श्रीमान @CPDelhi जी आज मॉडल टाउन में एक पुलिस कर्मचारी हमारे चालकों को यह फॉर्म देकर गया है और चेतावनी देकर गया है अगर 1 तारीख तक यह भर के जमा नहीं किया तो काम नहीं करने देंगे।जब हमारे पास सरकार द्वारा दिया गया लाइसेंस है,गाड़ी के पेपर है फिर यह किस तरह की डिटेल हमसे मांग रहे हो?
परिवहन विभाग अब स्कूलों पर जाकर स्कूल कैब चालकों को चालान का डर दिखाकर सीधा उगाई कर रहा है। सालों से नई कमर्शियल स्कूल कैब दे नहीं रहे हैं और प्राइवेट को चलने नहीं दे रहे। इस तरह की कार्रवाई पर हमें BJP का साथ मिलता था। अब भाजपा की सरकार है उम्मीद है इस अवैध वसूली पर रोक लगेगी...
स्कूल कैब चालकों के खिलाफ @TransportDelhi की 2 महीने से चल रही कार्रवाई से सारी कमाई चालान भरने में जा रही है और अब हमें घर चलाना मुश्किल हो गया है। माननीय CM @gupta_rekha जी से निवेदन है इस मनमानी कार्रवाई पर रोक लगाकर हमारे आत्मनिर्भर रोजगार को बचाएं
@drpankajbjp@SurajSolanki
नमस्कार @dtptraffic जी
आपकी इस एडवाइजरी के बाद हमारे स्कूल वाहन चालक बहुत परेशान हैं।
कृपया हमें बताइए जिन रास्तों को आपने बंद किया है क्या उन रास्तों से हमारे स्कूल के वाहन जैसे कैब,बस,ट्रैवलर और मिनी बस स्कूल के बच्चों को लेकर या लेने के लिए जा सकते हैं या नहीं❓ @LtGovDelhi
किसान नेता सरदार @GurnamsinghBku जी सात दिनों से धान की फसल खरीद का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन धान खरीदारों के साथ मिला हुआ प्रशासन कुछ सुनने को तैयार नहीं है। अब ऐसे में परेशान होकर किसान अधिकारी को थप्पड़ ना मारे तो क्या करे❓
हम "तन मन धन" से "गुरनाम सिंह चडूनी जी" के साथ हैं।
यह ₹10 के स्टांप पेपर पर Rosary Senior Secondary School ने मांगा है। क्या कोई बता सकता है इस तरह के एफिडेविट लेने का नियम/कानून माननीय सुप्रीम कोर्ट, @Dir_Education या @dtptraffic ने कब बनाया?
यह सारा खेल वाहन चालकों से कमीशन लेने के लिए खेला जा रहा है!कोई है जो इन्हें रोक ले?
रोहिणी का सबसे बदनाम स्कूल है Lancer convent School यह हर समय अपने निजी फायदे के लिए बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करता रहता है। आज इन्होंने स्कूल और अपार्टमेंट के बीच की गली में गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया जिसके अंदर से कैब चालक बच्चे लेते थे। अब बच्चों को रोड पर आना पड़ेगा 1/3
परिवहन मंत्री श्री @drpankajbjp जी बुराड़ी फिटनेस सेंटर में बाढ़ का पानी भरने से फिटनेस संबंधित कार्य बंद हो गए हैं तो कृपया जब तक दोबारा वाहनों की फिटनेस से संबंधित कार्य शुरू न हो तब तक फिटनेस सर्टिफिकेट को एक्सटेंशन दे दो और पेनल्टी माफ कर दो जिससे वाहन चालकों को राहत मिल सके
जनकपुरी के एक Mira Model School के बाहर आज पेरेंट्स और कैब ड्राइवर्स ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार एक शख्स मनमाने ढंग से पैसे वसूल रहा है जिसका विरोध करने के लिए आज ये धरना दिया गया
@ashishsood_bjp@Dir_Education@DelhiGovDigital@CMODelhi@gupta_rekha
#feehike #cabdriverprotest #privateschoolfees #delhinews #cm #schoolfees #protest #janakpuri #delhinewshindi
