मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने मुलाकात कर राज्य में पहली बार होने जा रहे #DurandCup2026 की तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा टूर्नामेंट की मेजबानी करना झारखण्ड के लिए गर्व की बात है। स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे।
झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मुझे पूरा विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिले, यही मेरी कामना है।
जय भीम!
जय झारखंड!
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
हम सभी को विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखण्ड की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करेंगे।
आपका यह नया दायित्व जनसेवा के आपके संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे, यही शुभकामना है।
जय भीम!
जय झारखण्ड !
झारखंड सरकार अपने पुलिस बल और उनके परिवारों के कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
हम पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने तथा पुलिस परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि राज्य की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित रहने वाले जवानों और उनके परिवारों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की सुविधाएं उपलब्ध हों।
मुझे विश्वास है कि सरकार के सहयोग, आधुनिक संसाधनों और आप सभी की निष्ठा एवं समर्पण से हम एक सुरक्षित, सशक्त और विकसित झारखंड के निर्माण के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
पुलिस विभाग को इस सफल प्रशिक्षण प्रक्रिया के लिए बधाई तथा सभी नवप्रशिक्षित जवानों एवं अधिकारियों को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार।
आज झारखंड पुलिस के नवप्रशिक्षित जवानों एवं अधिकारियों की पारण परेड में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। लगभग 30 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण के बाद आप सभी ने सेवा, अनुशासन और समर्पण के जिस मार्ग को चुना है, वह केवल एक नौकरी या तनख्वाह का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और देशहित का संकल्प है।
विशेष खुशी इस बात की है कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। यह सशक्त झारखंड की बदलती और मजबूत होती तस्वीर का प्रतीक है। झारखंड सरकार राज्य के हर क्षेत्र में महिला-पुरुष की समान और बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी नवप्रशिक्षित जवानों एवं अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
बारिश के बीच आज नवप्रशिक्षित पुलिस जवानों और अधिकारियों ने संविधान, कर्तव्य एवं जनसेवा के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली।
यह शपथ केवल कुछ शब्दों का औपचारिक संकल्प नहीं, बल्कि राज्य के करोड़ों नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास और सम्मान की जिम्मेदारी है।
विशेष रूप से उन जवानों के लिए, जिनके परिजनों ने इसी कर्तव्य के रास्ते पर चलते हुए राज्य की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। सरकार ने उनके उसी अधूरे रास्ते और सफर को आगे बढ़ाने तथा पूरा करने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर सौंपी है।
मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, अनुशासन और कौशल के बल पर आप सभी कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और प्रबंधकों से कहना चाहूंगा कि वह यह याद रखें कि मिलने वाली तनख्वाह राज्य और देश के आम नागरिकों के पैसे से आती है। हम सभी जनता के कर्जदार हैं।
सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर खर्च करती है जबकि विकास पर बजट का कम हिस्सा खर्च हो पाता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें। यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, तो समाज और राज्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
झारखंड की जनता को आप सभी से बड़ी उम्मीदें हैं। सेवा ही आपका सबसे बड़ा धर्म और पहचान बने — यही शुभकामना है, जोहार।
आज झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। डॉक्टरों के साथ-साथ हॉस्पिटल मैनेजर्स और फाइनेंस मैनेजर्स की नियुक्ति से अस्पतालों की व्यवस्था को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
