बुद्ध कथा का आयोजन ग्राम बहादुरपुर पोस्ट सुजानपुर रसूलाबाद कानपुर देहात में आयोजन किया जा रहा था कैलाश नारायण द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय के यहां से परमिशन लिया हुआ है परंतु गत रात 24/25 की मध्य रात में पुलिस प्रशासन द्वारा टेंट उखड़वा दिया है @BhimArmyChief@Uppolice
घटना दिनांक 26/4/026 की है जिला झांसी के नगर एरच थाना क्षेत्र की दबंगों द्वारा एक दलित व्यक्ति दीपेंद्र को शराब पिलाकर हत्या कर नदी में फेंक दिया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और पुलिस थाने से पीड़ित परिवार को दुत्कार कर भगा देती है @BhimArmyChief@Uppolice
घटना दिनांक 7/05/2026 के जिला जालौन के थाना कदौरा क्षेत्र कि है पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर एक दलित व्यक्ति लोकेंद्र ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है आज एसपी के बंगले पर पहुंचे परिजनों को भिर्मित कर आटा थाने लाकर बैठा लिया है @BhimArmyChief@adgzonekanpur
जिला जालौन के थाना क्षेत्र सिरसाकलार के ग्राम गढगुवा घटना दिनांक 21/04/26 कि है गांव के ही दबंग ठाकुरों ने एक दलित व्यक्ति को के साथ मारपीट एवं जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है @BhimArmyChief@adgzonekanpur
@jalaunpolice@BhimArmyChief@adgzonekanpur कालपी सीओ एनसीआर लिखने को कह रहे हैं स्थान प्रभारी से जबकि महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट हुई है एवं जाति सूचक गाली गलौज भी हुई है लेकिन सीओ किसी राजनीतिक दल के दबाव में मुकदमा नहीं लिख रहे हैं
घटना दिनांक 19/04/26 के जिला जालौन के थाना क्षेत्र कालपी के ग्राम सरसेला मे दबंग ठाकुरों ने दलित बेटीयो के साथ छेड़खानी एवं मारपीट कर लहूलूहान कर दिया है जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और कालपी CO मुकदमा एससी एसटी मेंनहीं लिख रहे हैं @BhimArmyChief@adgzonekanpur
@jalaunpolice@BhimArmyChief@adgzonekanpur प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कुठौन्द पुलिस ने सिर्फ एक साथ 16 की कार्रवाई की है लेकिन महिला के छेड़-छाड़ की और गंभीर चोटे होने कारण पुलिस ने आरोपी के उपर मुख्य धाराएं नहीं लगाईं है और ना ही sc st कि कार्रवाई नहीं की है
घटना दिनांक 23/03/26 जिला जालौन के थाना कुठौन्द क्षेत्र के ग्राम मिहौना के दलित महिला को मुस्लिम समाज के दबंग व्यक्ति ने खेत पर जा रही महिला के साथ छेड़खानी एवं महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया है जिसमें पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है
@BhimArmyChief@adgzonekanpur
जालौन: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
➡घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप
➡ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
➡ठेकेदार पर निर्माण में अनियमितता का आरोप
➡कोंच तहसील इलाके का मामला
#Jalaun#RoadConstruction#Corruption@dmJalaun
जिला जालौन के थाना जालौन की घटना है जिसमें दबंग ठाकुरों ने दलित परिवार के घर को तोड़ दिया और कब्जा कर लिया है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी जालौन में
@myogioffice@BhimArmyChief@adgzonekanpur
@myogiadityanath जी ये है आपका अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश जिला झांसी के मोंठ थाना अंतर्गत प्रिंस वर्मा की कुछ जातिवादी मानसिकता के लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी जिससे प्रिंस की हालत बहुत गंभीर है
पुलिस ने अबतक मुकदमा दर्ज तक नहीं किया क्योंकि आरोपी भाजपा संरक्षित हैं
लेकिन भीम आर्मी गरीब असहाय कमजोर वर्ग के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है
आज 3 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे भीम आर्मी पहुंच रही है पीड़ित को न्याय दिलाने
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh@Drkuldeepbhargv@AmitShah@Uppolice@dgpup@adgzonekanpur@rangejhansi@jhansipolice
@dmjhansi1
@ncsthq
@anjubalabjp
