@UPPCLLKO@PuVVNLHQ सुना था कि ट्विटर पर तत्काल कार्यवाही होती है लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं है, पिछले काफी घंटों में भयंकर गर्मी से परेशान है पूरा परिवार, प्लीज़ जल्दी निस्तारण करिए
@UPPCLLKO कल रात आंधी तूफान के बाद छोटे छोटे चौराहों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन पडरौना के वार्ड नंबर 25 परशुराम नगर की लाइट बहाल नहीं हुई। क्यों हम नगरपालिका के सौतेले हैं क्या
#कुशीनगर
♦कुशीनगर में महाकाल गैंग का आतंक
♦दिनदहाड़े युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा
♦1 लाख रुपये की सोने की चेन लूटने का आरोप
♦वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल
♦पीड़ित 3 दिन पहले दे चुका तहरीर
♦तीन दिन बीतने के बाद नहीं हुई कार्रवाई
♦इलाके में दहशत राहगीरों में डर का माहौल
♦पीड़ित इरशाद ससुराल जाते वक्त बना शिकार
♦नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा पास का मामला
@kushinagarpol@Uppolice
आमरण अनशन का तीसरा दिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं।
नापी हो जाने के बाद निसान लग जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं।
करबला मजार को संरक्षण दे रहे लोगों का दबदबा और गुंडागर्दी समझ सकते हैं नापी और नीसान लगाये लगभग 15 दिन हो गया लेकिन अभी तक पेपर वर्क थप अधिकारी मौज कर रहे और रोड चौड़ीकरण सुंदरीकरण कब्जा अतिक्रमण हटाने के खिलाफ आमरण अनशन का तीसरा दिन यह चलता रहेगा।
स्थान - बुद्ध नगरी वार्ड 21 कुशीनगर सुखारी छपरा 274403 उत्तर प्रदेश
करबला मजार से आमरण अनशन की दूरी मात्र एक से दो किलोमीटर। उस बौंडरी के आड़ में जानवरों का व्यापार। रोड पर आके पाच सौ मीटर लम्बे रास्ते पर खुलेआम जानवरों को काटा बेचा जा रहा।
गुंडागर्दी और दबदबा इतना ही की नाली के पीछे से आते आते रोड पर खड़ा होकर दुकान लगाकर काट रहे और पंद्रह दिन हो गए सोचिए नापी और निशान सब हो गये।
लेकिन नगरपालिका परिषद कुशीनगर और तहसील परिसर कुशीनगर के द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं।
इस करबला मजार से एयरपोर्ट पाच सौ तहसील पांच सौ मीटर शहर हास्पिटल ठीक सामने और खुलेआम रोड पर जानवरों का व्यापार शहर से आने जाने वाले जाम का कर रहे सामना।
अगर मेरे मरने का इंतजार कर रही प्रशासन तो यह आमरण अनशन का तीसरा दिन भी जारी रहेगा।
@myogiadityanath
@DmKushinagar,@myogiadityanath ,@BsaKushinagar आधिकारिक रूप से स्कूल एक जनवरी तक बंद हैं लेकिन तुर्कपट्टी स्थित केडी स्कूल खुला है, क्यों? अभी गुजर रहा था तो नजर पड़ी, सोचा मामला संज्ञान में लाया जाए
कुशीनगर पुलिस और प्रशासन संज्ञान ले, कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद किया गया है लेकिन तुर्कपट्टी फाल पर स्थित ये स्कूल अभी भी संचालित है। कौन जिम्मेदार है
@aksharmaBharat मेरे मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंक गया है और आज दीपावली है। सर दीपावली कैसे मनाएं अंधेरे में, कुशीनगर जिले का मेरा फीडर रविंद्रनगर है। कुछ समाधान करिए सर प्लीज़
पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है।
ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है।
ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आँखों-में-आँखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।
जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न क़ुदरत उन्हें बख़्शेगी, न क़ानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे।
लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।