BPSC_TRE4 लेटर का सच!
छात्र नेताओं की वार्ता में मुख्य मुद्दे ही गायब:
PT हटाने पर कोई बात नहीं
Domicile नीति पर चुप्पी
Negative Marking पर सन्नाटा
🎯 चर्चा सिर्फ PT सिलेबस में CDP और Bihar Special जोड़ने पर हुई
अभ्यर्थियों के साथ धोखा बंद करो!
जवाब दो छात्र नेताओं! जबाब दो
बिहार शिक्षक बहली से पुरुषो का हक कैसे मारा गया ये पूरा वीडियो देखिए फिर समझ में आएगा वीडियो बड़ा था इसलिए आधा काट दिया गया।
मैं Tre1 से ही कह रहा महिलाओं को 35%आरक्षण कहकर 70%-80% सीट देकर भर दिया गया और पुरुषो को हक मारा गया।
अब मामला कोर्ट में है।इतना ही नहीं बाहर के लोगो से भी भर दिया गया।
अब शिक्षा विभाग को होश ठिकाने आई है।
#बिहार_मांगे_डोमिसाइल
38000 Females और मात्र 23,000 Males का TRE 1 के 1 to 5 में सिलेक्शन हुआ था। कट ऑफ मार्क्स देख लीजिए। ऐसा हुआ हॉरिजॉन्टल के बदले वर्टिकल आरक्षण देने की वजह से।
अगर रिवाइज्ड रिजल्ट्स जारी हुआ तो कम से कम 15,000 पदों पर पुरुषों का चयन होगा और SC/ST के सीट जो खाली रह गए थे वो भरेंगे।
💟BPSC TRE 💟
BPSC के द्वारा जो शिक्षकों की बहाली
TRE 1,2 और TRE 3 के माध्यम से हुई है उसमें बिहार के युवाओं का गला घोंटा गया है।
✅ TRE 2 रद्द होना ही चाहिए
✅ दूसरी बात Exam का पेपर ही लीक था।
✅ TRE 2 की बहाली रद्द करे बिहार सरकार।
@BiharEducation_@BPSCOffice@dileep
............. .............. ................. .............
कैसे-कैसे हुआ भारत का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती घोटाला..?
............. .............. ................. ............
TRE 1, TRE 2, TRE 3 में फर्जीवाड़ा को निम्नलिखित बिंदुओं से समझिए...
1) फर्जी डिग्रियां ~
हजारों अभ्यर्थी जिसे B.ED या अन्य डिग्रियां नहीं थे उन्होंने बिचौलियों के माध्यम से रातों रात डिग्रियां उपलब्ध करा लिए और TRE में शामिल हुए और अभी शान से शिक्षक बने हुए हैं! इन सबका परिणाम है कि TRE आने के बाद से बिहार में बाहरी यूनिवर्सिटीज़ ने अपने डिग्री बेचने वाले दुकानों की होड़ लगा दी।
2) फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र ~
सैकड़ों लोगों को फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा करके उन्हें विकलांग कोटे से BPSC TRE में शामिल करवाया गया।
3) फर्जी स्क्राइब ~
शिक्षा माफियाओं ने सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से स्क्राइब मुहैया कराया और वो स्क्राइब उनके स्कॉलर होते थे.... और ऐसे फर्जी लोग आज शान से शिक्षक कहला रहे हैं!
4) फर्जी निवास प्रमाण पत्र :
बिहार के सीमाओं से लगने वाले अन्य राज्यों के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने फर्जी तरीके से बिहार का निवास प्रमाण पत्र बनवा के TRE में आरक्षण लाभ लिया और शिक्षक बने हुए हैं।
5) फर्जी जाति प्रमाण पत्र:
कई ऐसे भी हैं जो फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना के आरक्षण लाभ लेकर शिक्षक बने हुए हैं।
6) लाखों रुपए देकर स्कॉलर बैठाना:
ये संख्या सब से ज्यादा है जिसमें सेटर लोगों ने अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर उनके स्थान पर स्कॉलर बैठा के उनका परीक्षा निकलवाया....
7) सॉल्वर गैंग :
सैकड़ों एग्जाम सेंटर पर ऐसे सेटर थे जिन्होंने सॉल्वर गैंग के द्वारा बायोमैट्रिक करने वालों के रूप में भेजकर प्रश्न पत्र हल करवाया।
उपर्युक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए TRE 1, TRE 2, तथा TRE 3 के सभी शिक्षकों का गहन जांच होना चाहिए, उनके डिग्री अगर बिहार से बाहर का है तो उनके ऊपर स्पेशल इन्क्वारी होना चाहिए! या फिर सबसे बढ़िया होगा कि तीनों TREs को रद्द करके नए तरीके से TRE 4 के तर्ज पर भर्तियां की जाए, ताकि घोटालेबाजों को कोई मौका न मिले!
