हर कदम जनता के साथ, हर संघर्ष प्रदेश के विकास के लिए।
इंडियन नेशनल लोकदल के सिद्धांतों के साथ, हल्का टोहाना की सेवा के लिए सदैव समर्पित।
जय हरियाणा, जय हिंद ...
नूंह-मेवात में सम्मान दिवस समारोह के कुछ यादगार पल।
जननायक ताऊ देवीलाल जी के विचारों और स्मृतियों को समर्पित इस अवसर पर मिले स्नेह एवं अपनत्व के लिए सभी साथियों का दिल से धन्यवाद।
ताऊ देवीलाल जी को सादर नमन।
नूंह-मेवात में आयोजित सम्मान दिवस समारोह में टोहाना हलके से पहुँचे सभी साथियों का हृदय से आभार।
आप सभी की उपस्थिति, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
जननायक ताऊ देवीलाल जी को सादर नमन।
उम्र छोटी थी, लेकिन हौसला आसमान से भी बड़ा था।
भगत सिंह जी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण और निर्भीकता की मिसाल हैं।
आज उनकी जयंती पर उस महान क्रांतिकारी को दिल से नमन।
नूंह-मेवात सम्मान दिवस समारोह में शामिल हुए टोहाना हलके सहित प्रदेशभर के सभी बुजुर्गों, नौजवान साथियों, माताओं-बहनों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार। आपके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
जननायक ताऊ देवीलाल जी को सादर नमन।
बेटियाँ सिर्फ घर की खुशियाँ नहीं, बल्कि परिवार की पहचान और समाज का गौरव हैं।
अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर सभी बेटियों को ढेरों शुभकामनाएँ।
ईश्वर हर बेटी के जीवन में खुशियाँ, सम्मान और सफलता भरें।
चलो नूह-मेवात! जननायक ताऊ देवी लाल जी की जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि देने!"
टोहाना हलके समेत पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी बुजुर्गों, नौजवान साथियों और माताओं-बहनों से हाथ जोड़कर अपील है कि कल 27 तारीख को सुबह 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में नूह-मेवात पहुंचें
सिख पंथ के महान प्रचारक एवं मानवता, सेवा और समानता का संदेश देने वाले श्री गुरु अमरदास जी की ज्योति जोत दिवस पर कोटि-कोटि नमन।
गुरु जी की शिक्षाएँ सदैव हमें सेवा, विनम्रता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहें।
आज परनाना जी की जयंती पर बचपन की यह तस्वीर साझा करते हुए मन भावुक है।
उनकी गोद में बिताया बचपन का यह पल आज भी यादों में उतना ही खूबसूरत है।
यादें पुरानी हो सकती हैं, अपनों का स्नेह कभी पुराना नहीं होता।
आज 25 सितंबर को उनकी 113वीं जयंती पर शत्-शत् नमन।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
मेहनत जब इतिहास रचती है, तो पदक सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं रहता—पूरे देश का गौरव बन जाता है।
सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिला 60 किग्रा MMA वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए इस खेल में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।
सुचिका जी को बहुत-बहुत बधाई।
शिक्षा सुधार' के नाम पर सरकारी स्कूलों पर ताला लगाने का नया खेल: "न रहेगा स्कूल, न देनी पड़ेगी नौकरी!"
फतेहाबाद में 12 प्राइमरी स्कूलों का विलय कर गरीब-मजदूरों के मासूम बच्चों और बेटियों को पढ़ाई से दूर धकेला जा रहा है।
सुधार के नाम पर स्कूलों को समेटना बंद करो!
शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, सद्भाव और मानवता के साथ आगे बढ़ने का नाम है।
आइए, अपने आसपास प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करें।
27 सितंबर को नूंह की पावन धरा पर आयोजित ताऊ देवीलाल जी सम्मान दिवस समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आइए, ताऊ जी के विचारों और संघर्षों को नमन करते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाएं।
INLD संघर्ष भी,संकल्प भी, जनता के हक की आवाज़ भी
गाँव पारता में आयोजित बाबा रामदेव जी की पावन कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण किया।
बाबा रामदेव जी की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
जय बाबा रामदेव जी ...
27 सितंबर को नूंह (मेवात) में होने वाले सम्मान समारोह के निमंत्रण को लेकर मेरे पूज्य पिता जी डॉ. वीरेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में टोहाना हल्के के विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क अभियान जारी है।
सभी साथियों के स्नेह और सहयोग के लिए हार्दिक आभार।
राधा नाम में प्रेम है,
राधा नाम में भक्ति है,
राधा नाम में ही कृष्ण के प्रति समर्पण है।
पावन राधा अष्टमी के अवसर पर राधा रानी के चरणों में नमन एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
राधे राधे!