UPPolice_मौन_क्यों? उरई, जालौन में गरीब संजय सिंह को साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है। SP महोदय द्वारा CO City को CDR और साक्ष्यों के साथ विस्तृत जाँच के आदेश दिए पूरा एक महीना बीत चुका है, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था के कारण अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं हुआ!
क्या जालौन पुलिस अपराधियों को बचा रही है? आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? मुख्यमंत्री जी न्याय कीजिए!
@dgpup@Uppolice@jhansipolice@adgzonekanpur@myogiadityanath@CMOfficeUP @IgRangeJhansi
सेवा में,
अधिशासी अभियंता महोदय,
लोक निर्माण विभाग (PWD),
जनपद कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।
विषय: राजपुर-रामऊ मार्ग से ग्राम बैना को जाने वाले लगभग 2 किलोमीटर क्षतिग्रस्त मार्ग को लोक निर्माण विभाग में शामिल कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है
कि जनपद कानपुर देहात में राजपुर-रामऊ मार्ग से ग्राम बैना को जाने वाला लगभग 2 किलोमीटर लंबा मार्ग, जो वर्तमान में नहर विभाग के अंतर्गत आता है, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं अत्यंत जर्जर स्थिति में है।
उक्त मार्ग से लगभग एक दर्जन गांवों की आवागमन एवं संपर्क व्यवस्था जुड़ी हुई है।
मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, नौकरी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं तथा अन्य आम नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एवं क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण दुर्घटना की
आशंका भी बनी रहती है।
विशेष रूप से क्षेत्र के युवा इस मार्ग का उपयोग दौड़ एवं शारीरिक तैयारी के लिए करते हैं, लेकिन सड़क की अत्यंत खराब स्थिति के कारण उन्हें अभ्यास करने में भी कठिनाई हो रही है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त लगभग 2 किलोमीटर मार्ग
का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण कराकर इसे नहर विभाग से लोक निर्माण विभाग (PWD) में शामिल किए जाने की आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा मार्ग का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण/सुदृढ़ीकरण कराया जाए।
इस मार्ग के निर्माण से लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा
प्राप्त होगी और क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
अतः जनहित में मेरी प्रार्थना पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
नाम: _kuldeep Singh
JALAUN JANVANI SANCHAR