बिहार की वर्तमान सरकार के मुखिया @samrat4bjp जी , शिक्षा मंत्री @mkrtiwari_bjp जी से आग्रह है कि पीछे तीनों TRE में हुए धांधलियों से पर्दा उठाइये और उन भर्तियों को रद्द कीजिए, पूरा बिहार आपके साथ खड़ा होगा इन मामलों में।
#Cancel_TRE_1_2_3
#BPSCTRE4
BPSC TRE 2 की पूरी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल बिहार के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं। परीक्षा नियमों में बीच में किए गए बदलावों और व्यवस्था की चूक की उच्चस्तरीय जांच हो ताकि पारदर्शिता बनी रहे। #TRE2Investigation#YouthOfBihar#tre2 रद्द होनी चाहिए
2005-20016 तक कि बिहार की सभी सरकारी नियुक्तियों को रद्द करो
बिहारी प्रवासी मजदूर आ बाहरी बिहार में बाबू बनेगा
ये नाटक नहीं चलेगा
बिहार में TRE 1, 2, 3 रद्द करो
TRE 4 में उन रिक्तियों को मिलाकर रिक्ति निकालो
#STET में उम्र सीमा 42 करो
#डोमिसाइल_नहीं_तो_भर्ती_नहीं
𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀’𝐒 𝐁𝐈𝐆𝐆𝐄𝐒𝐓 𝐑𝐄𝐂𝐑𝐔𝐈𝐓𝐌𝐄𝐍𝐓 𝐒𝐂𝐀𝐌
👉भारत का सबसे बड़ा भर्ती घोटाला👈
❌ #TRE1 , #TRE2 और #TRE3 ❌
जब झारखंड की सरकार एक साथ CGL और PCS सहित 44 ऐसी परीक्षाओं को रद्द कर सकती है जिसमें धांधली हुई थी, तो -
तो बिहार में क्यों नहीं ऐसी भर्ती रद्द हो सकती है, जिसमें धांधली हुई है...??
बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यालयों में अच्छे शिक्षकों की भर्ती के लिए और बिहार के बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए आवश्यक है , कि #TRE1 , #TRE2 और #TRE3 कुछ जल्द से जल्द रद्द किया जाए...
क्योंकि इन भर्ती में बहुत बड़े पैमाने पर धांधली हुई है , जिसके कारण ऐसे ऐसे लोग शिक्षक बनकर स्कूल पहुंच गए हैं जो अपने सब्जेक्ट के बारे में दो लाइन बोल नहीं सकते हैं, बहुत तो ऐसे है कि अपने सब्जेक्ट का स्पेलिंग भी नहीं बता सकते हैं आपको….
माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी हिम्मत दिखाइए... और बिना किसी आंदोलन या दबाव के आप इन तीनों #TRE को रद्द किजिए । यदि आप ऐसा करते हैं तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आपको हमेशा याद रखा जाएगा !
झारखंड के मुख्यमंत्री यदि CGL PCS सहित 44 भर्ती एक साथ रद्द कर सकती है तो आप तो तीन कर ही सकते हैं...
और मुख्यमंत्री जी आप यकीन मानिए इन तीनों TRE को रद्द करने के बाद नए पैटर्न पर यदि आप बिना किसी धांधली के शिक्षकों की भर्तियां करेंगे तो बिहार के शिक्षक देश के किसी भी राज्य के शिक्षकों से बेहतर होंगे...
क्योंकि अभी ऐसे ऐसे लोग पिछले तीनों TRE में शिक्षक बन गए हैं , यदि उनकी ज्ञान की सच्चाई बाहर आने लगे तो पूरे देश में ज्ञान की धरती बिहार शर्मसार हो जाएगा...
@officecmbihar@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp
#Bihar #Patna #TRE #TRE_Scam #BPSC #TRE4
#BPSCTre1_2_3 सबकी जाँच होनी चाहिए,और Tre2 में जो पेपर लीक की खबरें आ रही हैं,उसके लिए BPSC के अधिकारियो और 3 कोचिंग माफिया पर कार्यवाही होनी चाहिए, आखिर क्यों पटना के तीन कोचिंग माफियाओं का ख़ुलासा नहीं हो रहा !
#BPSC#TRE4
~~~BPSC TRE 1.0, TRE 2.0 और TRE 3.0~~~
<<<<भारत का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती घोटाला >>>>
आइए इसे एक नजर देखते हैं.... कि क्यों TRE 1,2,3 को रद्द करने की माँग उठी?