जनकपुरी मीरा मॉडल स्कूल के स्कूल कैब चालक आज हड़ताल पर है। करण वाही नया नवेला बेईमानी मॉडल स्कूल को चालकों की कमाई से 20% हिस्सा चाहिए। चालक इसका विरोध कर रहे हैं। एक महीने की ट्रांसपोर्ट फीस पहले भी स्कूल चालकों की खा चुका है। श्री @ashishsood_bjp जी कृपया कार्रवाई कीजिए 🙏
श्री @ashishsood_bjp जी ये चालक 'एपेक्स पब्लिक स्कूल बुराड़ी' में कैब चलाते हैं स्कूल में नया ट्रांसपोर्ट इंचार्ज आया है जो इनको धमकी दे रहा है स्कूल पर गाड़ियां तब चलने दूंगा जब आप मुझे 10% अपनी कमाई से दोगे। ऐसा करने से चालकों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा 1/2
माननीय श्री @nitin_gadkari जी #टेस्ला कंपनी की भारत में एंट्री का हम स्वागत करते हैं लेकिन सेल्फ ड्राइविंग मोड़ वाले मॉडल अगर भारत में आएंगे तो 80 लाख ड्राइवरों का रोजगार खत्म हो जाएगा।आपने कहा था जब तक आप मंत्री हैं तब तक ड्राइवरलेस गाड़ियां नहीं आएंगी।कृपया समय से संज्ञान ले🙏
कोई यकीन करेगा @TransportDelhi के पास EV वाहनों की आयु सीमा कितनी है इसकी जानकारी नहीं है
#EV वाहनों की आयु कैसे तय की जाती है इसकी जानकारी भी नहीं है
अब यह मान लिया जाए सरकार EV वाहनों की आयु सीमा तय करना भूल गई है?
1/2
अपनी आयु पूरी कर चुके इन 60 लाख वाहनों पर रोक लगाने से पहले अगर दिल्ली सरकार आयु पूरी करने से पहले सीएनजी (ऑटो-टैक्सी) वाहनों पर रोक लगाने जैसे निर्णय लेने पर विचार करेगी तो कौन नहीं कहेगा सरकार ईवी वाहन निर्माता को फायदा पहुंचाने के लिए गरीब ड्राइवर को उजाड़ा चाहती है! 1/2
9/5/2025 तक दिल्ली में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या 8225530 है। इसके अलावा 60 लाख वाहन ऐसे हैं जो अपनी आयु पूरी करने के बाद भी दिल्ली में दौड़ रहे हैं। 1/6
जब से फिटनेस सेंटर झुलझुली भेजा है तब से अधिकारियों के अंदर से CBI के छापे का डर निकल चुका है।वहां काम 11:00 बजे से पहले शुरू नहीं होता है।दलालों के बगैर एक भी वाहन को फिटनेस नहीं मिलती है।दलालों से पीटने के बाद अधिकारी भी वहां अब डरते हैं।फिटनेस सेंटर को वापस बुराड़ी लाना चाहिए
दिल्ली के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में आज बच्चे ई-रिक्शा में स्कूल से घर आ-जा रहे हैं
सरकार इनको गंभीरता से नहीं ले रही है,यह चलती फिरती मौत है
किसी भी सूरत में इनके अंदर स्कूल के बच्चों को नहीं बैठने देना चाहिए
बच्चों को बैठाने के लिए इनके आकार बदल गए हैं
कार्यवाही होनी चाहिए
अगर @TransportDelhi के पास इस बात का कोई डेटा नहीं है कि दिल्ली में CNG कमर्शियल वाहनों से कितना प्रदूषण होता है, तो फिर CNG ऑटो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किस आधार पर लिया गया?
सरकार का एकमात्र उद्देश्य गरीबों को कर्ज के दलदल में धकेलना और वाहन निर्माताओं को लाभ पहुंचाना है?
परिवहन मंत्री श्री @drpankajbjp जी, आपने कैसी वेबसाइट बना दी है, जिसमें अब टैक्स देने के बाद भी कोई डिटेल नहीं दिखती, फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी कोई महत्वपूर्ण डिटेल नहीं दिखती। आखिर कब तक चलेगा ये @NICMeity का ड्रामा?
अब इसमें मैं क्या समझूं मेरा टैक्स फाइल हुआ या नहीं ?