नई LDC भर्ती से पहले CET की मांग, राधे मीणा सहित युवाओं ने X पर बुलंद की आवाज़
प्रदेश में प्रस्तावित नई एलडीसी भर्ती को लेकर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। राधे मीणा सहित सैकड़ों युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अभियान चलाकर नई भर्ती से पहले CET परीक्षा को अनिवार्य/आयोजित करने की ज़ोरदार मांग उठाई है।
युवाओं का कहना है कि बिना CET जैसे मानक के भर्ती प्रक्रिया में समान अवसर और गुणवत्ता प्रभावित होगी। X पर लगातार पोस्ट, टैग और हैशटैग के ज़रिये अभ्यर्थी सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान इस मांग की ओर आकर्षित कर रहे हैं।
#पहले_CET_फिर_एलडीसी
@Radhemahwa@alokrajRSSB
समानता का अधिकार (Right to Equality) के तहत LDC भर्ती परीक्षा मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
जब कार्मिक विभाग ने तय किया था कि हर साल सीईटी का आयोजन होगा तो फिर 2025 में क्यों नहीं हुआ?
@BhajanlalBjp@RajCMO#पहले_CET_फिर_LDC
👉मैंने सुना था राजस्थान में एक NFU गैंग है...
जो छात्रों के जरूरी मुद्दे उठाती है।
शायद... मैंने गलत ही सुन लिया था... 🙏🙏🙏
@MohitBharatYBP#पहले_CET_फिर_LDC
माननीय अध्यक्ष महोदय,
आपकी हठधर्मिता की वजह से लाखो अभ्यर्थियों का सपना धूमिल हो रहा है.
आपसे विनती है कि LDC परीक्षा से पहले CET की परीक्षा आयोजित कराए.
#CET_कराओ@alokrajRSSB@Radhemahwa@dpklovee1