22 जुलाई से UPSI के नॉर्मलाइज्ड अंक प्रदर्शित किए जाएंगे, जो भर्ती बोर्ड का सराहनीय कदम है।
लेकिन भर्ती बोर्ड हमारे अभिभावक की तरह है इसलिए हम उनसे नॉर्मलाइज्ड अंक के साथ रॉ मार्क्स सहित डिटेल्ड स्कोरकार्ड चाह रहे है।
#UPSI_GIVE_DETAILED_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
दुनिया का आठवां अजूबा नहीं देखा तो अब देख लीजिए...
कहीं आपने देखा है कि एग्जाम का रिजल्ट आए और किसके कितने नम्बर आएं ये न बताया जाए।
UPSI 4543 भर्ती में ठीक ऐसा ही हुआ है। न अभ्यर्थियों के नंबर दिखाए जा रहें हैं और न ही ये बताया जा रहा है कि नॉर्मलाइजेशन किस तरह से किया है।
2017 की भर्ती में भी संपूर्ण डाटा जारी किया गया था,2021 में भी
इस बार ही पता नहीं किस कारण से भर्ती बोर्ड चुप है।
अतः एक बार फिर से UPSI भर्ती के सभी अभ्यर्थी सरकार तथा भर्ती बोर्ड से मांग करते हैं कि कृपया अविलंब स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन डाटा सार्वजनिक करने की कृपा करे।
जिससे कि भर्ती की शुचिता या पारदर्शिता पर कोई संदेह न रहे।
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
#upsi_bharti_4543
@upprpb@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@ChiefSecyUP 🙏
UPSI का कटऑफ 92% से ज्यादा जाना अपने आप में साबित करता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ी हुई है। जब मेरिट मार्क्स के आधार पर बनी है, तो आयोग हमारा स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन का डेटा क्यों छिपा रहा है?
आज सुबह 9 बजे से हमारा ट्विटर अभियान शुरू हो रहा है। जो बच्चे सोच रहे हैं कि "मेरा क्या", वो याद रखें—अगर आज आप शांत रहे, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है! सबको मिलकर आवाज़ उठानी है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अवसर दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb@myogiadityanath@dgpup
छात्रों की एक ही मांग — UPSI Score Card और Normalisation Data जल्द जारी करे सरकार।
15 मई सुबह 9 बजे सभी छात्र Twitter पर एक साथ अपनी आवाज़ उठाएं और ये hashtags इस्तेमाल करें ✊
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UP SI भर्ती को लेकर लाखों छात्र आज सवाल पूछ रहे हैं।
160 में 148-155 तक कटऑफ पहुंचना अपने आप में हैरान करने वाला है!
छात्रों की मेहनत, त्याग और संघर्ष पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर आशंकाएं जरूर खड़ी हो गई हैं।
इलाहाबाद, लखनऊ, दिल्ली के छोटे कमरों में हजारों गरीब छात्र सालों तक पंखा-गर्मी-भूख सहकर तैयारी करते हैं। मां अपने गहने बेचती है, पिता खेत गिरवी रखते हैं…
ताकि बेटा ईमानदारी से नौकरी पा सके।
लेकिन आज हाल ये है कि पढ़ने वाला रो रहा है।
जब इतना अप्रत्याशित रिजल्ट आता है, तो छात्रों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है।
ना पारदर्शिता,
ना नॉर्मलाइजेशन का साफ हिसाब,
ना मार्क्स सार्वजनिक,
ना चयन प्रक्रिया पर भरोसा।
सरकार और भर्ती बोर्ड को चाहिए कि—
• सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स सार्वजनिक करे
• नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया स्पष्ट करे
• कटऑफ का पूरा आधार बताए
• चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए
