कल रात्रि दुर्गा मंदिर पहुंचकर माँ दुर्गा के पावन दरबार में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया🙏🚩
माँ दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।
जय माता दी! 🙏🌺🚩
|| जय माता दी ||
वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्॥
नवरात्रि के अष्टम दिवस "माँ महागौरी" के चरणों में प्रणाम, माँ की कृपा दृष्टि सभी पर सदैव इसी प्रकार बनी रहें।
महाअष्टमी (दुर्गाष्टमी) के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#DurgaAshtami #mahaashtami
BJP 'वोट चोरी' करती है, इनकी सरकार करप्ट है।
आपकी जमीनें छीनकर बेची जा रही हैं। अगर आपको इसे रोकना है तो गोवा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दीजिए।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 गोवा
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय धानमंडी श्रीगंगानगर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 को लेकर आयोजित जिला स्तरीय ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा पंचायती राज संस्थाओं में जनसेवा, जवाबदेही और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी (सांसद, बाड़मेर एवं जिला पर्यवेक्षक), श्री रूपेंद्र सिंह कुन्नर जी (विधायक एवं जिलाध्यक्ष, श्रीगंगानगर), श्री जियाउर रहमान जी (जिला प्रभारी, श्रीगंगानगर), श्री सोहनलाल नायक जी (विधायक, रायसिंहनगर), श्रीमती शिमला नायक जी (विधायक, अनूपगढ़), जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया जी, श्री राजकुमार गौड़ जी (पूर्व विधायक), श्री राजेंद्र भादू जी (पूर्व विधायक) एवं श्रीमती सोना देवी बावरी जी (पूर्व विधायक) ,दौलतराज नायक पूर्व विधायक,महेंद्र सिंह बराड पूर्व विधायक, हरजिंदर सिंह बराड़ प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेससहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को गति देने तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए हम सभी एकजुट होकर संकल्पबद्ध हैं।
#KuldeepIndora #RajasthanCongress #CongressParty #SriGanganagar #PanchayatiRaj2026 #INC
बीते कई दिनों से पूरा देश आक्रोशित और आंदोलित है।
हर जगह नौजवान सड़कों पर हैं, लोगों के मन में सवाल हैं। सवाल ज्ञानेश कुमार से हैं, लेकिन जवाब मोदी सरकार देने चली आती है।
पहले प्रधानमंत्री से सवाल पूछा जाता था तो ज्ञानेश जवाब देते थे और अब ज्ञानेश से सवाल हैं तो BJP सरकार जवाब दे रही है।
अमित शाह मीडिया चैनलों के एडिटर्स को दावत दे रहे हैं, उन्हें ऑफ रिकॉर्ड ब्रीफ दे रहे हैं।
ये सब इसलिए पता चल रहा है क्योंकि हमें भी कई एडिटर्स से information आती है।
: AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष @Pawankhera जी
📍 दिल्ली
छात्रों के साथ की गई बर्बरता के मामले में दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने से इनकार कर रही है।
केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु समेत कई अन्य युवाओं को दिल्ली पुलिस ने पीटा है।
हम अमित शाह की दिल्ली पुलिस की इस क्रूरता को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, पर सत्याग्रह के हौसले को नहीं।
भारत के युवा, खासकर युवतियां निडर, दृढ़ और एकजुट हैं। हम अपने सभी युवा साथियों के साथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।
📍 दिल्ली
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ का ध्येय लेकर अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्रसेवा में समर्पित NSG के जवानों का शौर्य एवं पराक्रम हम सभी के लिए गर्वित करता है। ऐसे सभी जवानों के राष्ट्रनिष्ठ समर्पण को सादर नमन ।
जय हिंद 🇮🇳
#NSGRaisingDay
कल ग्राम हदां (बीकानेर) पहुंचकर श्रीकोलायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री रघुनाथ सिंह भाटी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूर्व मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी जी एवं शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं भाटी परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
महान वैज्ञानिक, देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर सादर नमन।
#abdulkalam#अब्दुल_कलाम
INDIA एक है, हमारा संघर्ष और मकसद भी एक है - लोकतंत्र की बहाली। जनता हमारे साथ है।
संविधान को बचाने और जनता की आवाज बुलंद करने की लड़ाई जारी रहेगी।
कितना भी वक्त लगे, हम पीछे नहीं हटेंगे।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।
हमारी लड़ाई जारी है। हम देश की जनता के अधिकारों को बचाने के लिए आंदोलन करते रहेंगे।
BJP सरकार के अन्याय व अत्याचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।
: @NCPSpeaks की Working President @supriya_sule जी
📍 दिल्ली
INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया।
हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 दिल्ली