माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम 8 हजार जीविका कर्मियों को, ग्रामीण विकास विभाग से जोड़ते हुए,राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा।
आपकी सकारात्मक पहल की आशा के साथ।
सधन्यवाद
समस्त जीविका कर्मी @samrat4bjp
@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम जीविका कर्मियों को,जो ग्रामीण विकास विभाग से जोड़ते हुए,राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा।
आपकी सकारात्मक पहल की आशा के साथ।
सधन्यवाद,
समस्त जीविका कर्मी 🙏
@IPRDBihar@NitishKumar@samrat4bjp@VijayKrSinhaBih@VijayKChy@BiharRDD माननीय मुख्यमंत्री जी के कथना अनुसार जीविका कर्मियों का वेतन दुगना नहीं किया गया है सिर्फ जीविका कैडरों का मानदेय दुगना किया गया है। अतः आप से आग्रह है कि सभी 5000 जीविका कर्मियों को राज्य कर्मी का दर्जा ग्रामीण विकास विभाग में दे एवं वेतन दो गुना करने को पुनः निर्देशित करे।
जीविका कर्मियों की आवाज को बुलंद कीजिए. सरकार के द्वारा किए गए घोषणा .. प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मचारियों के मानदेय /सैलरी दुगना कीजिए... अगर इस बार सरकार चुकी ..जीविका के पूरे 7000 स्टाफ भी चूक जाएंगे.Slip of fingure होगा.@brlps_jeevika@NitishKumar@narendramodi@BJP4Bihar
साथियों नमस्कार।
आने वाला साल चुनावी साल है।अगर हमलोग को कुछ भी करना है तो अभी ही करना होगा। हक और अधिकार बिना लड़े नही मिलता है।बिहार के युवाओं की मांग बिहार में डोमिसाइल है।अभियार्थी चाहे शिक्षक भर्ती के हो या बिहार पुलिस के या बिहार सिविल कोर्ट के या बिहार के किसी भी नौकरी के उनके हित की रक्षा के लिए,बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए बिहार में डोमिसाइल लगना जरूरी है।
सबसे बड़ी बात यह है कि अगर सरकार बिहारी छात्रों की मांगों को अनदेखा करती है तो सभी छात्र चाहे वो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हो अपने अपने विधानसभा में एक एक उम्मीदवार का चयन कीजिए और उसके लिए वोट करे।इस काम ये आपके समर्थित उमीदवार तो नही जीतेंगे मगर चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष के उम्मीदवार जो भी हारेंगे उनको आपकी ताकत जरूर समझ में आ जाएगी।
ये लड़ाई केवल आप की हित की लड़ाई नही है ये लड़ाई पूरे बिहार के बेरोजगार युवाओं की है जिनके सपने सरकार की गलत नीतियों के कारण टूट रहा है।
आप लोग हाल के दिनों में देखे होंगे किस प्रकार से बिहार के छात्रों के साथ बंगाल में व्यवहार किया गया,ऐसा हम बिहार के युवाओं के साथ पहले भी बहुत बार हो चुका है।
साथियों आप लोग आगे आइए।
ये जरूरी नही है कि बहुत बड़ी संख्या बल को लेकर ही लड़ाई लड़ी जाए।कुछ लोग भी आगे आए और काम को अमली जामा पहनाए।काम शुरू होने के बाद लोग अपने आप जुड़ते चलते है,सभी लोग केवल पहले कदम का इंतजार करते है।
हर अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए।
एक साधारण सा उधारण लेते है,अगर किसी व्यक्ति का खुद का अपना बेटा हो और बेटा अपने मां,बाप और पूरे परिवार का अच्छे से खयाल भी रखता हो,साथ साथ समाज की जिमेवारी भी रखता हो उसके बाद अगर उसका बाप ये कहे की मैं अपनी संपत्ति तुमको न देकर दूसरे को दूंगा इसका मतलब यही निकलेगा के वो बाप नालायक है।
तो अगर हम बिहारी युवा बिहार के विधानसभा सदस्यो को चुनकर सरकार बनाते हैं वोट हमारा होता है तो फिर बिहार के संसाधनों पर और नौकरियों पर बराबर का अधिकार दूसरे को क्यों?
कुछ नेताओं के द्वारा कहा गया कि बिहारी भी तो बाहर नौकरी करने जाते है,तो वैसे नेताओं से आग्रह है की अगर तुममें औकात है तो सभी राज्यों में बिहारी को नौकरी में आवेदन का सामान अधिकार दिलवा दो।
बिहारी बाहरी राज्य में मजदूरी करने जाते है,प्राइवेट नौकरी करने जाते है या केंद्र सरकार की नौकरियों में जाते है।
लगभग सभी राज्य अपने अपने यहां कुछ न कुछ ऐसा व्यस्था कर दिए है जिस कारण वहा के युवाओं को रोजगार के लिए सहूलियत हो गई है।
मगर एक हमारी सरकार है जो अपने बच्चो को दुत्कार रही है और दूसरे के बच्चो को पुचकार रही है।ऐसी स्थिति कब होती हैं ये आप सब सभी समझदार है जानते होंगे।
एक भोजपुरी गाना भी आप लोग सुने होंगे" लाइका तोहरे के पापा कहता" ये किस स्थित में कहा जाता है आप सब जानते है।
मै धनंजय कुमार आप तमाम साथियों से जो बिहारी है,बेरोजगार हैं आग्रह करता हूं की बिहार की नौकरियों में बिहारियो को पूर्ण अधिकार मिले इसके लिए कुछ कीजिए,आगे आइए।
धन्यवाद
धनंजय कुमार