1. फर्जी डिग्री: हजारों अभ्यर्थियों पर फर्जी डिग्री, अंकपत्र और जाली प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप लगे।
2. CTET अंकों में गड़बड़ी: निर्धारित पात्रता से कम CTET अंक वाले अभ्यर्थियों के चयन के मामले सामने आए।
3. फर्जी प्रमाणपत्र: जाति, निवास और आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों के गलत इस्तेमाल के आरोप सामने आए।
4. सप्लीमेंट्री रिजल्ट विवाद: रिक्त सीटों पर पूरक परिणाम की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और लाठीचार्ज की घटनाएं हुईं।
5. TRE 3.0 पेपर लीक: मार्च 2024 में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया।
6. पैसे लेकर पेपर उपलब्ध कराने का आरोप: EOU जांच में अभ्यर्थियों से भारी रकम लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ।
7. हजारीबाग कनेक्शन: अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले हजारीबाग के ठिकानों पर ले जाकर प्रश्नपत्र/उत्तर उपलब्ध कराने की बात जांच में सामने आई।
8. सॉल्वर गैंग: वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले डमी/इम्पर्सोनेटर पकड़े गए।
9. बायोमेट्रिक गड़बड़ी: कुछ केंद्रों पर बायोमेट्रिक और फोटो मिलान की व्यवस्था में खामियां सामने आईं।
10. तकनीकी एजेंसियों पर सवाल: परीक्षा से जुड़ी कुछ एजेंसियों और तकनीकी व्यवस्थाओं की भूमिका जांच के दायरे में आई।
11. पेपर लीक नेटवर्क: जांच में संगठित परीक्षा माफिया और सॉल्वर नेटवर्क की संलिप्तता के आरोप सामने आए।
12. डिजिटल सत्यापन की कमी: नियुक्ति के समय दस्तावेजों का पर्याप्त डिजिटल/ऑनलाइन सत्यापन नहीं होने से अयोग्य अभ्यर्थियों के चयन का आरोप लगा।
13. TRE 3.0 रद्द: पेपर लीक मामले के बाद संबंधित परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित की गई।
14. गिरफ्तारियां: EOU ने पेपर लीक मामले में बड़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की।
15. फर्जी शिक्षकों की जांच: शिक्षा विभाग ने संदिग्ध शिक्षकों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की।
16. सेवा से बर्खास्तगी: जांच में अयोग्य पाए गए शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।
17. वेतन वसूली: फर्जी/अयोग्य नियुक्ति साबित होने पर भुगतान किए गए वेतन की वसूली की कार्रवाई का प्रावधान किया गया।
18. अभ्यर्थियों पर प्रतिबंध: परीक्षा में कदाचार, गलत पहचान या अन्य अनियमितताओं में दोषी पाए गए अभ्यर्थियों पर BPSC परीक्षाओं से प्रतिबंध लगाया गया।
19. प्रशासनिक जवाबदेही: इन घटनाओं ने BPSC की परीक्षा प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।
20. सरकार की कार्रवाई: सरकार और BPSC ने जांच, पुनर्परीक्षा, गिरफ्तारी, दस्तावेज सत्यापन और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई जैसे कदम उठाए।
#cancel_TRE_1_2_3
#TRE4
इस केस का पूरा ऑर्डर निकाल कर पढ़िए। सरकार और BPSC पर इतने गंभीर आरोप हैं। लेकिन सरकारी वकील ने जवाब क्या दिया?
जवाब दिया है - चूंकि बहाली पूरी हो चुकी है इसलिए अब सभी सफल अभ्यर्थियों को इसमें पार्टी बनाया जाए।
----------------------
क्या थेथरोलॉजी है ये? आरक्षण के नियमों का उल्लंघन करे सरकार व आयोग... और पार्टी बनाया जाए सभी सफल अभ्यर्थियों को?
-----------------------
ये थेथरोलॉजी नहीं चलेगी। TRE 1 और 2 का रिजल्ट REVISE करना होगा।
2 साल से horizontal reservation के बदले महिलाओं को vertical reservation दिए जाने पर केस चल रहा है। लेकिन कोर्ट सुन रहा है और न सरकार सुन रहा है।
लेकिन अब छात्र भी कोर्ट के भरोसे नहीं रहेंगे। अपनी आवाज आंदोलन के सहारे बुलंद करेंगे। BPSC TRE 1 और 2 का रिजल्ट REVISE करना होगा।
ऐसे सैकड़ों सबूत सार्वजनिक है, जो साबित करता है कि - #TRE1 , #TRE2 और #TRE3 में बहुत ही बड़े पैमाने पर धांधली हुआ है!
इसलिए मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी यदि आप बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं तो बिना किसी छात्र आंदोलन के स्वयं संज्ञान लेकर जल्द से जल्द तीनों #TRE को रद्द करिए और नए पैटर्न पर नई भर्तियां निकालिए...
#Cancel_TRE_1_2_3 @mkrtiwari_bjp
आश्चर्य की बात है कि ना तो तेजस्वी यादव और ना ही धरने पर बैठे छात्र नेता TRE 1, 2 और 3 में हुई धांधली की जांच की मांग कर रहे हैं। TRE 3 मैं तो बजाफ्ता पेपर लीक हुआ था लेकिन आज तक उसमें क्या कार्रवाई हुई किसी को नहीं पता। उल्टे जो अभ्यर्थी रंगे हाथ पकड़े गए उनकी फिर से नौकरी भी हो गई।
आखिर इसके पीछे वजह क्या हो सकती है?