माननीय सदस्य विधान परिषद डॉ. रतन पाल सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
मेरे प्यारे बच्चों,
आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की टंकियों पर खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने जैसे जोखिम उठा रहे हैं। यह न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं इसकी साक्षी हैं।
लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए।
प्रिय अभिभावकों, मैं कुछ बातें आपसे भी कहना चाहता हूं। सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक अभिव्यक्ति के लिए होना चाहिए। यह आपका भी दायित्व है कि आपके बच्चे समय का सदुपयोग करें। अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।
गोपालगंज स्थित पावन धाम थावे माता मंदिर में माँ भवानी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ भवानी से सुख-समृद्धि, शांति और सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
माँ का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और हमें समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के
गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बना टेराकोटा सरस शोरूम आज बदहाली की मार झेल रहा है। झाड़ियों में घिरा यह केंद्र जर्जर हो चुका है।
नवीनीकरण हो तो शिल्पकारों को मिलेगा बाजार और पर्यटन को नई गति।
जिन मूल्यों के साथ आज से 200 वर्ष पहले हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी,
उसके पीछे का भाव राष्ट्र था, देश की स्वाधीनता थी, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' था...