बसपा देश की पहली ऐसी पार्टी है जो अकेले चुनाव लड़ने से कभी नही डरी, अकेले चुनाव लड़ने मे सबसे आगे है| वो डरते इसीलिए नही है कि लड़ाई विचारधारा के लिए है, अम्बेड़करवादी विचारधारा के प्रचार प्रसार ने पार्टी को गाँधी, वामपंथ, हिन्दुत्व आदि से हटकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है| अनेक दलो ने सौदेबाजी मे एक एक दो दो सीटे तो अपनी जाति की गिनती बताकर भले ही बड़ी पार्टियों से गठबंधन करके जीत ली हो, लेकिन वो कल भी अपाहिज थे वो आज भी अपाहिज ही है| जो गिरने से डरेगा वो खुद के पैरो पर कैसे चलेगा.. यूपी विधानसभा 2022 के परिणाम देखकर बहुत से लोग कहते पाये गए है कि बसपा के साथ सिर्फ जाटव यानि चमार मतदाता ही बचे है| मेरा मानना है कि बसपा का बेस वोटर दलित समाज हैं, यूपी में दलितों मे आधे से ज्यादा जाटव कम्यूनिटी हैं, वो संख्या मे ज्यादा हैं, इसीलिए ज्यादा बचे है । कोरोना काल मे बंदिशो के बीच हुए 2022 वाले चुनावो मे मीडिया व सोशल मीडिया द्वारा पैदा किये गए डर और मायावती तो कहीं नही दिखती जैसी अफवाहों मे जाटव भी खुब भागे है| यकीन न हो तो आंकड़ो का विश्लेषण करके देख लो, थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा| जिनकी नजरो मे मान्यवर कांशीराम और बहनजी के प्रति श्रद्धा है, वो कल भी बसपा के साथ थे, वो आज भी बसपा के साथ हैं, वो कल भी बसपा के साथ ही रहने है, वो कहीं जाने वाले भी नही है, बसपा खत्म के जुमले तो पिछले 40 सालो से सुनते आए हैं| डॉ अम्बेड़कर सिर्फ चमारो के घरो तक ही नही पहुँचे है, वो बाल्मीकी, पासी, पासवान, धोबी, खटीक, धानक, रेगर के साथ साथ, कम या ज्यादा आदिवासी व पिछड़ो के घरो तक भी पहुँचे ही है, उनके विचारो की समझ आज मुस्लिम व अन्य समाजो मे भी धीरे धीरे पहुँच बना रही है| विचारधारा कभी नही मरती, कभी कभी बेरुखी के कारण पतझड़ जरूर आ जाता है लेकिन बसंत भी आना तय होता है, विचारधारा की लड़ाई हार जीत की परवाह किए बगैर भी लड़ी जाती हैं, ये वैचारिक लड़ाई किसी ने भी नही लड़ी होती तो आज बाबा साहेब अपराजेय विचार बनकर न उभरता। पश्चिम यूपी मे दलितो मे जाटव सबसे ज्यादा प्रतिशत मे पाये जाते है, 25% के आसपास जरूर हैं। एक बार आकड़ो पर नजर फिरा लो, जाटव बाहुल्य बुथो पर भी बसपा तीसरे नम्बर पर है पश्चिम युपी मे, जाटव समाज फितूर से बाहर निकलो, देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी और महापुरुषो के विचारधाराओ को फैलाने वाली बसपा का जाटवीकरण करके भी आप लोगो ने कहीं कहीं आपसी बंधन को बहुत कमजोर कर दिया है| जाटवो की दादागिरी का बाकी दलितो मे भय दिखाकर दूसरो दलो ने गैर जाटव दलितों को आसानी से बसपा से तोड़ा भी गया है| इतिहास से सीखिये, बहुत कुछ सीखाती भी हैं। आप सही विचारधारा के साथ खड़े रहोंगे तो लोगो को आपका सम्मान करना ही पड़ेंगा, लोकतंत्र हैं सत्ता पाने का मौका भी जरूर मिलेंगा। फितूर से बाहर निकलिये, जहाँ जाटव नही है वहाँ भी बसपा का झंडा उठाने वाले मजबूत इरादो वाले लोग आज भी खड़े है| बसपा का वोटर जम्मू कश्मीर से केरल तक है, कर्नाटक से तेलंगाना तक है, गुजरात से पश्चिम बंगाल तक है, महाराष्ट्र से छतीसगढ़ तक है, मध्यप्रदेश से तमिलनाडु तक है, राजस्थान से आसाम तक है, युपी तक इसको बांधने की भुल न करो, यूपी तो इसका हैडक्वार्टर है, इसकी प्रेरणास्थली है...
सत्ता पाना अनाप शनाप बड़बोलापन या बकवास करने जितना आसान काम नही होता, बकवास और बड़बोलेपन से सिवाय नुकसान कुछ नही होना हैं| यकीन ना हो तो देख लो, बड़बोलेपनो के बाद भी, साल भर खुब मुँछ मरोड़ने पर भी एक पार्टी के उम्मीदवारो को 300-400 वोट भी मुश्किल से नसीब हुए थे जबकि उनके क्रांतिकारी जय भीम नीला सलाम की गुँज से कई बार अंतरिक्ष मे मंगलयान भी हड़बड़ा गया था| यूपी के जाटवो को बड़े भाई का दर्जा मिला है, इस सम्मान को सम्भालना सीखो| हवा मे उड़ना बंद करके लम्बी लकीर खींचो ताकि नया इतिहास बन पाये, खुद धीरे धीरे दलाली के कीचड़ मे फसते जाओंगे तो फिर इतिहास मे पढ़ते रहना कि दलितो ने किसी दौर मे स्वतंत्र राजनीति करके सत्ता के शिखर तक पैंठ बनाई थी लेकिन फिर बसपा रूपी जहाज को डूबोने के लिए दलित समाज खुद भी रोज जहाज मे छेद करने निकल पड़ते थे| दलालों को एक दो सीट का लालच दिखाकर भम्र पैदा किया जाता रहा हैं, ये कोई नहीं बात नहीं हैं, असली खेल पर्दे के पीछे का हैं, पर्दे के पीछे के खेल को भी समझने का प्रयास कीजिये । (रिपोस्ट )
आज लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बहुजन समाज के छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय प्रीति मिलन हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बैठक कर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (BASF) के संगठन विस्तार, वर्तमान छात्र समस्याओं तथा उनके अधिकारों और हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक संवाद किया गया।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अनिकेत धानुक, लीगल सेल के मंडल अध्यक्ष अभिषेक रावत, क्रांतिकारी साथी अखिलेश जी सहित अन्य सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।