✍️लघु प्रयासों से भी दीर्घ परिवर्तन संभव है! जीवन में प्रयास अनिवार्य है ।💐
#शिक्षा_का_अधिकार सबको मिले!
शिक्षित पीढियों से ही शशक्त समाज का निर्माण संभव है!✍
भारत के GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने वैश्विक बाज़ार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
@APEDADOC के सहयोग से बिहार से पहली बार 18 मीट्रिक टन GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना का समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया गया। दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदी गई इस खेप से उन्हें बाज़ार मूल्य की तुलना में लगभग 18% अधिक लाभ मिला है।
शनिवार को अब राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में हाफ डे, अधिसूचना जारी।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगे विद्यालय।
इस दिन नो बैग डे भी रहेगा। बच्चों को नाटक, संगीत समेत अन्य रचनात्मक गतिविधियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण।
#BiharEducationDept
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने डाबर इंडिया को #शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को '100 प्रतिशत' के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित कर दिया है।
इसमें शहद, सेब का सिरका, शुद्ध नारियल तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य ऐसे उत्पाद शामिल हैं।
ये वाला सेमिनार हर स्कूल में होना चाहिए। कम से कम 6th से 12th वाले जो स्कूल है उनमें तो ऐसे सेमिनार हर महीने या इसी तरह के सेमिनार का एक पीरियड जैसा कुछ कर देना चाहिए हर स्कूल के प्रिंसिपल को।
यूपी के सहारनपुर में 52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क देवदत्त शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार शाम 7 बजे घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी सीमा रानी दौड़कर पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
सुसाइड से पहले क्लर्क ने अपनी भांजी को वॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करके भेजा था। लिखा- अब अपमान सहन नहीं होता। बार-बार मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाऊं। कायर नहीं हूं, लेकिन अपमान ने आत्मा को अंदर से मार दिया है। मेरी लाश को मेरी पत्नी सीमा रानी को छूने न दिया जाए।
उन्होंने लिखा- मेरे अंतिम संस्कार में उपलों का इस्तेमाल न किया जाए। इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना। आत्मा की शांति के लिए कोई धार्मिक कार्यक्रम न किया जाए। मैं चाहता हूं कि मेरी आत्मा भटकती रहे। तुम अपनी मां का ख्याल रखना। घटना शहर से 30 किमी दूर सरसावा थाना क्षेत्र की है।
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के साथ जुड़ना है?
अगर हां तो है एक अच्छा मौक़ा.
बीबीसी हिन्दी के साथ कीजिए डिजिटल जर्नलिज़म की ट्रेनिंग. ये है छह महीने की Paid ट्रेनी स्कीम.
विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट में मौजूद लिंक पर क्लिक कर भरिए गूगल फॉर्म, जिसके बाद आपको मिलेगा 5 अगस्त को 12 से 2 PM तक होने वाले वेबिनार का लिंक.
तो देरी किस बात की? अभी भरिए फॉर्म- https://t.co/vOdHgxDJ9G
अपने दोस्तों के साथ भी कीजिए साझा.
पंजाब के मोगा में रहने वालीं हरप्रीत कौर अपने घर में कई गौरैयों को पालती हैं. वो इन्हें अपनी बेटियों की तरह मानती हैं.
रिपोर्टः नवजोत कौर
शूट और एडिटिंगः मयंक मोंगिया
🚨 दवाओं के दाम पर बड़ा फैसला
💊 @nppa_india ने 23 नई दवाओं के रिटेल दाम तय किया
• हार्ट, हाई BP, डायबिटीज, डिप्रेशन-एंग्जायटी, इंफेक्शन, बुखार और आयरन-फोलिक एसिड समेत कई जरूरी दवाएं शामिल
• PCOS/महिलाओं की फर्टिलिटी सपोर्ट की दवा का भी रिटेल प्राइस तय
• कंपनियां तय कीमत से ज्यादा MRP नहीं रख सकेंगी
• GST तभी अलग से जोड़ा जा सकेगा, जब वह वास्तव में भुगतान किया गया हो
• नियम तोड़ने पर ब्याज सहित अधिक वसूली गई रकम वापस करनी होगी
#NPPA #Medicine #Price #Health
बिहार पुलिस का बड़ा फैसला-अब जमादार (ASI) और सिपाही सड़क पर वाहन जांच नहीं करेंगे। गाड़ियों की चेकिंग का अधिकार केवल दारोगा (SI) या उससे ऊपर के अधिकारियों को होगा। आदेश का उल्लंघन करते हुए कोई एएसआई या सिपाही वाहन जांच करता मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#Bihar #BiharPolice #TrafficPolice #VehicleChecking #Patna #BreakingNews #BiharNews #HindiNews
कुर्सी का नशा चंद दिनों का होता है!
जो अधिकारी खुद को खुदा समझने की भूल करते हैं.!
उन्हें इतिहास का आईना वक्त खुद दिखा देता है.!
घमंड किसी का नहीं टिकता!