आज केंद्रीय मंत्री माननीय भाईसाहब श्री @ChouhanShivraj जी एवं भाभी माँ श्रीमती साधना सिंह चौहान जी के साथ भोपाल के डी.बी. मॉल के सिनेमा हॉल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने का आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
भारत के गौरवशाली ज्ञान, अध्यात्म और दर्शन का विश्वपटल पर परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी के 'शिकागो भाषण' की 133वीं वर्षगांठ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित, हम सभी स्वयंसेवकों के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. मोहन भागवत जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से 'EOS-05' सैटेलाइट को भू-स्थिर कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है।
यह भू-स्थिर कक्षा से भारत का पहला अर्थ-इमेजिंग उपग्रह है।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
दिनांक : 30 अगस्त 2026, रविवार
सुबह 11: 00 बजे
सुझाव देने के लिए डायल करें- 1800-11-7800
फोन लाइन 28 अगस्त 2026 तक खुली रहेंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी विश्व कप में शानदार 5-3 की जीत पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई!
शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल तथा जीत के जज्बे के साथ #TeamIndia ने एक बार फिर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। अगले दौर के मुकाबलों के लिए पूरी टीम हार्दिक शुभकामनाएं।
#INDvsPAK
भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मध्यप्रदेश के विकास और भाजपा संगठन को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक, श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबू जी' की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धाजंलि।
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंग 🇮🇳
आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विदिशा विधानसभा में विधायक मा. श्री @MukeshTandonBJP जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
प्रकृति की हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देने वाले पावन पर्व हरियाली अमावस्या की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शुभ अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#HariyaliAmavasya
भाजपा के वरिष्ठ नेता, विदिशा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय भाईसाहब श्री @MukeshTandonBJP जी को जन्मदिवस के अवसर पर उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
देश की स्वाधीनता के महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
खुदीराम बोस जी का सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम हर देशवासी के हृदय में सदैव देशभक्ति की अलख जगाता रहेगा।