Quality assurance checker
at Orient paper & industry's Ltd....
महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मण्डल बकहो
जिला शहडोल(म. प्र.)
#Retweet are not endorsement
रणकौशल एवं राष्ट्रगौरव के उज्ज्वल ध्वजवाहक कप्तान मनोज कुमार पाण्डेय जी के जन्मदिन पर शत-शत नमन। अपने अदम्य साहस एवं अनुपम शौर्य से "परमवीर" विशेषण को परिभाषित करने वाले वीर योद्धा की यशोगाथा युगों तक भारतीय युवता को प्रेरणा देती रहेगी। कृतज्ञ प्रणाम ! जय हिन्द! 🇮🇳
समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए जन परामर्श एवं सुझाव पोर्टल https://t.co/n7Gwqb4UQI लॉन्च किया गया है। उक्त पोर्टल में जिले के नागरिक 22 जून 2026 तक की अवधि में अपने सुझाव और मत दर्ज कर सकते है। अपने सुझाव और विचार साझा अवश्य करें :- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह
जनजातीय स्वाभिमान के प्रज्वालक, ‘उलगुलान’ के महाव्रती प्रणेता एवं समाज के 'भगवान' बिरसा मुंडा जी की आज पुण्यतिथि है। अपने तीरों से ब्रिटिश शासकों का घमंड छिन्न-भिन्न करने वाले स्वतंत्रता-आंदोलनकारी बाबा बिरसा मुंडा को कृतज्ञ भारतीयों का सादर नमन। राष्ट्र आपकी तपश्चर्या के लिए चिरऋणी रहेगा।
कोटिशः प्रणाम!🙏
अपने चिंतन, संघर्ष और अप्रतिम त्याग से भारतीय जनमानस के हृदय में मातृभूमि की स्वतंत्रता की अग्निज्वाला प्रज्वलित करने वाले प्रखर राष्ट्रवाद एवं स्वातंत्र्य-संकल्प के अमर प्रतीक वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। 🙏🇮🇳
#VeerSavarkar
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री एवं @BJP4India के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @nitin_gadkari जी को जन्मदिन पर मंगलमय शुभकामनाएं।।
माँ नर्मदा आप पर सदा अपनी कृपा बनाए रखें
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
हिमालय की गोद से निकलकर मनुष्यों की आस्था, संस्कृति और सभ्यता को सिंचित करने वाली माँ गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय चेतना की अनश्वर धारा हैं। उनकी निर्मल-अविरल जलधारा युगों से मानवता को करुणा, पवित्रता तथा आत्मशुद्धि का संदेश देती आई है। सनातन संस्कृति की जीवनरेखा, श्रद्धा, शुद्धि और मोक्ष की अधिष्ठात्री पुण्यसलिला माँ गंगा के पावन अवतरण पर्व गंगा दशहरा की अनंत मंगलकामनाएँ। 🙏🏻
#GangaDussehra
नॉर्वे की सो कॉल्ड पत्रकार को NDTV पत्रकार ने अच्छा एक्सपोज किया...
सवाल सिंपल था - आप इंडिया के बारे में क्या जानती हो?
इस पर नॉर्वे पत्रकार - जवाब नही सूझ रहा था, क्योंकि इंडिया के बारे में इन्हें कुछ नही पता
ना कभी ये इंडिया आई है, सिर्फ मुझे योगा पसंद है खाना पसंद है। 😂
'कई बार लगता है, इस असार संसार में हमारा जन्म केवल सामान खरीदने के लिये हुआ है।'
व्यवस्था की विसंगतियों पर शब्द रूपी शस्त्र से करारी चोट करने वाले हिंदी साहित्य के व्यंग्यऋषि शरद जोशी जी का आज जन्मदिवस है। हिंदी व्यंग्य साहित्य को नई ऊँचाइयाँ देने वाले विलक्षण साहित्य-मनीषी, संवेदनशील लेखक तथा प्रखर चिंतक को जन्मदिवस पर सादर नमन। 🙏🏻
उधर PM मोदी ने गिफ्ट की Melody... इधर, आउट ऑफ स्टॉक हुई ये टॉफी!
इटली दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को Parle की कैंडी Melody का एक पैकेट गिफ्ट में दिया. फिर मेलोनी ने इस गिफ्ट की तारीफ करते हुए धन्यवाद कहा. कुछ ही देर बाद पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. इधर, भारत में भारतीय कंज्यूमर्स इस कैंडी को खरीदने के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफार्मों पर टूट पड़े और देखते ही देखते दुकानों से सारी कैंडी गायब हो गई. देश के कई हिस्सों में ब्लिंकइट, Zepto और इंस्टामार्ट पर मेलोडी टॉफ़ी फिलहाल स्टॉक से बाहर है. एक रुपये से भी कम कीमत वाली इस टॉफी के लिए होड़ मच गई.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/t6ql6hzErh
#MelodyToffee | #PMModi | #Meloni | #AajTakSocial | #ATCard #GiorgiaMeloni | Rome
Una partnership strategica speciale che non solo andrà a beneficio delle nostre nazioni ma anche dell’intera umanità!
I risultati della mia visita in Italia garantiranno maggiori collegamenti per gli investimenti, migliori opportunità commerciali, legami culturali più stretti e altro ancora.
The talks with Prime Minister Meloni were excellent. Her commitment to furthering the India-Italy friendship is commendable. Bilateral ties between our nations have advanced significantly in sectors like trade, space, technology and more. In order to further deepen linkages, we have elevated our ties to a Special Strategic Partnership.
@GiorgiaMeloni
प्रकृति, सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को अपनी दिव्य काव्यधारा से अमरत्व प्रदान करने वाले, हिंदी साहित्य के छायावादी युग के प्रखर शिल्पी, शब्द-सौष्ठव के अप्रतिम साधक एवं पद्मभूषण से अलंकृत युगद्रष्टा साहित्य-मनीषी सुमित्रानंदन पंत जी के जन्मदिवस पर उन्हें भावपूर्ण प्रणाम 🙏
"स्त्री की सफलता पुरुष को बांधने में है, किन्तु सार्थकता पुरुष की मुक्ति में है", यह एक वाक्य शब्द-शक्ति के इस सिद्ध महर्षि की अद्भुत मेधा का एक आंशिक परिचय मात्र है। हिंदी गद्य की महान परंपरा में ऐसे बहुपठित आचार्य का मिलना दुर्लभ ही था, जो संस्कृत, ज्योतिष, पुरातत्व, सनातन धर्म के साथ-साथ सारे विश्व की अन्य विचार-वीथियों से भी उसी तन्मयता के साथ निकला हो, जिस तन्मयता के साथ गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के शान्तिनिकेतन में आचार्य क्षितीन्द्र मोहन सेन, नन्दलाल बसु और बलराज साहनी सरीखे महान सहकर्मियों के साथ अध्यापन किया। मेरे लिए गर्व की बात है, कि मेरे पूज्य पिता जी के शोध-ग्रन्थ परीक्षकों में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भी थे। उस क्षण का एक दुर्लभ श्वेत-श्याम चित्र हमारे घर में होना पिता के आत्म-गौरव और हमारे लिए पितृ-गौरव का विषय है। जिन्हें भारतीय गद्य की शक्ति का अनुभव करना हो, वे आचार्य जी की 'पुनर्नवा', 'बाणभट्ट की आत्मकथा' और 'मेघदूत - एक पुरानी कहानी' जैसे प्रातिभ ग्रन्थ अवश्य पढ़ें। आचार्य परम्परा के हिंदी महर्षि पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर प्रणाम। 🙏🏻❤️