क्योंकि नौकरी सिर्फ एक पोस्ट नहीं होती,
किसी परिवार की उम्मीद, संघर्ष और भविष्य होती है। 🔥
UPSI 2025 अभ्यर्थी अभी भी अपने Raw Score और Normalization को लेकर असमंजस में हैं। Final Answer Key के बाद छात्रों को अपने वास्तविक अंक जानने का पूरा अधिकार है।
Score Card जारी न होने से लाखों अभ्यर्थियों में भ्रम और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। आयोग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द UPSI 2025 का Score Card जारी किया जाए।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
@upprpb@dgpup@myogiadityanath
UP SI 4543 भर्ती की हाई कट ऑफ को लेकर उत्पन्न कुछ शंकाएं-
1- पहली बार ऐसा हो रहा है कि फिजिकल की कट ऑफ 90% प्लस चली गई है
2- नॉर्मलाइजेशन में कुछ बच्चों को नंबर मिले हैं ,कुछ बच्चों के नंबर घटे हैं, जिससे कुछ भी आईडिया नहीं मिल पा रहा की भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है ।
3- पेपर चार शिफ्ट में हुआ है तो चारों शिफ्ट के बच्चों को बराबर मौका मिलना चाहिए था क्योंकि किसी को भी नहीं पता होता किसकी शिफ्ट हल्की है या कठिन है।
4- लाखों ट्वीट तथा सैकड़ों ज्ञापन के बाद भी भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं किया है, जिससे ना तो यह पता चल पा रहा है कि उनका स्कोर क्या है, कितने मार्क्स से उनका हुआ ,कितने मार्क्स से नहीं हुआ है ,जिनका हुआ है उनको भी पता नहीं चल पा रहा कि वह सेफ है या नहीं है।
5- परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का अपना स्कोर जानना एक संवैधानिक और कानूनी अधिकार है जिससे भर्ती बोर्ड न जाने क्यों छुपा रहा है।
6- फाइनल आंसर key आने के बाद भी अभी भी ऐसे कई क्वेश्चन हैं जिनके उत्तर गलत है और भर्ती बोर्ड कह रहा है कि फाइनल आंसर key को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।
7- यदि भर्ती बोर्ड के अनुसार पूरी भर्ती पारदर्शी और शुचिता पूर्ण हुई है तो भर्ती बोर्ड को अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है, यह डाटा तत्काल जारी करने में कतई भी संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की सालों साल की मेहनत और उनके जीवन का सवाल है।
8- जिन शिफ्ट के क्वेशचन डिलीट हुए है उनका प्रति क्वेश्चन वेटेज ज्यादा है,इससे दूसरी शिफ्ट वाले को नुकसान है,इसका कोई समाधान किया है या नहीं कुछ नहीं पता।
9- अतः हम लोग भर्ती बोर्ड @upprpb से निवेदन करते हैं कि वह तत्काल इन मांगों पर संज्ञान लें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath से अनुरोध करते हैं की भर्ती बोर्ड के कार्य प्रणाली को एक बार अपने संज्ञान में लें 🙏
लाखों युवा अभ्यर्थी सदैव आपके ऋणी रहेंगे 🙏
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP@myogioffice@ChiefSecyUP@UPGovt 🙏
#UPSI भर्ती 2025 की प्रक्रिया को लेकर राधा नामक अभ्यर्थी/छात्रा पर हुई FIR एक गंभीर चिंता का विषय है। हमें इस मामले को निष्पक्षता से देखने की जरूरत है:
1️⃣ गलती बनाम अधिकार: माना कि सोशल मीडिया पर आधिकारिक 'पुलिस लोगो' का उपयोग करना तकनीकी रूप से गलत था और टिप्पणी अधिक मर्यादित हो सकती थी। लेकिन क्या सिर्फ इस आधार पर एक छात्रा के भविष्य पर FIR की मुहर लगा देना उचित है?