जितनी बड़ी भूमिका डॉक्टरों की इलाज में है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी अस्पतालों के कुशल संचालन और वित्तीय प्रबंधन की भी है। हमारा प्रयास है कि डॉक्टरों का अधिकतम समय मरीजों की सेवा में लगे और प्रशासनिक व प्रबंधन संबंधी दायित्व प्रशिक्षित टीम संभाले।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल भवनों से नहीं, बल्कि संवेदनशील और समर्पित मानव संसाधन से निर्मित होती हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री शिबू सोरेन को, मरणोपरांत, लोक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय श्री सोरेन भारत के प्रमुख आदिवासी जननेता, समाज सुधारक तथा झारखंड आंदोलन के मुख्य शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ऐतिहासिक ‘धान कटनी आंदोलन’ का नेतृत्व किया, जो महाजनी प्रथा के विरुद्ध आदिवासी भूमि अधिकारों की पुनर्प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण जन-आंदोलन बना। उन्होंने बांधों, खनन एवं औद्योगिक परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए आदिवासी समुदायों को सशक्त स्वर प्रदान किया।
केंद्र सरकार द्वारा स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना केवल हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि झारखण्ड, आदिवासी समाज, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और देशभर के उन करोड़ों लोगों के लिए सम्मान का विषय है, जिनके अधिकारों, अस्मिता और सम्मान की लड़ाई उन्होंने जीवनभर लड़ी। इस सम्मान के लिए मैं माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और पहचान की रक्षा के संघर्ष को समर्पित किया। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया।
वे सम्मान और आयोजनों से दूर रहकर भी करोड़ों लोगों के जीवन में संघर्ष, स्वाभिमान और आशा की प्रेरणा बने रहे। इसलिए हम इस सम्मान को केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि बाबा के विचारों, संघर्षों और योगदान को मिली राष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखते हैं।
यह सम्मान उनके चाहने वालों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। साथ ही देश को भी यह अवसर देगा कि वह भारत के सच्चे रत्न, दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी के संघर्ष, उनके विचारों और उनके योगदान को और गहराई से समझ सके। जितना उन्हें समझने का प्रयास किया जाएगा, उनका व्यक्तित्व उतना ही विराट और प्रेरणादायी दिखाई देगा।
जोहार।
@HemantSorenJMM@rashtrapatibhvn@JmmJharkhand
आज स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाना उनके आजीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को दिया गया सम्मान है। बाबा के संघर्ष की साथी, आदरणीय माँ ने यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन संघर्षों, मूल्यों और सपनों का सम्मान है, जिनके लिए विराट वृक्ष रूपी दिशोम गुरुजी जीवनभर अडिग होकर खड़े रहे। मैं स्मृति शेष दिशोम गुरुजी को यह सम्मान प्रदान किए जाने के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी एवं केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरुजी का नेतृत्व ऐतिहासिक, अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों, आदिवासियों और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया।
जहां एक ओर, दिशोम गुरुजी झारखण्ड अलग राज्य के निर्माण के संघर्ष के साथ-साथ, अखिल भारत के राज्यों के आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित के संघर्ष के प्रेरणाश्रोत बनें; वहीं दूसरी ओर वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण, शिक्षा की अलख जगाने और समाज को संगठित करने के कार्य में भी सदैव नेतृत्वकर्ता रहे।
हम मानते हैं कि पुरस्कार/सम्मान का महत्व उस भावना में होता है जिसके साथ वह दिया जाता है। बाबा को किसी ने महाजनी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा कहा, किसी ने आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों का प्रहरी। लेकिन हमारे लिए वे ऐसे जननायक हैं जिन्होंने सत्ता से अधिक जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई।
आज देश ने पद्म भूषण सम्मान से स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी के महान योगदान को नमन किया है, किंतु झारखंड सहित देशभर के करोड़ों लोगों के हृदय में बाबा को जो स्थान प्राप्त है, वह सदैव सर्वोच्च रहा है।
हमारे लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे।
स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
जय झारखंड!
@rashtrapatibhvn
दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
बाबा शिबू सोरेन जो झारखंड के लिए हमेशा जल जंगल जमीन एवं यहां के आदिवासी मूलवासी दलित पिछड़ा वर्ग के लिए खड़े रहे जो कि आज बाबा के आदर्श पर चलने का काम करेंगे जोहार 🙏
बाब शिबू सोरेन अमर रहे!
जय जोहार! जय झारखंड!
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@JharkhandCMO@rashtrapatibhvn@narendramodi