शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी का बड़ा आंदोलन, हजारों कार्यकर्ता व छात्र जुटे 🚨
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद भी ईको गार्डन पहुंचे 👇🏻
जेन जी ने मोदी और मीडिया को सबक सिखा दिया। मोदी से ज्यादा मीडिया को फटकने तक नहीं दिया। मीडिया ने स्टूडियो। में जितना विरोध किया वो उतने ताकतवर हुए। विपक्षी दलों को सीखना चाहिय। मीडिया का बहिष्कार ही रास्ता है।
23 दिन तक भूख हड़ताल के बाद @neha_aisa
और उनके साथियों पर पुलिस ने हिंसा करके वहां से उठाया।
उसके बाद दोबारा प्रोटेस्ट शुरू हुआ है तो सुनें क्या जबरदस्त स्पीच दे रही हैं।
निष्कर्ष यही है : जो ज़ुल्म हुए हैं, ये सब याद रखा जाएगा ।
10.30 PM
संसद मार्ग
प्रदर्शनकारी चौराहे पर डटे हैं .
दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार बात हो रही है लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है . अच्छी बात ये है कि छात्रों की तरफ से भी बहुत से लोग ह्यूमन चेन बनकर किसी टकराव को टालने में जुटे हैं .
ये प्रोटेस्ट जंतर मंतर की साइट से अलग है.
कल मैंने ऑनलाइन खाना बुक करके जंतर- मंतर भेजने वाली एक महिला से बात की . मुंबई में रहने वाली ऋचा ने क्या कहा सुनिए.
देश भर से लोग प्रोटेस्ट करने वालों के लिए ऐसे ही खाना भेज रहे हैं . न भेजने वाला जानता है कि उसका खाना कौन खा रहा है , न खाने वाला जानता है कि वो किसका भेजा खाना खा रहा है .
कमाल हो रहा है .
इतिहास बन रहा है .
अगर मुसलमान अपनी स्टॉल लगाकर खाना खिलाने लगें तो नफ़रती गिरोह उन्हें पाकिस्तानी कहने लगेगा . अगर कोई सरदार जी लंगर चलाने लगेंगे तो उन्हें खालिस्तानी घोषित कर दिया जाएगा लेकिन इन्हें क्या कहोगे ?
ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है,
वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।
आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूँ। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
इन सुरक्षा कर्मियों को किसने कहा था इस धरना प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए खुद के डंडे से गाड़ियों के शीशे तोड़फोड़ करो ??
क्या यह आदेश गृहमंत्री अमित शाह जी को पता हैं ??
बाबासाहेब अम्बेडकर के पोते व VBA के अध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर जी ने आज 23 जुलाई को संपूर्ण मुंबई बंद का आवाहन किया है 🚨
आज मुंबई में जबरदस्त हलचल देखने को मिल सकती है।।
इस वक्त की बड़ी खबर 🚨
केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है
जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका अनशन खत्म करवाया।।
बड़ी खबर 🚨
बिहार के पटना में पेपर लीक व दिल्ली जंतर-मंतर पर छात्रों से हुई बर्बरता के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र गांधी मैदान में एकत्रित हुए
इस दौरान छात्रों का पुलिस से जमकर टकराव हुआ
छात्रों का आंदोलन धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है परंतु सरकार मांगे मानने को तैयार नहीं है...!!