2️⃣ पारदर्शिता की जायज मांग: स्कोरकार्ड जारी करना, नॉर्मलाइजेशन के फॉर्मूले को स्पष्ट करना और कट-ऑफ पर पारदर्शिता मांगना किसी भी अभ्यर्थी का संवैधानिक अधिकार है। भर्ती बोर्ड का यह 'परम कर्तव्य' है कि वह बिना किसी दबाव के इन आंकड़ों को सार्वजनिक करे ताकि लाखों युवाओं का भ्रम दूर हो सके।
3️⃣ समाधान या दमन?: एक छात्र की आवाज को दबाने के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना किसी समस्या का अंत नहीं है। प्रशासन को समझना चाहिए कि एक FIR किसी युवा के सालों के संघर्ष और उसके करियर को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है। क्या बोर्ड उसे कड़ी चेतावनी देकर या सुधार का अवसर देकर अपनी बात नहीं रख सकता था?
4️⃣ अपील: प्रशासन और भर्ती बोर्ड से अनुरोध है कि वे छात्रों के प्रति 'अभिभावक' जैसा रुख अपनाएं, न कि 'दमनकारी'। समस्याओं का समाधान स्पष्टीकरण देने और विश्वास बहाली में है, न कि थानों और कचहरियों के चक्कर लगवाने में।
सीएम @myogiadityanath जी से भी विनम्र निवेदन है कि युवाओं के सपनों को कानूनी बेड़ियों में न जकड़ें, बल्कि उनकी जायज शंकाओं का तार्किक समाधान करवाएं..🙏
#JusticeForStudents #UPPRPB #Transparency #StudentVoice @Uppolice@CMOfficeUP@UPGovt@yadavakhilesh@BhimArmyChief@INCIndia@AzadSamajParty@PragyaLive@INCUttarPradesh@myogioffice@rajeevranjanMKH@upprpb
#Score_Card_जारी_करो
सब कुछ कितनी जल्दी से बदल जाता है कल तक मैं रनिंग की प्रिपरेशन कर रही थी और मेरी रनिंग टाइमिंग में नहीं आ रही थी फिर भी मैं बहुत खुश थी हर दिन कुछ सेकंड्स काम करती और मन में एक ऊर्जा सी भर जाती आज ऐसा लग रहा है जैसे कुछ करने को है ही नहीं लेखपाल का पेपर भी आ गया, कांस्टेबल भी आ गया परंतु मन ही नहीं करता पॉजिटिव तो रहना ही पड़ेगा चीज अब यहां से कुछ नहीं हो सकता यूपीएसआई आगे बढ़ना ही पड़ेगा सोच रही हूं ट्विटर डिलीट कर दू।
UPSI 2025 अभ्यर्थियों की मेहनत, पारदर्शिता और निष्पक्ष मूल्यांकन का होना चाहिए।
अभ्यर्थियों को स्कोरकार्ड के लिए विशेष ट्विटर कैंपेन 09 मई सुबह 11:00 बजे एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करे और अपनी मांग रखें।
#Score_Card_जारी_करो#Release_Score_Card
प्यारे साथियो!
UPSI 2025 की परीक्षा में बैठने वाले हर एक अभ्यर्थी ने अपनी जी-जान लगाई है। पारदर्शिता और निष्पक्षता किसी भी परीक्षा की आत्मा होती है। हर अभ्यर्थी को अपनी मेहनत का सटीक परिणाम जानने का पूरा हक है। आइए, एक साथ मिलकर अपनी जायज़ मांग रखें क्योंकि स्कोरकार्ड आपका अधिकार है!
सभी साथी आज सुबह 11 बजे पूरे दमखम के साथ ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो
#Release_Score_Card
#UPSI2025 #UPSIScoreCard
@Uppolice@myogiadityanath @upprb
बागपत लोकसभा से @RLDparty के NDA सांसद मा. डॉ राजकुमार सांगवान जी ने #UPSI_BHARTI_4543 के संबंध में सीएम @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
आ. @DrSangwanRLD जी ने योगी जी से #UPSI की प्रक्रियाधीन भर्ती के लिए 03 मांगे रखी~
~ दो हजार पदों की वृद्धि।
~ स्कोरकार्ड।
~ वेटिंग लिस्ट।