पुर्व प्रधान, सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली - नांगल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य OBC मोर्चा भाजपा
विधानसभा क्षेत्र अटेली - 68 , भाजपा, हरियाणा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत माननीय संगठन मंत्री श्री @PhanindranathS3 जी के गुरुग्राम विधानसभा के सभी मंडलों के प्रवास कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष श्री @pintutyagi1985 ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री मनीष सैदपुर, श्री अजीत यादव सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के संकल्प के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर संकल्पित है।
📍 राणी सती (जयपुर)
भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी, आदरणीय डॉ. सतीश पूनिया जी को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राणी सती, जयपुर स्थित उनके निवास स्थान पर भेंट कर हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आपका सुदीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और प्रखर जनसेवा का भाव निश्चित रूप से उच्च सदन में भी राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के मुद्दों को एक सशक्त और प्रभावी स्वर प्रदान करेगा।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य तथा यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
@DrSatishPoonia@BJP4Haryana@BJP4India@BJP4Rajasthan@Maheep_Poonia
#KuldeepYadavAteli #KuldeepYadav #KuldeepAteli #Bjp4ateli #ateli4bjp #bjp #ateli
नारनौल (महेंद्रगढ़) में भाजपा जिला कार्यालय 'नमो कमल' के उद्घाटन के पावन अवसर पर हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारी, महेंद्रगढ़ जिले के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही ।
@NayabSainiBJP@cmohry
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र पुनिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।
आज पट्टी कल्याणा, समालखा (पानीपत) स्थित 'सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र' में आयोजित 'श्री माधव जनसेवा न्यास' के वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर “माधव सृष्टि, एक दृष्टि” दर्शन पुस्तिका के विमोचन का भी साक्षी बना। संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य, उसका मूल दर्शन एवं भविष्य के संकल्प वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित गणमान्य जनों को संबोधित कर समाज के उत्थान एवं प्रगति पर विचार व्यक्त किए।
आज @BJP4Haryana की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया डॉ. अर्चना गुप्ता जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, सांगठनिक अनुभव और ऊर्जावान मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। आपके सफल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं! ✨
@bjparchanagupta
आज हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
आधुनिक हरियाणा के निर्माण, प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण ने राज्य की प्रगति को नई दिशा दी। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी का दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र से माननीय सांसद नवीन जिंदल जी ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता जी को नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर का भ्रमण कराया।
इस दौरान उन्हें सेंटर में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण, एडवांस्ड स्किल कोर्सेज तथा युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने हेतु चल रही अन्य पहलियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
@bjparchanagupta@MPNaveenJindal
राजस्थान से राज्यसभा हेतु भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन जी सहित भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ; पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूर्ण निष्ठा के साथ इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी हार्दिक साधुवाद करता हूँ, जिनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग ने मुझे इस जिम्मेदारी के योग्य बनाया; आप सभी का यह विश्वास मुझे राष्ट्रसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
@narendramodi@AmitShah@NitinNabin
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी @DrSatishPoonia जी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप जनसेवा और संगठन के मूल्यों को उच्च सदन में सशक्त स्वर प्रदान करेंगे।
@BJP4Rajasthan@BJP4Haryana
जन्मदिवस पर क्रमशः बिहाली, कांटी-खेड़ी व भोजावास गौशाला पहुंचकर गौमाता को 'गौ सवामणी' अर्पित की। इस दौरान, बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात गौवंश की परिचर्या में लीन रहने वाले कर्मठ कर्मचारियों को नगद पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया। मूक पशुओं के प्रति उनका यह नि:शुल्क सेवा भाव व करुणा समाज के लिए वंदनीय है।
अंत में, पूज्य संतों के चरण स्पर्श कर जीवन पथ पर निरंतर लोक-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ने का पावन आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दौरान अनेक स्नेहीजनों व युवा साथियों का सानिध्य मिला ।
#Bihali #kantikhedi #bhojawash #Ateli #kuldeepYadav #Kuldeepyadavateli #Kuldeepateli #bjp #bjp4ateli #ateli4bjp #atelibjp #bjpateli