जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में देर रात श्रावणी मेले के दौरान भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर एवं अनेक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
महादेव से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में सभी पीड़ित श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ता, नेतागण और सांसद महोदय प्रशासन व पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद करने में प्रयासरत है। #Jehanabad #Bihar
हमारी ‘न्याय की लड़ाई’ के 5 स्तंभ हैं:
- युवा न्याय
- भागीदारी न्याय
- नारी न्याय
- किसान न्याय
- श्रमिक न्याय
ये वो #PaanchNYAY हैं जो मुट्ठी बन कर देश की ताकत बनेंगे।
और, हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के समक्ष इस वैकल्पिक विज़न को रखने का माध्यम।
सामाजिक न्याय के अप्रतिम योद्धा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म शताब्दी पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह निश्चित ही भारत के अनमोल रत्न हैं और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के फैसले का स्वागत है।
2011 में हुई सामाजिक और आर्थिक जातीय जनगणना के नतीजों को भाजपा सरकार द्वारा छिपाना और राष्ट्रव्यापी जनगणना के प्रति उनकी उदासीनता सामाजिक न्याय के आंदोलन को कमज़ोर करने का प्रयास है।
'भागीदारी न्याय‘ भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच न्यायों में से एक प्रमुख न्याय और सामाजिक समानता का केंद्र बिंदु है, जिसकी शुरुआत सिर्फ जातिगत जनगणना के बाद ही हो सकती है।
सही मायने में यही कदम जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगा।
देश को अब ‘सांकेतिक राजनीति’ नहीं ‘वास्तविक न्याय’ चाहिए।
बिहार का नौकरी मॉडल देश ही नहीं विदेशों में भी सुर्ख़ियाँ बटोर रहा है।
हमारी सरकार ने रिकॉर्ड समय महज 𝟕𝟎 दिनों के अंदर अकेले शिक्षा विभाग में ही 𝟐 लाख 𝟏𝟕 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति कर 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝 बनाया है।
हमारी सरकार लाखों युवाओं को नौकरी देकर शिक्षक और शिक्षार्थियों के बेहतर भविष्य के साथ-साथ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित कर रही है।#Bihar #Tejash #Teachers
कोरा वादा नहीं,
पक्का इरादा!
जबसे आई नीतीश-तेजस्वी सरकार है,
बिहार में रोजगारे-रोजगार है!
"बिहार की महागठबंधन सरकार ने बना दिया रोज़गार वितरण का वर्ल्ड रिकॉर्ड। पूरी दुनिया में क्या है कोई ऐसी सरकार जिसने मात्र 70 दिन में एक ही विभाग में 200000 से ज़्यादा सरकारी नौकरी दी हों!"
- श्री @yadavtejashwi जी।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।