्मानित लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी, वरिष्ठ मीडियाकर्मी एवं संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित श्री आत्म प्रकाश मिश्र जी, संस्कृतिकर्मी एवं साहित्यकार सुश्री भारती सिंह जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार जी, प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष प्रो. पूर्णिमा पांडेय जी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ए.एन. सिंह जी की उपस्थिति रही।
गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनजातीय समाज के सम्मानित नेता श्री मोहन सिंह राठवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
गुजरात के विकास, जनजातीय समाज के उत्थान और लोकसेवा के प्रति उनका समर्पित योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति।
ગુજરાત સરકારના પૂર્વ મંત્રી અને જનજાતિ સમાજના વરિષ્ઠ તથા આદરણીય નેતા શ્રી મોહનસિંહ રાઠવાજીના નિધનના સમાચાર અત્યંત દુઃખદ છે.
ગુજરાતના વિકાસ, જનજાતિ સમાજના ઉત્થાન અને લોકસેવા પ્રત્યેનું તેમનું સમર્પિત યોગદાન હંમેશા સ્મરણીય રહેશે.
પરમાત્માને પ્રાર્થના છે કે દિવંગત પુણ્યાત્માને પોતાના શ્રીચરણોમાં સ્થાન આપે તથા તેમના પરિવારજનો અને શુભેચ્છકોને આ દુઃખ સહન કરવાની શક્તિ પ્રદાન કરે.
ૐ શાંતિ.
बड़े-बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत की इच्छाशक्ति और प्रयास इन संकटों पर भारी पड़े हैं।
– माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
आज लखनऊ में एनडीए के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में हम सब समन्वय, विश्वास और जनसेवा की भावना के साथ ‘विकसित भारत’ @ 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
@mppchaudhary@RLDparty@ErAshishSPatel@oprajbhar@drsanjayknishad
गरीबों, वंचितों, शोषितों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले प्रखर जननेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष तथा सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसेवा के मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
आज लखनऊ में उमड़ा जनसमर्थन स्पष्ट दर्शाता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 'विकसित भारत' के संकल्प, सुशासन और जनकल्याण की नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास है।
'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश को देश का 'ग्रोथ इंजन' बनाने तथा 2027 में पुनः एनडीए सरकार के गठन के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
@BJP4UP